Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में बने नेता सदन, स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा

Keshav Prasad Maurya became leader of Legislative Council in Legislative Council, resignation of Swatantra Dev Singh

समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बना दिया गया है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता सदन रहे स्वतंत्र देव सिंह ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को मौर्य को नेता सदन नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की है। बताते हैं कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता सदन के पद से अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद बुधवार को मौर्य की इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पार्टी ने माना पिछड़ा वर्ग में बड़ा चेहरा हैं केशव

बताते चलें कि स्वतंत्र देव सिंह की ओर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया गया था। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक उन्हीं को बतौर प्रदेश अध्यक्ष का काम देखने को कहा है। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेता सदन बनने के बाद उनका कद ऊंचा हो गया है। दरअसल, 2022 में सिराथू से चुनाव हारने के बावजूद केशव को दोबारा डिप्टी सीएम बनाकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दे दिए थे कि बैकवर्ड में वह आज भी बड़ा चेहरा हैं। इतना ही नहीं केशव प्रसाद मौर्य पर पार्टी का भरोसा और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें : BJP : भाजपा में फेरबदल, धर्मपाल सिंह बने यूपी के महामंत्री, सुनील बंसल का प्रमोशन