Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव 21 नंवबर को – श्याम बिहारी मिश्रा

कानपुर के एक होटल में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोलते मुख्य अतिथि श्याम बिहारी मिश्रा।

समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा आज रिजेंटा होटल में सम्पन्न हुई। इस आम सभा की अध्यक्षता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय पण्डित ने की। जबकि संचालन महामंत्री विनोद गुप्ता ने किया। सह-कोषाध्यक्ष रोशन लाल अरोड़ा ने 3 साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। व्यापार मंडल ने 3 साल के कार्यों का विवरण भी व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक में मुख्य अतिथि श्याम बिहारी मिश्रा ने घोषणा की 

आम सभा में मुख्य अतिथि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने 21 नवंबर को चुनाव की घोषणा की। साथ ही कहा कि चुनाव मनोनयन से नहीं वोटिंग से ही होंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल का 21 सितंबर को कलक्टरगंज कैम्प कार्यालय से व्यापार मंडल सदस्यता अभियान भी प्रारम्भ होगा।

उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारीगण।

मुख्य चुनाव अधिकारी केके द्विवेदी और रामेश्वर लाला को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है। फ़ूड विभाग में लाइसेंस बनाने के नाम पर चल रही घूसखोरी का मुद्दा उठाते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा है कि खाद्य मंत्री से समय लेकर मुलाकात की जाएगी। साथ ही उनसे शिकायत की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः वीडियों में देखें टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी, दंपति को बंधक बनाकर पीटा 

जीएसटी में होने वाले सर्वे-छापे का डटकर मुकाबला होगा। इसका बहिष्कार किया जाएगा क्योंकि व्यापार मंडल सर्वे छापे का शुरू से विरोध करता आ रहा है। जीएसटी से व्यापारी पहले ही परेशान है इसलिए सर्वे छापे का पूर्णतः बहिष्कार किया जाएगा।

व्यापार मंडल के 10 संरक्षकों को किया गया सम्मानित 

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दस संरक्षकों को सम्मानित भी किया। इनमें नीरज दीक्षित, महेश मेघानी, प्यारे लाल गुप्ता, रामेश्वर लाला, रवि गुप्ता, ओम प्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन की घोषणा चेयरमैन मणिकांत जैन ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप से विभिमन एसोसिएशन संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े

मौजूद लोगों में संरक्षक सलिल विश्नोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, मुकुंद मिश्रा, सुनील बजाज, सीपी सोमानी, अचल गुप्ता, महामंत्री विनोद गुप्ता, राजीव आनन्द, मुन्ना कामरेड, राजेन्द्र शुक्ला, देवी खन्ना, राजेश गुप्ता, जेपी लड्डा, सत्यप्रकाश जयसवाल, सन्त मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, अजीत सिंह छाबड़ा, राजीव खंडूजा, विशाल अग्रवाल, विजय गुप्ता, हरिओम अग्रहरी, दीप अवस्थी, जितेंद्र जयसवाल, लाल सिंह, ईश्वर वर्मा, सतीश अग्रवाल, श्याम अग्रहरी, सीपी ओमर, लाले, चंद्रभान सिंह, अजय जयसवाल, गोपी ओमर, पंकज अग्रवाल, नवनीत जयसवाल, अजय चड्ढा, मोनू गुप्ता (पार्षद), अरुण तिवारी, मुकेश अग्रवाल, राजनरायन गुप्ता राजू, पारस अवस्थी आदि मौजूद रहे।