Thursday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें..

आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला ने अपनी बेटी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया। दोनों को पक़ड़कर मां ने डांटा और बेटी के एक थप्प़ड़ भी मार दिया। शोर-शराबे पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। चर्चा है कि आत्मग्लानि के चलते बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो बेटी का शव फांसी पर लटकता मिला। उधर, एक अन्य घटना में नशेबाज बेटों ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों आरोपी बेटे फरार हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी जा चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बेटी के शव को देखा को शोर मचाया। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट...
बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?

बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के बाकी हिस्सों की तरह बुंदेलखंड के बांदा जिले में भी माहौल चढ़ चुका है। इसी बीच एक ऐसा नाम सुर्खियों में छाया है जिसने सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों में नया कौतूहल पैदा कर दिया है। यह नाम है आराधना सिंह का। बांदा के इंदिरानगर की रहने वाली आराधना जो अपनी मां को कोरोना त्रासदी में खो चुकी हैं, एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी हैं। वह बीटेक-एमबीए और एलएलबी क्वालीफाई करने के बाद सभासद के चुनाव में उतरी हैं। नोएडा-लखनऊ से हाइली क्वालिफाइड लखनऊ, नोएडा जैसे शहरों में रहकर हाइली क्वालीफाइड हुईं हैं। वकालत करने के बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुकी हैं। अब आप समझ सकते हैं कि इतनी क्वालीफाइड लड़की अगर बांदा से सभासद का चुनाव लड़ेगी तो चर्चा तो होगी ही। शहर के इंदिरानगर वार्ड-31 से आराधना एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वह...
बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक को हीरोपंती भारी पड़ गई। युवक ने अपने भाई के तिलक समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से जमकर हर्ष फायरिंग की थी। युवक का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे लाइसेंसी पिस्टल बरामद करते हुए उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही का है युवक पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले सौरभ सिंह के भाई का तिलक था। तिलक समारोह में वह अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। साथ ही उसका लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्रवाई ह...
मौसम विभाग ने बांदा में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी दी, डीएम ने किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बांदा में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी दी, डीएम ने किया अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मौसम विभाग की ओर से बांदा में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बांदा में तेज आंधी व बारिश की आशंका है। बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस संबंध में जिले के लोगों को अलर्ट किया है। साथ ही सावधानी बरतने को कहा है। अगले तीन दिन में मौसम करवट बदलेगा। बांदा डीएम ने अपील की है कि लोग सुरक्षित जगहों पर रहें। उप कृषि निदेशक विजय कुमार की ओर से पत्र भी जारी हुआ है। ये भी पढ़ें : बांदा में दरिंदे ने 11 साल के बच्चे को ऐसे बनाया शिकार, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां ये भी पढ़ें : UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े हुई थी राजनरायन सिंह की हत्या, पढ़िए पूरी खबर..   ...
बांदा में दरिंदे ने 11 साल के बच्चे को ऐसे बनाया शिकार, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

बांदा में दरिंदे ने 11 साल के बच्चे को ऐसे बनाया शिकार, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपने बच्चों को लेकर हर माता-पिता को सजग रहने की बेहद जरूरत है। दरिंदे किसी भी रूप में आ सकते हैं। बांदा में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 11 साल के बच्चे के साथ उसी के पड़ोसी युवक ने कुकर्म कर डाला। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं बच्चे का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा बताते हैं कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दरिंदा युवक बहाने से बच्चे को पास की दुकान में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती की। बच्चे ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। रोते-बिलखते बच्चे ने घर पहुंचकर बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई। बच्चे की बात सुनकर परिवार में खलबली मच गई। परिजनों ने किसी तरह बच्चे को संभाला। ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े...
बड़ी खबर : माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना

बड़ी खबर : माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
आशा सिंह, समरनीति न्यूज (लखनऊ) : गैंगस्टर के मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने मामले में मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराया है। बताते चलें कि शनिवार सुबह से ही गाजीपुर में फैसले को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। सुबह से ही अलर्ट थी पुलिस एसपी कार्यालय के बाहर से न्यायालय जाने वाले रास्ते तक बैरिकेडिंग कराई गई थी। पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात था। न्यायालय से फैसला आने को लेकर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी सुबह 10.45 बजे अदालत पहुंचे थे। मुख्तार अंसारी बांदा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जेल से पेशी पर जोड़ा गया। ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े हुई थी राजनरायन सिंह की हत्या, पढ़िए पूरी खबर.. दरअसल, 29 नवंबर 2005 को गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में...
UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी

UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : मुंबई की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने मुरादाबाद में सुसाइड कर ली। सुसाइड से पहले मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। माना जा रहा है कि वह नौकरी छूटने की वजह से डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के नवीननगर कालोनी के रहने वाले चंद्रप्रकाश नारंग डिस्पोजेबल सामान के व्यापारी हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस परिवार में पत्नी उमा के अलावा तीन बेटियां मुस्कान, महक व चंचल और बेटा दीपांशु हैं। बताते हैं कि मुस्कान बीते 3 साल से एक कंपनी में फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रहीं थीं। होली पर वह घर आई थीं। इसके बाद वापस नहीं गईं। सुबह उनका शव फांसी पर लटकता मिला। सिविल लाइंस पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि परिवार से पूछताछ मे...
पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े हुई थी राजनरायन सिंह की हत्या, पढ़िए पूरी खबर..

पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े हुई थी राजनरायन सिंह की हत्या, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता राजनरायन सिंह की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री समेत 4 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई है। दरअसल, आजमगढ़ में शुक्रवार को न्यायालय ने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अंगद यादव समेत 4 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही गैंगस्टर के मामले में चारों को 7-7 साल की सजा और 10-10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2015 को राजनरायन सिंह निवासी सम्मोपुर थाना सिधारी घर से घूमने के लिए निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। ये भी पढ़ें : CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार   मृतक की पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री अंगद यादव, अपने पट्टीदार सुनील सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। जांच में शूटर के रूप...
UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैकेट में पाॅलिटेक्निक लेक्चरर समेत 13 लड़कियां- 7 लड़कें गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में..

UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैकेट में पाॅलिटेक्निक लेक्चरर समेत 13 लड़कियां- 7 लड़कें गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर पुलिस ने छापा मारकर शहर के पाॅश इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार में शामिल 13 लड़कियों और 7 लड़कों को पकड़ा है। यह सेक्स रैकेट कानपुर के नजीराबाद के सरदार आया सिंह कांप्लेक्स की पहली और दूसरी मंजिल पर तीन स्पा सेंटरों में चल रहा था। तीनों पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा। तीनों स्पा सेंटरों पर एडिशनल डीसीपी दक्षिण की अगुवाई में हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि तीन स्पा सेंटरों की संचालिकाओं समेत 13 युवतियों और सात युवकों को पकड़ा गया है। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट में जिन युवकों को पकड़ा गया है, उनमें से एक पाॅलिटेक्निक का लेक्चरर भी है। निकाय चुनाव में उसकी ड्यूटी भी लगी है। तीनों स्पा सेंटरों से पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक साम...
CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार

CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम में साइबर अटैक और हैकिंग को काफी गंभीरता से लिया है। बड़ा एक्शन लेते हुए रोडवेज एमडी संजय कुमार को हटा दिया है। उनका चार्ज प्रमुख सचिव को दे दिया गया है। बताया जाता है कि निकाय चुनाव के कारण निर्वाचन आयोग की अनुमति से यह फैसला हुआ है। 25 अप्रैल को हैक हो गई थी UPSRTC की ई-टिक्टिंग प्रणाली बताते चलें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की इलेक्ट्रानिक बस टिकटिंग प्रणाली बीती 25 अप्रैल को हैक हो गई थी। इससे ई-टिकटिंग व्यवस्था पूरी तरह से ठप सी हो गई थी। अब इसी ठीक किया जा रहा है। हालांकि, ठीक होने में कम से कम एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। परिवहन मंत्री ने कहा, अगली 3-4 दिन में शुरू होगी व्यवस्था बताते हैं कि इसे लेकर सीएम योगी काफी नाराज हैं। परिवहन विभाग की ओर से हैकर्स के खिलाफ मुकदमा भी लिखाया गया है। ...