समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के मंडी धनौरा में तेंदुए की दहशत ने ग्रामीण परेशान हैं। डर से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा रहे हैं। रात में भी ग्रामीण जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। दरअसल, क्षेत्र के आदमपुर के आसपास तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वहां रहने वाली माया देवी ने मंगलवार को गांव के जंगल में खेत पर काम करते समय तेंदुए को देखा था।
वन विभाग के अधिकारी ने कही यह बात
उनका कहना है कि तेंदुआ उनके पास से गुजरा। जिसे देखकर दहशत में वह बेहोश होकर गिर गई थीं। बाद में लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा तो परिजनों को जानकारी दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां होश में आने पर उन्होंने पूरी बात बताई। उधर, वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि स्थानीय गंगा के नजदीक का इलाका हस्तिनापुर वन्य जीव विहार क्षेत्र का है। वहां जंगली जानवर आते रहते हैं। कहा कि तेंदुए की तलाश की जाएगी।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : मंडी धनौरा में धूमधाम से हुआ मनकामेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना वार्षिकोत्सव