Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

हैविनियत का शिकार बेटियांः बिजनौर में किशोरी के साथ गैंगरेप और उन्नाव में 9 साल की मासूम के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म

हैविनियत का शिकार बेटियांः बिजनौर में किशोरी के साथ गैंगरेप और उन्नाव में 9 साल की मासूम के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज टीम, लखनऊः भले ही प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारें बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओं का नारा बुलंद कर रही हों। लेकिन सूबे में महिलाओं के विरुद्ध अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में जब सूूबे में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन व्यस्त थे उस दौरान दो जगहों पर बेटियों की इज्जत लूट ली गई। इनमें से एक घटना बिजली जिले में घटित हुई। जबकि दूसरी घिनौनी वारदात राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच उन्नाव जिले में हुई। जहां एक टीचर ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्नाव के पुरवा में घर ट्यूशन पढ़ने आई मासूम से टीचर ने किया दुष्कर्म   कानपुर और राजधानी लखनऊ के बीच में स्थित उन्नाव में एक हैवान शिक्षक द्वारा 9 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि घटना जिले के पुरवा थाना क्षेत्र की है। वहां मासूम आरोपी शिक्षक के घर ट...
महोबा का ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

महोबा का ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
  समरनीति न्यूज, महोबाः जिले में एक ड्रक इंस्पेक्टर को एंटी करेप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ड्रक इंस्पेक्टर रमेश लाल गुप्ता एक स्थानीय व्यक्ति से मेडिकल स्टोर की स्वीकृति के लिए 60 हजार रूपए मांग रहा था लेकिन बाद में 45 हजार रूपए में काम करने को राजी हो गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत लखनऊ स्थिति एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। मेडिकल स्टोर की स्वीकृति को मांगे थे 60 हजार, फिर 45 हजार पर हुआ राजी, शिकायत पर झांसी की टीम ने दबोचा  इसके बाद झांसी के एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी की। झांसी से आए एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अमरीश यादव ने जानकारी दी है कि शिकायत के आधार पर रमेश लाल गुप्ता जो कि महोबा जिले में ड्रक इंस्पेक्टर है, उसको गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद महोबा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर...
बांदा में प्रेमिका ने फाड़े दूल्हे के कपड़े, शादी रुकवाकर लिखाया मुकदमा 

बांदा में प्रेमिका ने फाड़े दूल्हे के कपड़े, शादी रुकवाकर लिखाया मुकदमा 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में प्रेमप्रसंग का अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। एक युवती ने एक दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए मंदिर पहुंचकर उसका सेहरा उतारकर फेंक दिया और कपड़े भी फाड़ डाले। इतना ही नहीं युवती ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ प्यार में धोखा देने और अन्य संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए शादी को रुकवा दिया है। दोनों लंबे समय से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे हैं। वहीं युवक के पिता का आरोप है कि युवती उनके बेटे को ब्लैकमेल कर रही है। हंगामे के बीच मची रही अफरा-तफरी बताते हैं कि नुनीहा मौहाल मुहल्ले के 24 साल के शिवम तिवारी की आज शादी थी। दूल्हा तैयार होकर बारात ले जाने से पहले माहेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। इसी दौरान 25 वर्षीय युवती सोनम सिंह (काल्पनिक नाम) वहां पहुंची और चिल्लाते हुए दूल्हे का सेहरा उतारकर फेंकते हुए, उ...
सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, दो बेटे व मासूम गंभीर

सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, दो बेटे व मासूम गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आकाशीय बिजली गिरने से सीतापुर जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। बताते हैं कि तालगांव के कोरैया गांव में बुधवार रात तेज बरसात के साथ बिजली कड़क रही थी। इस दौरान घर के बाहर छप्पर में सो रहे गांव के रामअवतार (48) पुत्र मुल्लू की झुलकर बुरी तरह मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र उमेश (23) व सर्वेश (22) समेत 1 साल की मासूम माही पुत्री उमेश गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    ...
..जब शातिर युवक भरे चौराहे पर चलाने लगा गोलियां, दहशतजदा हुए लोग

..जब शातिर युवक भरे चौराहे पर चलाने लगा गोलियां, दहशतजदा हुए लोग

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः थाना रामकोट क्षेत्र के  मधवापुर चौराहे पर एक विवाद के बाद शातिर अपराधी किस्म के युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और आसपास के राहगीर व दुकानदार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। मामला मधवापुर चौराहे का बताया जा रहा है। वहां शातिर अपराधी विकास मिश्रा पुत्र पुतान मिश्रा निवासी मधवापुर वहां मौजूद लोगों व दुकानदारों को गालियां दे रहा था । इसपर गांव के विजय मिश्रा ने उसे गालियां देने से रोका तो आरोपी उससे भिड़ गया।  पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल  लोगों का कहना है कि विकास अपने घर गया और तमंचा कारतूस लेकर बाहर आकर चौराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। राहगीर व दुकानदार जान बचाने को इधर-उधर छिपने लगे। गोली चलाए जाने के दौरान विजय मिश...
उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे अनूप चंद्र पांडे

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे अनूप चंद्र पांडे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे होंगे। वह 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं आद्योगिक विकास व संस्थागत वित्त की जिम्मेदारी देख रहे हैं। बताते चलें कि मुख्य सचिव राजीव कुमार आगामी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह अब अनूप चंद्र पांडेय लेंगे। 30 जून को रिटायर हो रहे हैं यूपी के मौजूदा मुख्य सचिव   श्री पांडे को कृषि ऋणमाफी योजना और शानदार यूपी इन्वेस्टर्स समिट कराने के लिए सम्मान भी मिल चुका है तथा प्रमुख सचिव वित्त सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस फैसले को सीएम योगी और आरएसएस पदाधिकारियों की एक दिन पहले हुई मुलाकात से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें संघ ने 2019 के आमचुनाव में जीत की जिम्मेदारी पूरी तरह से सीएम योगी को सौंपी है। यही वजह है कि अब सीएम योगी अप...
यूपीः 24 पीपीसी अफसर प्रोन्नत, आईपीएस बनाए गए

यूपीः 24 पीपीसी अफसर प्रोन्नत, आईपीएस बनाए गए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के 24 पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर आईपीएस बना दिया गया है। बताते हैं कि 1990 और 1991 बैच के 24 सीनियर पुलिस अफसरों की प्रोन्नति के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले बीते फरवरी महीने  में होनी थी जो बाद में किन्हीं कारणों से 22 जून को तय कर दी गई थी लेकिन इसके बाद फिर तारीख बदली। अबकी बार इसकी तारीख 27 जून को तय हुई थी। बुधवार को दिल्ली के यूपीएससी भवन में यह बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में यूपीएससी के सदस्य व कमेटी के अध्यक्ष रिटायर एयर मार्शल ए.एस. भोंसले, यूपी के डीजीपी ओ.पी. सिं आदि मौजूद रहे। दोपहर लगभग 3 बजे बैठक खत्म हो गई। इसके बाद प्रस्तावित सभी 24 पीसीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रमोशन देने की मंजूरी दे गई। प्रोन्नत होकर आईपीएस बने अधिकारियों में जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश कुमार, राकेश पुष्कर, मनोज सोनकर, राजेंद्र कुमार, मानिक चं...
जालौन में हादसाः मारूति में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

जालौन में हादसाः मारूति में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः उरई-जालौन रोड पर हुए एक हादसे में ट्रक ने मारूति वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जालौन निवासी एक परिवार के लोग शादी में उरई गई थे। वहां से लौटते समय लगभग सवा 11 बजे ये लोग रास्ते में कामाख्या देवी मंदिर के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में बैठे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान आजमा (24), रुखसार (21)  तथा नजीर (27) के रूप में हुई है। वहीं दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सितारा (43) तथा मुस्कान (12) शामिल हैं। ये सभी लोग जालौन के हटवाटा मुहल्ले के रहने वाले थे और बीती रात शादी में शामिल होने ग...
मानसून की पहली बारिश से खिले चेहरे, गर्मी से मिली राहत 

मानसून की पहली बारिश से खिले चेहरे, गर्मी से मिली राहत 

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मानसून की पहली बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को मानसून की इस पहली बारिश ने बड़ी राहत दी है। तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊझमाझम बारिश से आम आदमी को गर्मी से काफी राहत मिली है। युवाओं को लखऩऊ में कई जगहों पर बारिश में मस्ती करते देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि यह मानसून की पहली बारिश है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में कानपुर, मुरादाबाद, जौनपुर, आगरा, इलाहाबाद और बाराबंकी शामिल है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जताई थी जो बिल्कुल सटीक निकली है। बताया जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिन तक मौसम इसी तरह सुहावना रहेगा। इस दौरान तेज बारिश की आशंकाओं को लेकर पूर्वांचल के कुछ जिलों को अलर्ट किया गया है। खासकर 28 जून को पूर्वांचल के जिलों में भार...
इलाहाबाद में पिकनिक मनाने पहुंचे 9 दोस्त, 6 यमुना में डूबे, 3 की मौत 

इलाहाबाद में पिकनिक मनाने पहुंचे 9 दोस्त, 6 यमुना में डूबे, 3 की मौत 

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः  इलाहाबाद में यमुना के घाट पर पिकनिक मनाने गए 9 दोस्तों में 6 दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे। सभी नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से 3 को वहां मौजूद नाविकों ने किसी तरह बचा लिया। जबकि 3 अन्य युवकों की डूबकर मौत हो गई। ये सभी युवक इलाहाबाद के करेली इलाके के रहने वाले थे और आज शाम करीब 5 बजे संगम पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ये सब संगम के अरैल घाट पर नहाने के लिए पहुंचे। इनमें से तीन बाहर ही खड़े रहे जबकि बाकी छह नदी में उतर गए। छह दोस्त नहाते वक्त डूबने लगे तो नाविकों ने तीन को बचा लिया। हादसे की सूचना पर पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने भी नदी में उतरकर उनको तलाशने की कोशिश की। लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इलाहाबाद से मिर्जापुर के बीच कई जगहों पर उनकी बरामदगी के लिए जाल डाला है। इनकी उम्र 15 से 17 साल के बीच बता...