Saturday, October 24सही समय पर सच्ची खबर...

खेलकूद

हमीरपुर पहुंचे क्रिकेटर अंकित राजपूत, युवाओं को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित

हमीरपुर पहुंचे क्रिकेटर अंकित राजपूत, युवाओं को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में लोकसभा चुनाव-2019 में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान को जागरूक करने के लिए आईपीएल खिलाड़ी अंकित राजपूत को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बताते चलें कि क्रिकेटर अंकित राजपूत को पंजाब किंग इलेवन ने आईपीएल में 3 करोड़ में खरीदा था। अंकित के पिता सियाराम राजपूत हमीरपुर जिले में यूपी डायल-100 के प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। आज इस मौके पर आज अंकित हमीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। किंग्स-11 पंजाब ने खरीदा है 3 करोड़ में  24 साल के होनहार अंकित ने अपनी शानदार बॉलिंग के दम पर वो शोहरत हांसिल कर ली है जिसके लिए खिलाड़ियों को कई साल मेहनत करनी पड़ती है। अब आयोग ने अंकित को हमीरपुर जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया है ताकि वह युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करें। अंकित औरैया के हजारीपुर गांव के रहने वाले हैं और कानप...
भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल बड़े और नए चेहरों को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने जामनगर में बीजेपी का दामन थामा है। वह गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फलदू और सांसद पूनम माडम की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी ने किया गर्मजोशी से स्वागत  बीजेपी नेताओं ने पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही रीवाबा को एक भगवा दुपट्टा भी भेंट किया। बताते चलें कि रीवाबा कुछ महीने पहले ही करणी सेना से जुड़ी थीं। वह बीते वर्ष अक्टूबर में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई थीं। बता दें कि रीवाबा जडेजा ने दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और वह सिविल सर्विस में जगह बनाना चाहती थीं। रीवाबा की शादी रवींद्र जडेजा से 17 अप्रैल 201...
बीसीसीआई का जाबांज अभिनंदन को सम्मान, जारी की नाम वाली जर्सी

बीसीसीआई का जाबांज अभिनंदन को सम्मान, जारी की नाम वाली जर्सी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की जाबांजी के चर्चे पूरे देश में है। हर कोई अपने इस बहादुर बेटे को सलाम कर रहा है और उसका सम्मान कर रहा है। शुक्रवार रात 9 बजकर 21 मिनट पर अभिनंदन ने जैसे ही अपनी धरती पर कदम रखा, पूरा देश उनके स्वागत में खड़ा हो गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी ने सम्मान किया। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने इस हीरो को सलामी दी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की ओर से एक जर्सी जारी की है जिसपर अभिनंदन का नाम लिखा है। विंग कमांडर के नाम से जारी हुई जर्सी। विराट ने की तस्वीर जारी बताया जाता है कि शुक्रवार को ही भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लांच हुई  है जो जर्सी नंबर-1 है। इसी जर्सी को पहनकर भारतीय टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी। दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अभिनंदन की वापसी पर खुशी जताई है। विराट...
पुलवामा अटैक : वीरेन्द्र सहवाग दी  आतंकियों को नसीहत, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे..

पुलवामा अटैक : वीरेन्द्र सहवाग दी आतंकियों को नसीहत, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, खेल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कल सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का पूरे देश में रोष का माहौल है। आम जनता से लेकर सेलिब्रेटीज सभी इस हमले की निंदा कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकियों को नसीहत भी दी है। उन्होंने लिखा है-सुधर जाओ वरना सुधार देंगे। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- 'आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले से मन दुखी है। इस हमले में हमारे सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए। कहा, अब मैदान-ए-जंग में हो बातचीत   इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने इसी के साथ एक हैश टैग डाला है जिसमें लिखा था इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस हमले की निंदा की है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'हां, बात करते हैं अलगाववादियों से, बात करते करते हैं पाकिस्तान से लेकिन इस बार बातचीत टेबल पर न...
सलामी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, जानकर पूरा देश करेगा गर्व 

सलामी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, जानकर पूरा देश करेगा गर्व 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, स्पोर्ट्स डेस्कः क्रिकेट को एक आयाम देने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह के नाम एक और उपलब्धि जुडऩे वाली है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो हर खिलाड़ी पाना चाहता है। दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी के नाम रांची स्टेडियम में एक पवेलियन बनेगा।झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने बताया कि ग्राउंड के अंदर एमएस धोनी पवेलियन का बोर्ड भी लगा दिया गया है, लेकिन साउथ जोन के इंट्रेंस पर अभी तक धोनी का नामकरण नहीं हो पाया है। धोनी के नाम पर बनेगा रांची स्टेडियम में पवेेलियन   शुक्रवार को ही नार्थ पवेलियन का नाम जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के नाम से कर दिया गया था। एम एस धोनी से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो पवेलियन का नाम गावस्कर और सचिन के नाम पर है। वहीं दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम सहवाग के नाम पर रखा गया है। ये भी पढ़ेंः अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पह...
अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री

अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः आज के इस दौरान क्रिकेट एक ऐसा खेल बन चुका है जिसे देखकर और सुनकर लोगों की भीड़ जहां की तहां दिल थामकर खड़ी हो जाती है। ऐसे में अगर आपको अनोखा क्रिकेट देखने को मिल जाए तो उसका आनंद ही कई गुना बढ़ जाएगा। हम एक ऐसे ही क्रिकेट मैच की बात कर रहे हैं जो सामान्य क्रिकेट से एकदम जुदा है। इस क्रिकेट मैच में खिलाड़ी क्रिकेट की पारंपरिक वेशभूषा सफेद लोवर-टी-शर्ट की बजाय धोती-कुर्ता पहनकर चौके-छक्के लगाते नजर आए। इतना ही नहीं, एक दिलचस्प बात यह भी है कि मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में हुई। अब इतना कुछ होने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल कितना मनोरंजक होगा। संस्कृत में कमेंट्री सुनकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध  दरअसल, हम बात कर रहे हैं वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में मंगलवार को हुए एक बेहद अनोखे क्रिकेट मैच की। इस मैच में खिलाड़ी क्रिकेट की पारंपरिक ड्रेस छोड़कर...
ऑस्ट्रेलिया का 24 फरवरी से शुरू होने वाले भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया का 24 फरवरी से शुरू होने वाले भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, खेल डेस्कः ऑस्ट्रेलिया ने 24 फरवरी से शुरू होने वाले अपने भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। सीमित ओवरों वाली इस सीरीज से मिशेल स्टार्क और मिशेल मार्श दोनों ही बाहर हैं जबकि एरॉन फिंच की कप्तानी बरकरार रहेगी। जानकारी मिल रही है कि चोट की वजह से तेज गेंदबाज स्टार्क फिलहाल इस दौरे में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि स्टार्क को श्रीलंका के खिलाफ केनबरा में दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन गेंदबाजी करते हुए चोट लग गई थी। वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी मिशेल मार्श को इस टीम में जगह नहीं मिली सकी है। स्टार्क चोट के चलते बाहर  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने बताया है कि स्टार्क पीठ की मांसपेशियों में चोट के चलते फिलहाल भारत दौरे के लिए तैयार नहीं हैं। हांलाकि मार्च में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज तक उनकी वापसी हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिय...
प्रदेश में बुंदेली बेटियों का दबदबा, झांसी में योगा प्रतियोगिता में सभी टीमों को पछाड़ जीती राज्यस्तरीय चैंपियनशिप

प्रदेश में बुंदेली बेटियों का दबदबा, झांसी में योगा प्रतियोगिता में सभी टीमों को पछाड़ जीती राज्यस्तरीय चैंपियनशिप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः/झांसीः बांदा की बुंदेली बेटियों ने पूरे प्रदेश में दबदबा कायम कर दिया है। 20-21 दिसंबर को झांसी के मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम में आयोजित 32 राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में इन बेटियों ने अपनी काबलियत का लोहा मनवाते हुए योगा बालिका वर्ग में 18 मंडलों की टीमों के साथ प्रतिभाग किया। इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप हासिल की। न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि जिले और बुंदेलखंड का भी पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया। झांसी में 32वीं राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता दरअसल, इन्हीं बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता सत्र में मंचासिन अतिथितियों के सामने योग का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रदेशभर की टीमों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप हासिल करने वाले बच्चे बांदा के नरैनी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबरिया के विद्यार्थी हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में...
बांदा में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

बांदा में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
बांदा के खेल स्टेडियम में पहली गेंद खेलकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते राज्यमंत्री मोहसिन रजा। समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को बांदा में के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 का भव्य ढंग से शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मोहसिन रजा रहे।  स्टेडियम में शुरू हुआ प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 का मुकाबला  मंत्री मोहसिन रजा का स्वागत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वासिफ जमां की ओर से किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आज हुए मैच की शुरूआत मुख्य अतिथि मंत्री रजा द्वारा टास कराकर किया गया।  ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवालः कश्मीर से स्याना लाया गया हत्या व हिंसा का आरोपी जीतू फौजी मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय भी प्राप्त किया। उद्घाटन के समय सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी विशिष्ट अत...
मैच फिक्सिंग में प्रतिबंधित रहे अजरुद्दीन को सम्मान पर गौतम गंभीर ने बीसीसीआई को लगाई लताड़

मैच फिक्सिंग में प्रतिबंधित रहे अजरुद्दीन को सम्मान पर गौतम गंभीर ने बीसीसीआई को लगाई लताड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्‍लीः भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता में खेले गए पहले टी-20 मैच में क्रिकेट के दागी खिलाड़ी एवं मैच फिक्सिंग में प्रतिबंधित रहे अजरुद्दीन को सम्मान पर गौतम गंभीर ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, गंभीर ने यह नाराजगी मैच की शुरुआत में अजरुद्दीन से घंटी बजवाने पर जाहिर की है। गंभीर ने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई व प्रशासकों की समिति के साथ-साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को आड़े हाथों लिया है। बीसीसीआई ने वर्ष 2000 में लगाया था मैच फिक्सिंग के चलते आजीवन प्रतिबंध    दरअसल, ईडन गार्डंस सहित भारत के दूसरे क्रिकेट मैदानों में इंटरनेशनल मैच से पहले घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की परंपरा है। हर बार किसी पूर्व क्रिकेटर को यह सम्‍मान दिया जाता है। गंभीर की नाराजगी इस बात को लेकर है कि मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व में प्रतिबंध...