Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में दिनदहाड़े कार से 7 लाख पार, पिता-पुत्र बने शिकार

बांदा में दिनदहाड़े कार से 7 लाख पार, पिता-पुत्र बने शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः पड़ोसी जिले हमीरपुर के मौदहा से कार से आए पिता-पुत्र को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। टप्पेबाजों ने उनको कार में पंचर होने की बात कहते हुए ऐसे उलझाया कि दोनों पिता-पुत्र कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद देखते ही देखते टप्पेबाज उनकी कार से 7 लाख रुपए की नगदी लेकर चंपत हो गए। यह घटना शहर के बेहद व्यस्तम इलाके में अलीगंज पुलिस चौकी के पास हुई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमीरपुर निवासी पिता-पुत्र के साथ हुई घटना बताया जाता है कि हमीरपुर के मौदहा कस्बे के रहने वाले रामविलास गुरुवार सुबह अपने बेटे अमित के साथ कार से जरूरी काम से बांदा आए थे। कचहरी के पास दोपहर के समय अमित अपनी कार से उतरे और ड्राइविंग सीट पर उनके पिता रामविलास सवार हो गए।जैसे ही वे लोग आगे बढ़े एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी कार का टायर पंचर हो गय...
बांदाः बातों में मशगूल थीं महिलाएं, चोर घर से ले उड़े लाखों का माल

बांदाः बातों में मशगूल थीं महिलाएं, चोर घर से ले उड़े लाखों का माल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर की महिलाएं दरवाजे पर बैठीं बातचीत में व्यस्थ थीं, जबकि पुरुष काम से बाजार गए थे। इसी बीच दिनदहाड़े देखते ही देखत चोर घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी करके ले उड़े। घटना की जानकारी होने पर परिवार के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवर-नगदी गायब थे। परिवार के लोगों का कहना है कि लगभग 8 लाख रुपए के जेवर और हजारों की नगदी चोर ले गए हैं। बाद में सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। पुलिस ने चोरों की तलाश में मौके पर सुराग तलाशे। पुलिस का कहना है कि बारीकि से छानबीन की जा रही है। घर के पुरुष सदस्य के आने पर खुलासा बताया जाता है कि नरैनी कस्बे के पटेलनगर मुहल्ला निवासी अनिल खरे अपनी पत्नी, दो बेटों और बहुओं के साथ रहते हैं। परिवार की तीनों महिलाएं बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठी थीं। अनिल और दोनों बेटे ...
बांदा में सावधान इंडिया-चंद्रकांता के एक्टर राजीव मैकले ने देखा कालिंजर दुर्ग

बांदा में सावधान इंडिया-चंद्रकांता के एक्टर राजीव मैकले ने देखा कालिंजर दुर्ग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में स्थित कालिंजर के ऐतिहासिक दुर्ग में भगवान नीलकंण्ठ के पूजन-दर्शन को टेलीविजन कलाकार राजीव मैकले यहां पहुंचे। उनके साथ छतरपुर से अभिषेक तिवारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने भगवान नीलकंठ के दर्शन-पूजन किए। साथ ही कालिंजर के अजय दुर्ग को भी देखा। इस मौके पर मीडिया से भी बात की। भगवान नीलकंंठ के दर्शन कर किया पूजन टीवी कलाकार राजीव मैकले ने कहा कि कालिंजर दुर्ग अपने आप में अतुलनीय दुर्ग है। यह आज भी अपनी अखंडता और वैभव के साथ दुनिया को शौर्य गाथाएं याद दिलाता है। ये भी पढ़ेंः ‘गंदी बात’ फेम Actress अन्वेषी जैन बनीं बोल्ड डिजिटल सेंसेशन उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में कई जगह घूमने गए और कई दुर्गों को देखा। इनमें कालिंजर दुर्ग अद्भुत लगा। उन्होंने कहा कि कालिंजर दुर्ग में टूरिज्म के साथ-साथ फिल्म उद्योग के लिए भी अनेक संभावनाएं हैं। कालिंजर दुर्ग को बत...
यूपी में होली तक भिगोती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने कहा..

यूपी में होली तक भिगोती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बीती रात बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में हुई बारिश ने फिर हल्की ठंड बढ़ा दी है। भले ही फरवरी खत्म और मार्च शुरू हो चुका है। मंगलवार दोपहर तक जहां तापमान लगातार तेजी पकड़ रहा था, वहीं बीती रात को हुई बारिश से लुढ़क गया है। मौसम विभाग की ओर से खबर आ रही है कि होली से पहले अभी बारिश लोगों को भिगौती रहेगी। मार्च के पहले सप्ताह में फिर मौसम करवट बदल रहा है। एक बार फिर बरसात की फुहार लोगों को भिगौने का काम करेंगी। बताते हैं कि होली से ठीक पहले एक बार फिर फाल्गुनी फुहार यूपी के कई हिस्सों में लोगों को भिगो सकती है। मंगलवार रात हुई बारिश ने मौसम विभाग की इस खबर पर मुहर भी लगा दी है। 5-6 मार्च को भी यूपी में बारिश की संभावना मौसम विभाग की माने तो 5 और 6 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में बरसात की जबरदस्त संभावना है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बारि...
बांदा डीएम बोले, लापरवाह अधिकारी सुधर जाएं नहीं तो कार्रवाई

बांदा डीएम बोले, लापरवाह अधिकारी सुधर जाएं नहीं तो कार्रवाई

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर अफसरों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। लघु डाल नहर अधिशासी अभियंता और नगरीय विकास अभिकरण के पीओ के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि लापरवाह अफसर अपनी आदत सुधार लें, सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को बबेरू तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा भी मौजूद रहे। संपूर्ण थाना दिवस से गैरहाजिर अफसरों को नोटिस समाधान दिवस में गैरहाजिर लघु डाल नहर अधिशासी अभियंता शरद चौहान और नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने अफसरों को शासन की मंशा के अनुसार काम करने के आदेश देते हुए लापरवाह अफसरों को खबरदार किया। चे...
बांदा में हाईवोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस की मिन्नतों पर उतरा

बांदा में हाईवोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस की मिन्नतों पर उतरा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। एक युवक अपने भाई के साथ चल रहे जमीनी विवाद को लेकर बिजली के पोल पर चढ़ गया। इस युवक का कहना था कि जमीनी विवाद में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है और वह बहुत ज्यादा परेशान है। युवक को विद्युत पोल पर चढ़ा देखकर सैकड़ों गांव के लोग भागकर वहां पहुंचे। लोगों ने युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाई, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। बंद कराई विद्युत सप्लाई, बाल-बाल बची जान लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को फोन किया और सप्लाई बंद कराई। इसके बाद पुलिस को बुलाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मिन्नत करके युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां पुलिस उसके मामले की सुनवाई कर रही है। बिसंडा में भाई से जमीनी विवाद में उठाया कदम बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के रहने वाले लालबाबू (35) पुत्र झुलुआ ...
बांदा में पेपर खराब तो इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

बांदा में पेपर खराब तो इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दुखद घटनाक्रम सामने आ रहा है। इंटर के एक छात्र ने इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि उसका इंटरमीडिएट का पेपर खराब हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। बबेरू में परीक्षा दे रहा था छात्र मर्का थाना क्षेत्र के रहने वाले गोंडा गांव के रहने वाले राम मिलन पटेल के पुत्र अनुज (18) इंटरमीडिएट के छात्र थे। वह मौजूदा समय में बबेरू कस्बे में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे थे। वह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (बबेरू) के छात्र थे। छात्र अनुज का परीक्षा सेंटर ब्योजा इंटर कालेज गया था। ये भी पढ़ेंः चलती बस में छेड़खानी से तंग छात्रा का मुख्यमंत्री योगी को ट्वीट, आधा घंटे में बस से दो...
बांदा में कार पलटने से बैंक मैनेजर, पत्नी समेत तीन घायल

बांदा में कार पलटने से बैंक मैनेजर, पत्नी समेत तीन घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में आज रविवार को एक इलाहाबाद बैंक के डिप्टी मैनेजर व उनकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा कार पलटने से हुआ। घायलों को जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। तीनों को बांदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि अब खतरे जैसी कोई बात नहीं है। हमीरपुर से कार से बांदा आ रहे थे दंपती बताया जाता है कि हमीरपुर के रहने वाले सुनील यादव (50) पुत्र एनपी यादव कुछेछा (हमीरपुर) स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। आज रविवार को वह अपनी पत्नी पुष्पा (45) के साथ कार से बांदा में बैंक के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। कार को उनका चालक कल्लू (33) चला रहा था। रास्...
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अनमोल सौगात

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अनमोल सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्रकूट के गोंडा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। चित्रकूट के दूरस्थ ग्रामीण इलाके भरकूप के पास स्थित गोंडा में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री के स्वागत को उमड़ पड़ी थी। जानकारों की माने तो करीब 3 लाख के आसपास भीड़ वहां जुटी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के साथ-साथ देश का भी भाग्य विधाता बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात यूं ही नहीं कही। इसमें कोई दो राय नहीं कि आने वाले वक्त में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इस क्षेत्र के विकास का आधार होगा। इस पूरे एक्सप्रेस-वे को एक नजर में जानिए। एक्सप्रेस-वे कितनी है लंबाई, कहां से शुरू और कहां पर खत्म.. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 296 किलोमीटर है। इसके जरिए चित्रकूट, बांदा और महोबा, हमीरप...