Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार को कानपुर शहर में 5 और कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 269 हो गई है। इनमें से 33 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या छह है। जिले में कुल एक्टिव केस 230 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने दी। 22 और लोगों की होगी जांच बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में कुल 4 तथा प्राइवेट लैब से एक कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें एक व्यक्ति कर्नलगंज, 1 मुन्नापुरवा, 2 कुली बाजार तथा 1 दलेलपुरवा इलाके का है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की 192 टीमों ने गुजैनी, किदवई नगर, गीतानगर, अनवरगंज मोहल्लों में 14,417 घरों में जाकर लोगों की जांच की। इस दौरान 11 लोग संदिग्ध लक्षणों वाले मिले। 6 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पाॅजिटिव पाए ...
CM योगी आदित्यनाथ की साफ-साफ, गंदी राजनीति वालों को जनता देगी जवाब

CM योगी आदित्यनाथ की साफ-साफ, गंदी राजनीति वालों को जनता देगी जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट से यूपी को बचाने के लिए दिन-रात एक करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों और कार्यों की प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी प्रशंसा हो रही है। हालांकि, कुछ विपक्षी आदतन इनमें कमियां भी तलाश रहे हैं। ऐसे में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने टीम-11 की बैठक से पहले विरोधी दलों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेहद संकट के इस वक्त में भी कुछ लोग हैं जो गंदी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम योगी ने कहा कि संकट के इस वक्त में राज्य और केंद्र सरकारें बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के साथ खड़ी होकर उनकी मदद कर रही हैं। कहा, कुछ लोग राजनीतिक मुद्दे तलाश रहे कहा कि श्रमिक-कामगारों को सरकारी वाहनों से घर पहुंचाए जाने का काम चल रहा है। वहीं कुछ लोग गंदी सोच से राजनीति करने वाले हैं, इनको जन...
बांदा के बबेरू थाने का नए इंस्पेक्टर ने संभाला कार्यभार

बांदा के बबेरू थाने का नए इंस्पेक्टर ने संभाला कार्यभार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाने का कार्यभार नए इंस्पेक्टर ने आज मंगलवार को संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थशंकर मीणा ने जिले के खाली चल रहे थाने बबेरू में नए कोतवाली प्रभारी की तैनाती कर दी है। नए इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला हैं जो हाल ही में गाजीपुर जिले से स्थानांतरित होकर बांदा आए हैं। कानपुर, बनारस और इटावा में रहे हैं तैनात गाजीपुर में कई थानों के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर शुक्ला काफी सौम्य, लेकिन सख्त पुलिसिंग के लिए पहचाने जाते हैं। बांदा से से पहले गाजीपुर समेत कई जिलों में तैनात रहे हैं। इसके अलावा बनारस, कानपुर और इटावा में भी कई थानों पर प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। बताते हैं कि इन जगहों पर उन्होंने शानदार काम करते हुए कई नामी-गिरामी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है। उनकी छवि काफी तेज-तर्रार इंस्पेक्टर की बताई जा रही है। बता दें कि बबेरू थाना ब...
बांदा कोरोना अपडेटः शहर के इन इलाकों से हैं एक साथ मिले 10 पाॅजिटिव..

बांदा कोरोना अपडेटः शहर के इन इलाकों से हैं एक साथ मिले 10 पाॅजिटिव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में बांदा में एक साथ 10 पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन में खलबली मची है। वहीं आयुक्त गौरव दयाल ने इसे लेकर दोपहर को एक बुलेटिन जारी किया है। इसमें पाॅजिटिव पाए गए सभी 10 लोग बांदा में कहां-कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी भी दी गई है। इस मामले में आयुक्त गौरव दयाल द्वारा बताया गया है कि सभी पाॅजिटिव का इलाज शुरू किया जा रहा है। 10 में 3 सतना के लोक शिवरापुर के, 1 महिला बताया जाता है कि इन 10 पाॅजिटिव केस में तीन लोग बांदा के नरैनी कस्बे के रहने वाले हैं। वहीं बाकी तीन लोग चित्रकूट के सतना जिले के लोक शिवरामपुर के रहने वाले हैं। एक महिला कालिंजर के गांव रिवाइच की रहने वाली हैं। इनका बेटा कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था। हालांकि, बेटा स्वस्थ बताया जा रहा है। वहीं शहर से दो लोग हैं, इनमें एक कालू कुआं से डाक्टर हैं तो दूसरे निम...
बांदा में वारदातः शराब से रोक हटते ही असर, शराबी युवकों ने बुजुर्ग को गोली से उड़ाया

बांदा में वारदातः शराब से रोक हटते ही असर, शराबी युवकों ने बुजुर्ग को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शराब की दुकानें खुलने के साथ ही अपराध बढ़ने की एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दबंग युवकों ने शराब के नशे में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। दबंग बुजुर्ग के बेटे को गोली मारना चाहते थे, लेकिन पिता ने बीच में आकर बेटे को बचा लिया। हत्यारों ने बीती देर रात बुजुर्ग को गोली मारी। इससे उनकी अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक हत्यारोपी पुलिस हिरासत में- सूत्र पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि एक हत्यारोपी पुलिस की हिरासत में है, दूसरे की तलाश जारी है। चर्चा है कि हत्यारों की संख्या तीन थी। तीनों गांव के दबंग युवक हैं। बीती देर रात वारद...
कानपुर में आज फिर 14 पाॅजिटिव केस मिले, कुल संख्या 267

कानपुर में आज फिर 14 पाॅजिटिव केस मिले, कुल संख्या 267

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज सोमवार को कानपुर में फिर 14 पाॅजिटिव केस एक साथ सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। बता दें कि रविवार को शहर में कुल 17 कोरोना पाॅजिटिव केस एक साथ सामने आए थे। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। आज सोमवार सुबह हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही एक महिला समेत कुल 14 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव कुल केस संख्या 267 पर पहुंच गई है। इनमें छह लोगों की जान जा चुकी है तथा 34 ऐसे हैं जो ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस तरह शहर में अब कोरोना पाॅजिटिव एक्टिव केस 227 हो गए हैं। सीएमओ डाक्टर शुक्ला ने दी जानकारी बताया जाता है कि शहर के चुन्नीगंज की रहने वाली वृद्धा को रविवार सुबह हैलट के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। डाक्टरों का कहना है ...
बड़ी खबरः बांदा में मां ने बेटी का कत्ल कर घर के पास गाढ़ दी लाश, सनसनी फैली

बड़ी खबरः बांदा में मां ने बेटी का कत्ल कर घर के पास गाढ़ दी लाश, सनसनी फैली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड में सोमवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ। वहां एक मां द्वारा अपनी नाबालिग बेटी की हत्या करके शव को दफनाए जाने का मामला खुलकर सामने आया है। मां ने बेटी की गला दबाकर न सिर्फ हत्या की, बल्कि उसे घर में ही दीवार के पास गड्ढा खोदकर गाढ़ भी दिया। हत्या करीब 10 दिन पहले की गई थी। इधर कई दिन तक बेटी दिखाई नहीं दी तो उसके चाचा ने गिरवां थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने भी स्थिति की जायजा लिया घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा भी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि बीते 2-3 दिन से यह खबर उड़ी थी कि खुरहंड गांव में एक लड़की घर से लापता है और उसकी हत्या हो चुकी है। इसके बाद ही गिरवां थानाध्यक्ष शशि पांडे ने अपने सूत्रों के जरिए सुरागकसी तेज की। पुलिस ने...
लाॅकडाउन में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं-चार पुरुष आपत्तिजनक हालात में मिले

लाॅकडाउन में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं-चार पुरुष आपत्तिजनक हालात में मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज यूपी में लाॅकडाउन-3 शुरू हो गया है। इसी बीच यूपी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो महिलाओं के साथ चार पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है। यह सेक्स रैकेट एक गांव से पकड़ा गया है। वहां दो महिलाओं समेच चार लोग मौके से पकड़े गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला श्रावस्ती जिले का है। श्रावस्ती में मिली अमेठी की युवती बताया जाता है कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा में पुलिस ने एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा है। इसमें संलिप्त दो महिलाएं तथा चार पुरुष आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए हैं। सभी को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताते हैं कि इस सेक्स रैकेट के तार इलाके में दूर-दूर तक फैले हुए थे। आसपास के इलाके के लोग भी वहां जाया करते थे। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। ...
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी पर भाजपाई आक्रोशित

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी पर भाजपाई आक्रोशित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अलीगढ़ः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी को लेकर भाजपाई आक्राशित हो उठे हैं। दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही धमकी देने वाले को जिंदा या मुर्दा पकड़ककर लाने वाले को 1 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। उधर, पुलिस का कहना है कि धमकी वाले वीडियो की जांच की जा रही है। दोषी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए धमकी दी गई है और यह वीडियो लगभग दो साल पुराना है। पुलिस बोली, दो साल पुराना लग रहा वीडियो इस वीडियो में एक युवक पूर्व सीएम कल्याण सिंह समेत पिछड़ी जाति के नेताओं को गोली मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। उधर, अतरौली के पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज वर्मा की ओर से वीडियो जारी करने वाले को जवाबी वीडियो जारी करके चेतावनी दी है। ये भी पढ़ेंः बीजे...
Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त

Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में शासन के आदेशों पर शराब की दुकानें आज से खुल गई हैं, लेकिन शराब के दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा। ऐसे में दुकानों पर सैकड़ों की भीड़ बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़ी नजर आई। दरअसल, शराब की दुकानों के खुलने की जानकारी के साथ ही दुकानों पर खरीददारी के लिए होड़ मच गई। रेड जोन में शामिल कानपुर में हॉटस्पॉट और बफर जोन से बाहर शराब बिक रही है। शराब की दुकानों के बाहर भीड़ उमड़ी सरकार ने शराब की दुकानों के खुलने को लेकर पहले ही स्थिति साफ कर दी थी। समय से लेकर बाकी नियम भी निर्धारित कर दिए थे। इसके बाद भी शराब माफियाओं ने पैसा कमाने की जल्दबाजी ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की व्यवस्था को दरकिनार किया गया। सुबह से ही लोग लाइन में खड़े नजर आए। लोगों ने दुकानों के बाहर किसी तरह से सोशल डिस्ट...