Thursday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

नाकाम मोहब्बत : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत-प्रेमी रेफर

नाकाम मोहब्बत : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत-प्रेमी रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। प्रेमिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर है। उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दरअसल, प्रेमी युगल चित्रकूट जिले के रहने वाले हैं। दोनों को हालत बिगड़ने पर बांदा के अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। प्रेमिका की अतर्रा सीएचसी में मौत हो गई। उधर, प्रेमी की हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों ही परिवार के लोग दुखी हैं। शादीशुदा है प्रेमी, प्रेमिका की तय हुई थी शादी दरअसल, चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक बांदा के बदौसा क्षेत्र में रेलवे में गेटमैन के पद पर नौकरी करता है। वह शादीशुदा है और एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। चर्चा है कि प्रेमिका ...
Lucknow : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियां तलाश रही ईडी, कई बैंक खाते भी खंगाले

Lucknow : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियां तलाश रही ईडी, कई बैंक खाते भी खंगाले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व मंत्री और किसी जमाने में बसपा के करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के लपेटे में हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं। दरअसल, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियों की जांच चल रही है। कई बेनामी संपत्तियों को चिह्नित भी किया जा चुका है। लखनऊ के सरोजनी नगर में जमीन जब्त इन संपत्तियों को लेकर ईडी को पूरा संदेह है कि ये बाबू सिंह कुशवाह की ही हैं। इन संपत्तियों को करीबियों की कंपनी के नाम से खरीदा गया है। इसी क्रम में लखनऊ में आयकर विभाग ने लगभग दो महीने पहले सरोजनीनगर क्षेत्र में स्थित एक जमीन भी जब्त की थी। ये भी पढ़ें : नसीमुद्दीन के साले मुमताज पर 8 लाख जुर्माना, रहमान स्टोर पर भी तगड़ी कार्रवाई बताते हैं कि यह जमीन देशराज कुशवाहा के नाम पर दर्ज थी। सू...
Banda : अवैध खनन से सवालों में खनिज विभाग, राजनीतिक संरक्षण या कुछ और..

Banda : अवैध खनन से सवालों में खनिज विभाग, राजनीतिक संरक्षण या कुछ और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन पकड़े जाने पर दो खनिज अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। इसके बावजूद इसपर लगाम नहीं लग रही है। शासन की सख्ती यहां बेअसर है। इस समय अवैध खनन को लेकर काफी हो-हल्ला मचा है। वहीं दूसरी ओर खनिज विभाग के अधिकारी लगातार इसपर चुप्पी साधे हैं। जिला खान अधिकारी का फोन उठना बंद हो चुका है। खनिज विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले 1 साल में दो खनिज अधिकारी यहां निलंबित हुए हैं तो एक को हटाया जा चुका है। शासन की टीम जब भी छापा मारती है तो अवैध खनन पकड़ा जाता है। वहीं स्थानीय अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं। उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं है।  ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजनीतिक संरक्षण में ऐसा हो रहा है..? शासन की टीम की छापेमारी में पकड़ा गया था अवैध खनन बताते चलें कि मरौली खदान में मशीनों से नियम विरुद्ध अवैध खनन के लगातार आरोप लग रहे हैं। ग्रामीण भी इसकी ...
छात्र को ट्रक ने रौंदा, बाल-बाल बचा बड़ा भाई, परिवार में कोहराम

छात्र को ट्रक ने रौंदा, बाल-बाल बचा बड़ा भाई, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा कस्बे में एक ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। साइकिल पर पीछे बैठे भाई की पहिए के नीचे आ जाने से कुचलकर मौत हो गई। वहीं साइकिल चला रहा बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। सुबह स्कूल जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के मुरारी पुरवा के रहने वाले रामबाबू अपनी पत्नी सीमा अैर पांच बच्चों संग अतर्रा में रहते हैं। बच्चे कस्बे के बांदा रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। बताते हैं कि आज गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे मोहित (13) अपने छोटे भाई शिवमोहित (10) के साथ साइकिल से स्कूल जा रहे थे। ये भी पढ़ें : weather Update : बांदा में तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के साथ तूफान का अलर्ट बांदा रोड पर ...
weather Update : तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के साथ तूफान का अलर्ट

weather Update : तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के साथ तूफान का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा व आसपास के इलाकों में एक बार फिर तेजी से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी जिलावासियों से सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। अगले दो दिन में किसी भी समय तेज आंधी और तूफान की आशंका हैं। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट दरअसल, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बांदा और आसपास के इलाकों में तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़ने के साथ तूफान भी आ सकता है। यह अलर्ट अगले एक-दो दिन के लिए है। ये भी पढ़ें : UP : 13 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला कंप्यूटर टीचर मो. अली गिरफ्तार, शिक्षिका शाजिया समेत दो सस्पेंड बताते चलें कि मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया था। धूल भरी तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए ...
Lucknow : बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी का निधन

Lucknow : बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के मेंबर व बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष, अधिवक्ता जफरयाब जिलानी (70) का आज निधऩ हो गया। वह निशात अस्‍पताल में भर्ती थे। बताते हैं कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि उनको ऐशबाग के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। जिलानी के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। ये भी पढ़ें : Lucknow : ईडी ने बाबू सिंह कुशवाह के करीबियों की कंपनी के खिलाफ शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति..   ये भी पढ़ें : भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव    ...
स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की स्कार्पियों की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि घायल होने पर युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा के कुलदीप (26) बिसंडा क्षेत्र के मिलाथू के रहने वाले थे। महोखर गांव से लौट रहे थे कुलदीप वह अपनी बहन सविता की ससुराल देहात कोतवाली के महोखर गांव गए थे। देर शाम वहां से बाइक से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गुरेह गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। बताते हैं कि वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ें : फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर   गंभीर हालत में काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। फिर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दि...
भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव

भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव के बाद अब दो सीटों पर एमएलसी चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने विधानपरिषद की दो खाली सीटों के लिए प्रत्याशी भी मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी ने अपने दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। मानवेंद्र सिंह-पद्मसेन चौधरी के नामों पर मुहर बताते हैं कि मानवेंद्र सीएम योगी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। बुंदेलखंड-कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड में कई चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं। पार्टी के लिए उन्होंने काफी काम किया है। वह संगठन का बड़ा नाम हैं। वहीं दूसरे प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी बहराइच के पूर्व सांसद रहे हैं। उनके पिता रूद्रसेन चौधरी जनसंघ और फिर बीजेपी के स...
फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर

फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फतेहपुर में टैंकर की टक्कर से आटो सवार 8 लोगों की मौत हो गई थी। बीती शाम हुए इस हादसे में बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड़ के पास हुए हादसे में लोगों का कहना है कि टैंकर काल बनकर आया। लोगों ने लहहाते हुए तेज रफ्तार टैंकर को देखते हुए कह दिया था कि यह किसी का काल बनेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इसके कुछ ही देर बाद हादसा हो गया। बताते चलें कि फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने आटो को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं अबतक आटो सवार 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। एएसपी विज...
Lucknow : ईडी ने बाबू सिंह कुशवाह के करीबियों की कंपनी के खिलाफ शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति..

Lucknow : ईडी ने बाबू सिंह कुशवाह के करीबियों की कंपनी के खिलाफ शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, पूर्व मंत्री कुशवाह के खिलाफ ईडी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अब जांच के दायरे में पूर्व मंत्री के करीबियों की कंपनी विंध्य शक्ति सीमेंट भी आ गई है। यानी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ईडी को कुशवाह की ऐसी संपत्तियों की तलाश जिनका बेनामीदार कोई और सूत्रों का कहना है कि कुशवाह के खिलाफ जांच में ईडी को खास जानकारियां मिली हैं। कुछ ऐसी संपत्तियों को इस कंपनी के नाम से खरीदा गया है। बताते चलें कि हाल ही में आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री कुशवाह की लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एक बेशकीमती संपत्ति को जब्त किया था। बताते हैं कि यह संपत्ति भी विंध्य शक्ति के नाम ही थी, जिसे बाद में कानपुर के एक व्यक्ति बेच दि...