Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज पहुंचे में पीएम मोदी बोले, करोड़ों देशवासियों की रक्षा पहली प्राथमिकता

प्रयागराज पहुंचे में पीएम मोदी बोले, करोड़ों देशवासियों की रक्षा पहली प्राथमिकता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः आज प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासियों की सुरक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी आज यहां शनिवार को वायुसेना के विशेष विमान से सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। विशेष हेलीकाप्टर से पहुंचे कार्यक्रम स्थल परेड मैदान वहां से विशेष हेलीकाप्टर से परेड मैदान पहुंचे। वहां एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 300 दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 10 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया। बोले, संगमनगरी में आने से मिलती है असीम उर्जा अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के 130 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करना और उनकी सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने...
बांदा में कुछ देर पहले हादसे में कारोबारी की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में कुछ देर पहले हादसे में कारोबारी की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे में शहर के हार्डवेयर कारोबारी की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कारोबारी अपनी बाइक से रोज की तरह दुकान खोलने तिंदवारी के बेंदाघाट जा रहे थे। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर कुचल जाने से उनकी मौत हो गई। महोखर के पास बाइक से जाते वक्त ट्रक ने रौंदा सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। वही ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। कारोबारी के परिवार को सूचना दी गई। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला चालक बताया जाता है कि शहर के खूंटी चौराहा मोहल्ला निवासी विनोद कुमार...
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न, पुलिस ने ली राहत की सांस

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न, पुलिस ने ली राहत की सांस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः चित्रकूट में आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस रही। एक ओर जहां उनकी सुरक्षा को लेकर एसपीजी के जवानों ने कई दिन पहले ही डेरा डाल लिया था। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारियों में कमी नहीं छोड़ी। पुलिस और प्रशासन ने रखी पूरी मुस्तैदी दरअसल, पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने आने वाली लाखों की भीड़ को नियंत्रित रखना था। यही वजह थी कि पुलिस अधिकारियों द्वारा हर स्थिति का आंकलन किया गया था। डीआईजी दीपक कुमार द्वारा पुलिस सुरक्षा को लेकर खुद क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ चित्रकूटधाम मंडल के अन्य पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाते रहे। इसके साथ ही आयुक्त गौरव दयाल ...
बांदा में रेलवे लाइन किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस बोली-ट्रेन से गिरकर मौत

बांदा में रेलवे लाइन किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस बोली-ट्रेन से गिरकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाहर रहकर मजदूरी करने वाले दो युवकों के शव बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। दरअसल, पुलिस अतर्रा रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन जहरखुरानों पर लगा रहे फेंकने का आरोप मरने वाले दोनों युवकों में एक की पहचान चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले युवक तथा दूसरी की बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के निवासी युवक के रूप में हुई है। उधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि जहरखुरानों ने उनको नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूटा। विरोध पर उनको ट्रेन से नीचे धकेल दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों ट्रेन से गिर गए ...
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः बस कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे बुंदेलों के विकास का आधार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः बस कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे बुंदेलों के विकास का आधार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड में चंद मिनटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट जिले के गोंडा गांव पहुंचने वाले हैं। पूरा बुंदेलखंड अपने प्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत को उमड़ रहा है, बेकरार है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी बुंदेलखंड के लिए कई हजार करोड़ के नायाब तोहफे लेकर आ रहे हैं जो दशकों से विकास की राह ताकते बुंदेलखंड की दिशा और दशा दोनों को बदलने वाले होंगे। जी हां, इनमें एक सबसे बड़ा तोहफा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे होगा। 297 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अब से कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने वाले हैं। इसके साथ ही हजारों किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी बांटेंगे। चित्रकूट के गोंडा में करेंगे शिलान्यास कुल मिलाकर अगर कहा जाए कि दशकों से विकास की राह ताकते बुंदेलखंड का इंतजार आज पूरा हो रहा है तो इसमें दो राय नहीं है। इस मौ...
लखनऊ में दो युवतियों से रेप, एक से कार में तो दूसरी से घर में, दोनों दरिंदे गिरफ्तार

लखनऊ में दो युवतियों से रेप, एक से कार में तो दूसरी से घर में, दोनों दरिंदे गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बावजूद बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी लखनऊ में दो युवतियों से रेप की वारदातों ने पुलिस के होश उड़ा दिए। इनमें से एक युवती से चलती कार में रेप हुआ है तो दूसरी युवती को घर में अकेला पाकर रेप किया गया। हालांकि, पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हांसिल कर ली है। बहन के प्रेमी ने अकेला पाकर किया रेप पहले घटनाक्रम के अनुसार आज शुक्रवार सुबह राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में बहन के घर अपना इलाज कराने आई युवती से उसी के परिचित ने दुष्कर्म किया। आशियाना थाने के प्रभारी संजय राय का कहना है कि एक युवती का पीजीआई के सरस्वतीपुरम में रोहित दुबे नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। ये भी पढ़ेंः रेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपी ने फांसी लगाई युवती उसके साथ बीते करीब 5 महीने से साथ रह रही थी। इस...
पीएम मोदी के स्वागत को बुंदेलखंड बेकरार, मानवेंद्र सिंह ने संभाली कमान

पीएम मोदी के स्वागत को बुंदेलखंड बेकरार, मानवेंद्र सिंह ने संभाली कमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा/चित्रकूटः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बुंदेलखंड के चित्रकूट पहुंच रहे हैं। लाखों किसान और स्थानीय लोग उनके स्वागत को बेकरार हैं। भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लोग तैयारियों में बीते कई दिनों से जी-जान से जुटे हैं। लाखों लोगों के बीच देश के प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड को हजारों करोड़ की सौगात देने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमान खुद संभाल रखी है। करीब एक सप्ताह से बुंदेलखंड के चारों जिलों में वह खुद जा-जाकर तहसील स्तर तक बैठकें करते रहे हैं। बीते कई दिनों से बुंदेलखंड के जिलों का कर रहे दौरा इन बैठकों के जरिए क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने स्थानीय किसानों के साथ-साथ सभी लोगों से प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने के लिए चित्रकूट पहुंचने की अपील की...
कानपुरः FB पर ब्लाॅक की खुन्नस में छात्रा की अश्लील फोटो की थी वायरल, गिरफ्तार

कानपुरः FB पर ब्लाॅक की खुन्नस में छात्रा की अश्लील फोटो की थी वायरल, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कैंट इलाके में स्थित एक कान्वेंट स्कूल की 9वीं की छात्रा का एडिट अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, छात्रा की फोटो को कट करके हाफ न्यूड शॉट बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया था। छात्रा का फोटो वायरल होते ही स्कूल से लेकर साथी छात्राएं भी हैरान रह गई थीं। उधर, स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को स्कूल से निकाले जाने का नोटिस थमा दिया था। मामला उस वक्त संज्ञान में आया था, जब पीड़िता के परिवार के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। आरोपी अमान असलम को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले को देख रहे साइबर क्राइम प्रभारी एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया है कि इंस्ट्राग्राम की आइडी के आधार पर आपरेट करने वाले आरोपी शख्स अमान असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि गिरफ्तार करने के बाद उसे पूछताछ के लिए शहर के अनवरगंज ...
सीतापुर जेल में पहली रात, आजम खां मच्छरों से परेशान

सीतापुर जेल में पहली रात, आजम खां मच्छरों से परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जेल में पहली रात सपा सांसद आजम खां और उनकी पत्नी डा तजीन के लिए सबकुछ ठीक नहीं रहा। आजम जहां रातभर मच्छरों से परेशान रहे तो उनकी पत्नी तजीन को कमर दर्द का सामना करना पड़ा। रामपुर जेल से गुरुवार सुबह सीतापुर जेल में शिफ्ट किए गए आजम खां और उनकी पत्नी-बेटे की पहली रात जेल में कुछ ऐसे ही कटी। जानकारी के अनुसार तो यही लग रहा है कि तीनों की पहली रात जेल में मुश्किल से कटी है। बड़े बेटे की बहू मिलने पहुंचीं जेल मीडिया को इस बात की जानकारी तब मिली है जब आजम के बड़े बेटे अदीब और बहू सिदरा शुक्रवार को सीतापुर जेल में बंद अपने सास-ससुर और अब्दुल्ला से मिलने पहुंचीं। मुलाकात कर बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। सीतापुर जेल में पहली रात गुजारने वाले आजम खां की बहू सिदरा सास-ससुर से मिलकर लौटीं। ये भी पढ़ेंः सीतापुर जेल बनी आजम खां, पत्नी-बेटे का नया पत...
बांदा में 7 साल तक बाबा बनकर पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा हत्यारोपी, ऐसे हुआ गिरफ्तार

बांदा में 7 साल तक बाबा बनकर पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा हत्यारोपी, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ईंट के भट्टे पर युवक की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या करने का आरोपी इतना शातिर निकला कि बाबा बन बैठा। इसके बाद सात साल तक पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। पुलिस उसे तलाशती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अब मुखबिर की निशानदेही पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। फतेहपुर के ललौली क्षेत्र का निवासी है हत्यारोपी हत्यारोपी फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में पंडवन डेरा मजरा इछावर के रहने वाले युवक सुखदेव पुत्र पुन्ना निषाद की ईंट के भट्टे पर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस हत्या का आरोप शंकर उर्फ बंगाली नाम के व्यक्ति पर लगा था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। वह फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बघेरन डेरा का रहने वाला था। बांदा पुलिस ने मुखबिर ...