Thursday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में CM योगी के दौरे से पहले जल शक्ति मंत्री ने देखीं तैयारियां

बांदा में CM योगी के दौरे से पहले जल शक्ति मंत्री ने देखीं तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को बांदा आ रहे हैं। इससे पहले प्रदेश से जल सिंचाई मंत्री डा. महेंद्र सिंह रविवार को तैयारियों का जायजा लेने बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। तैयारियों के बारे में एक-एक जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों से भी सुरक्षा इंतजामों के बारे में पूछा। सर्किट हाउस में बैठक कर ली जानकारी मंत्री डा. महेंद्र ने पूरी जानकारी लेने के बाद जीआईसी ग्राउंड का भी दौरा किया। वहां 10 मार्च को मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में पहुंचना है। इसको लेकर प्रशासन कई दिनों से होमवर्क में जुटा है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कोई कमी नहीं छो़ड़ी जा रही है। बताते चलें कि बांदा में कई करोड़ की पेयजल योजनाओं और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के साथ-साथ महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी को करना ...
बांदा में अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, कई घायल

बांदा में अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, कई घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के दौरान जिले में हुए अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में घायल एक वृद्धा को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पहला हादसा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि बीरा गांव के रहने वाले विनय यादव मन्नत पूरी होने पर शुक्रवार को परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से कन्या भेज कराने चित्रकूट गए थे। शनिवार को सभी घर लौटकर आ रहे थे। इसी दौरान सिकरी-पछौंहा गांवों के बीच बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। वहां चीख-पुकार मच गई। कमासिन और अतर्रा में हुए हादसे ट्राली के नीचे बीरा गांव निवासी सरस्वती उर्फ शोभा (24) पत्नी विनोद यादव व उनकी ननद कमला (15) पुत्री बिंदा प्रसाद, शिव प्रकाश (45) पुत्र किशोरी लाल व उसकी पत्नी ननकीवा (40) व मनीषा (17) पुत्री समरजीत, मरका थाना क्...
खास खबर : 10 मार्च को बांदा में CM योगी, ये है पूरा कार्यक्रम..

खास खबर : 10 मार्च को बांदा में CM योगी, ये है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को बांदा और चित्रकूट दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए काफी चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी के कार्यक्रम के अनुसार वह हेलीकाप्टर से सीधे चित्रकूट के रसिन बांध से 11:55 बजे बांदा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से कार से 12 बजे बांदा के जीआईसी मैदान जाएंगे। वहां सीएम योगी 1 घंटे करीब रुकेंगे। इस दौरान सीएम योगी चित्रकूटधाम मंडल की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी बांटेंगे। जीआईसी मैदान में रहेंगे 1 घंटे 1 बजे सीएम योगी वहां से वापस बांदा पुलिस लाइन जाएंगे।  वहां से हेलीकाप्टर से बांदा के खटान पहुंचेंगे। वहां हर घर नल-घर घर जल पर...
Update-Breaking News : बांदा में कलयुगी मां ने 2 साल के बेटे को नदी में डूबोकर मार डाला

Update-Breaking News : बांदा में कलयुगी मां ने 2 साल के बेटे को नदी में डूबोकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी मां ने अपने दो साल के बेटे को नदी में डूबोकर मार डाला। बाद में उसे नदी में फेंककर घर चली आई। रात में महिला ने खुद परिवार के लोगों को बताया कि उसने बेटे को नदी में फेंक दिया है। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। सूचा पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि महिला को जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई चल रही है। गंछा गांव की रहने वाली है महिला बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव की रहने वाले पप्पू निषाद की शादी करीब 6 साल पहले रन्नौ (25) के साथ हुई थ...
हाॅस्टल की छत पर मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

हाॅस्टल की छत पर मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले के महमूदाबाद पालीटेक्निक में स्थित हाॅस्टल की छत पर एक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि शव के पास से पुलिस को एक कीटनाशक की शीशी और गिलास भी मिला है। पुलिस हाॅस्टल के छात्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जाता है कि सीतापुर के ही तालगांव थाना क्षेत्र के सखुवापुर गांव के रहने वाले समीर अहमद पुत्र जहीर अहमद इंजीनियरिंग का छात्र था। महमूदाबाद के पालीटेक्निक में पढ़ रहा था छात्र वह महमूदाबाद के जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा था और दूसरे वर्ष का छात्र था। उसने महमूदाबाद में कैथी टोला में वस्सन रिजवी के हास्टल में कमरा किराए पर ले रखा था। ये भी पढ़ें : लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी उसके साथ उस...
Breaking News : कानपुर की अस्थाई जेल में रेप आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, पिटाई की आशंका

Breaking News : कानपुर की अस्थाई जेल में रेप आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, पिटाई की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार को कानपुर की अस्थाई जेल में एक रेप आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह आरोपी कोरोना संकट काल में कानपुर के चौबेपुर में बनाई गई अस्थाई जेल में बंद था। उसे शुक्रवार रात ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे अस्थाई जेल भेजा गया था। वहीं चिकित्सकों ने उसकी मौत की वजह पिटाई होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा से रेप की घटना प्रकाश में आई थी। छात्रा से रेप का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा थआ। घटना उस वक्त हुई थी जब छात्रा शौच के लिए गई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने किया था गिरफ्तार आरोप था कि गांव के ही सुबोध बाजपेई नाम के युवक ने उसे खेत में खींचकर उससे रेप कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपी को गिरफ...
UP : अपने सांवले रंग से तनाव में था छात्र, 15 मंजिल से कूदकर जान दी

UP : अपने सांवले रंग से तनाव में था छात्र, 15 मंजिल से कूदकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : अपने सांवलेपन से तनाव में चल रहे एक 17 साल के छात्र ने तड़के सुबह सोसाइटी में 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। 11वीं के इस छात्र के परिवार के लोगों का कहना है कि वह अपने सांवले रंग को लेकर तनाव में था। इसीलिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना तड़के सुबह नोएडा के सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र की है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह मार्निंग वाक पर निकले। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल कंपनी में काम करते हैं पिता बताया जाता है कि सेक्टर-78 में महागुन मॉडर्न सोसाइटी में प्रशांत गढियार परिवार के साथ रहते हैं। वह एक मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। उनका बेटा संयम गढियार नोएडा के नामी स्कूल में 11वीं का छात्र है। बताते हैं कि आज तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे...
बांदा से दोस्त की बेटी की शादी में महोबा गए रिटायर्ड सिंचाई कर्मी की हादसे के मौत

बांदा से दोस्त की बेटी की शादी में महोबा गए रिटायर्ड सिंचाई कर्मी की हादसे के मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दोस्त की बेटी की शादी में बांदा से महोबा गए एक रिटायर्ड सिंचाई कर्मी की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा महोबा में उस वक्त हुआ जब वह सड़क पार कर रहे थे। बताते हैं कि सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने उनको रौंद दिया। हादसे के बाद उनको गंभीर हालत में महोबा से प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां ले जाते वक्त रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। उनको बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोगों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी रामरूप (61) सेवानिवृत सिंचाई कर्मी हैं। गुरुवार रात महोबा में रहने वाले अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। ये भी पढ़ें : Banda Latest Upd...
सीतापुर की नाबालिग लड़की से लखनऊ में गैंगरेप, आरोपी की मां ने ही पुलिस को किया फोन

सीतापुर की नाबालिग लड़की से लखनऊ में गैंगरेप, आरोपी की मां ने ही पुलिस को किया फोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर से लापता लड़की के साथ लखनऊ में गैंगरेप हुआ। बताया जा रहा है कि रेप के एक आरोपी की मां ने खुद फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता को मुक्त कराया। बताते हैं कि 17 साल की पीड़ित लड़की सीतापुर के तालगांव से बीती 22 फरवरी को रहस्यमय हालत में लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तो लिखी थी, लेकिन मामले को हल्के में लिया। अब लखनऊ पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 फरवरी को घर से लापता हो गई थी। 22 फरवरी को घर से हुई थी लापता पी़ड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने थाने पर सूचना दी थी। हालांकि, तब उसका कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि आज आलमबाग के रहने वाले रामे...
लखनऊ : कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से धमाका, 2 की मौत, 4 गंभीर

लखनऊ : कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से धमाका, 2 की मौत, 4 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इटौंजा थाना क्षेत्र के गोराही माल रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शनिवार रात धमाका हो गया। धमाके की वजह अमोनिया गैस का रिसाव बताया जा रहा है। धमाका इतना जबरदस्त था कि कोल्ड स्टोरेज का पूरा ऊपरी हिस्सा ही उड़ गया। इस दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 4 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों की पहचान सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र के नंदवन गढ़ी के रहने वाले मिश्री लाल (35) और धर्मेंद्र (38) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया बताते हैं कि दोनों वहां मजदूर थे। चार घायलों को सीतापुर रोड पर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त लगभग 35-40 लोग वहां पर मौजूद थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर (इटौंजा) जितेंद्र प्रताप सिंह तथा बक्शी तालाब में स्थित फायर स्टेशन अधिकारी शेषनाथ यादव फोर्स के साथ मौके पर प...