बुंदेलखंड में बीजेपी : नए महामंत्री के लिए आसान नहीं संगठन को धार देना
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को बांदा में रहे। अपना पद संभालने के बाद यह उनका प्रथम आगमन था। झारखंड के पूर्व प्रभारी रहे धर्मपाल सिंह भाजपा संगठन के एक कुशल रणनीतिकार और मझे हुए नेता माने जाते हैं। बांदा में उन्होंने महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट के साथ-साथ फतेहपुर के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निश्चित ही यह समझ लिया होगा कि यहां कौन कितने पानी में है।
मोदी-योगी के नाम पर जीत और फिर जनता पर बोझ
खास बात यह है कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में धर्मपाल सिंह को सुनील बंसल की जगह पर लाई है। बंसल ने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में संगठन का दायित्व संभाला। एक के बाद एक चुनावों में जीत का शेहरा उनके सिर बंधा। बांदा-बुंदेलखंड और आसपास के जिलों के छोटे से लेकर बड़े नेता सीधेतौर पर सुनील बंसल से जुड़े रहे ...






