Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: General Meeting

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव 21 नंवबर को – श्याम बिहारी मिश्रा

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव 21 नंवबर को – श्याम बिहारी मिश्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा आज रिजेंटा होटल में सम्पन्न हुई। इस आम सभा की अध्यक्षता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय पण्डित ने की। जबकि संचालन महामंत्री विनोद गुप्ता ने किया। सह-कोषाध्यक्ष रोशन लाल अरोड़ा ने 3 साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। व्यापार मंडल ने 3 साल के कार्यों का विवरण भी व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक में मुख्य अतिथि श्याम बिहारी मिश्रा ने घोषणा की  आम सभा में मुख्य अतिथि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने 21 नवंबर को चुनाव की घोषणा की। साथ ही कहा कि चुनाव मनोनयन से नहीं वोटिंग से ही होंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल का 21 सितंबर को कलक्टरगंज कैम्प कार्यालय से व्यापार मंडल सदस्यता अभियान भी प्रारम्भ होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी केके द्विवेदी और रामेश्वर लाला को सदस्यता प्रमुख बनाया ...
न्यू पेंशन के विरोध में रेलवे मजदूर संघ ने भरी हुंकार..

न्यू पेंशन के विरोध में रेलवे मजदूर संघ ने भरी हुंकार..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के द्वारा महामंत्री आईपी सिंह चौहान के नेतृत्व में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के लोको पायलट लॉबी पर न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में आम सभा की गई। इसकी अध्यक्षता सेंट्रल स्टेशन शाखा अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने की। सभा में मंच संचालन कर रहे महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और मान्यता प्राप्त संगठनों के द्वारा 2004 में एनपीएस नामक बम नए कर्मचारियों के ऊपर फोड़ा गया था। ये भी पढ़ेंः दूल्हे ने शादी वाले दिन तोड़ा रिश्ता, बोला ये लड़की वाट्सऐप की दिवानी इसके वायरस से वर्तमान में पीड़ित कर्मचारियों की संख्या लाखों में हो गई है। इस वायरस का एंटीवायरस है पुरानी पेंशन स्कीम। कहा कि इसे सरकार को हर हाल में लागू करना ही पड़ेगा। संगठन मंत्री राजा राम मीणा ने कहा कि आज केंद्र सरकार कर्मचारियों के शोषण का कार्य कर रह...