Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

फिल्म के बाद पीएम मोदी को वेब सिरीज पर भी आयोग का झटका, तत्काल हटाने के निर्देश..

फिल्म के बाद पीएम मोदी को वेब सिरीज पर भी आयोग का झटका, तत्काल हटाने के निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने के बाद चुनाव आयोग ने अब उनसे जुड़ी वेब सिरीज पर भी झटका पीएम को दिया है। नवभारत टाइम्स में छपे संबंधित समाचार में लिखा है कि चुनाव आयोग ने वेब सिरीज़ को रिलीज कर रहे 'इरॉस नाउ' को नोटिस दिया है। साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से हटाने को कहा है। खबर में लिखा है कि चुनाव आयोग ने एक आदेश दिया है। इस आदेश में कहा है कि 'हमारे संज्ञान में आया है कि 'मोदी-जर्नी आफ ए कॉमन मैन' के पांच एपिसोड आपके प्लैटफॉर्म पर हैं। आयोग ने दिया  'इरॉस नाउ' को नोटिस, तत्काल संबंधित सामग्री हटाने के निर्देेश    निर्देशों में कहा कि 'आपको इसके ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को रोकने तथा संबंधित सभी सामग्री हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।' बताते चलें कि इसी तरह पीएम मोदी पर आधारित बायॉपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर भी चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी। इस फिल्म को लेकर क...
पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारी ने दिया राजनीतिक बयान, ममता ने हटाने की मांग की

पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारी ने दिया राजनीतिक बयान, ममता ने हटाने की मांग की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बंगाल के चुनाव अधिकारी ने तमाम नियमों को दरकिनार करते हुए राजनीतिक बयान देते हुए बंगाल की तुलना 10 साल पुराने बिहार से कर दी है। इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने उक्त चुनाव अधिकारी को तुरंत हटाने की मांग की है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी इस खबर में लिखा है कि कोलकाता में पत्रकारों के साथ बात करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अजय वी नायक ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल की मौजूदा हालत 10 से 15 साल पुराने बिहार जैसी है।' पत्रकारों के साथ वार्ता में दिया था बयान  अखबार लिखता है कि चुनाव अधिकारी ने यह भी कहा है कि, '10 से 15 साल पहले बिहार में चुनाव के वक्त सिर्फ केंद्रीय सुरक्षाबल होते थे अब बंगाल में भी वैसे ही हालात हैं क्योंकि लोगों का राज्य पुलिस से भरोसा उठ गया है।'  चुनाव अधिकारी के इस बयान से हड़कंप मच गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में सियासी पारा उपर चढ़ गया है। ऐसे मे...
..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी राफेल मामले में जेल जा सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने इसे एक्सक्लूसिव ख़बर के तौर पर प्रकाशित किया है। खबर में लिखा है कि शुक्रवार को सूरत-बेलगाम की हवाई यात्रा के वक्त 'हिन्दुस्तान' से एक्सक्लूसिव बातचीत में राहुल गांधी ने यह बात कही है। एक सवाल के जवाब में बोले राहुल.. बताया जाता है कि हिंदुस्तान दैनिक के संवाददाता ने राहुल से पूछा कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साक्षात्कार में मुझसे कहा था कि उन्होंने तो राफ़ेल के मामले में सारी बातें बता दीं, आप लोग उनसे (राहुल) क्यों नहीं पूछते कि आरोपों का सबूत क्या है। मोदी ने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी राफ़ेल सौदे की वैधता पर मुहर लगा चुका है।' इस संबंध में पूछने पर राहुल ने यह बात कही। ये भी पढ़ेंः राफेल डील पर सुप्रीमकोर्ट से मोदी सरकार को बड़ा झटका, फिर से...
आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 की मौत और 33 घायल, बचाव कार्य जारी

आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 की मौत और 33 घायल, बचाव कार्य जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः रविवार सुबह आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 33 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब वाराणसी जा रही एक प्राइवेट बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि रविवार सुबह एक प्राइवेट बस दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी के करहल के माइलस्टोन 87 के पास तेज रफ्तार ट्रक से इस बस की टक्कर हो गई। घायलों को सैफई मिनी अस्पताल में कराया भर्ती  टक्कर इतनी तेज कि बस के परखच्चे ही उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बचाव कार्य किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन के आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे की वजह दोनों गाड़ियों की तेज रफ्ता...
ड्यूटी से गायब होना पड़ा भारी, अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर

ड्यूटी से गायब होना पड़ा भारी, अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः ड्यूटी से बिना बताए गायब होना एक अभियंता को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह अवर अभियंता चुनाव निगरानी समिति में तैनात थे। एसडीएम इंदु प्रकाश सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी विशाख द्वारा सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान मिले लापता  इस दौरान रौली कल्याणपुर, भरतकूप और बांदा जिले की सीमाओं पर जांच के लिए निगरानी समिति के स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता रामजीत यादव ड्यूटी पर नहीं मिले। अन्य लोगों से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि बाद में जानकारी हुई कि वह बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। इस कारण उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व की धारा 134 के तहत कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ेंः आयोग के बाद ट्विटर की सीएम योगी पर कार्रवाई, ‘वा...
हमीरपुर-जालौन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया वादों के साथ गठबंधन पर प्रहार

हमीरपुर-जालौन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया वादों के साथ गठबंधन पर प्रहार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बुंदेलखंड में अपनी दो-दो जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज जमकर अपनी सरकार की तारीफें की और उपलब्धियां गिनाईं। इतना ही नहीं विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला। गठबंधन उनके निशाने पर रहा। किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा तो नहीं की लेकिन पुराने वादों को जरूर दोहराया। राजनाथ शनिवार को जालौन और हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। जालौन में कालपी के ठक्कर बाबा इंटर कालेज में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में जनसभा की। गठबंधन पर जमकर बरसे  कहा कि किसी जाति या धर्म का कोई व्यक्ति भाजपा को वोट दे या न दे, लेकिन उनकी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देगी। वहीं हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन गृहमंत्री ने जनसभा की। उन्होंने ...
बांदा में एक नौनिहाल की डूबकर मौत तो दूसरे का लावारिश हालत में शव मिला

बांदा में एक नौनिहाल की डूबकर मौत तो दूसरे का लावारिश हालत में शव मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो नौनिहालों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटनाओं ने आसपास के लोगों को भी हिलाकर रख दिया। एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की उसी के घर के पास नाले में डूबने से मौत हुई, जबकि परिवार के लोग उसे रातभर आसपास के इलाके में तलाश करते रहे। दूसरी ओर एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला, जिसे कुत्तें नोंच रहे थे। इसके बाद लोगों का ध्यान उस ओर गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अतर्रा और बिसंडा से जुड़े हैं मामले  पहली घटना बांदा के अतर्रा कस्बे की है। बताया जाता है कि वहां के भवानीगंज में पाठक का पुरवा में रहने वाले नत्थु का डेढ़ साल का बेटा बासु बीती रात अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। परिवार के लोग उसे आसपास तलाश करते रहे। आज सुबह नाले में उसका शव उतराता दिखाई दिया तब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। मृतक के भाई प्रमोद का कहना है कि...
..जब अचानक बांदा स्टेशन पर आकर रुकी देश की वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें हुईं रद्द

..जब अचानक बांदा स्टेशन पर आकर रुकी देश की वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें हुईं रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दोपरह करीब ढाई बजे बांदा रेलवे स्टेशन पर लोग उस वक्त स्तब्ध रह गए जब अचानक देश की सबसे तेज चलने वाली वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एस्प्रेस आकर रुकी। लोग समझ नहीं पाए कि राजधानी बांदा स्टेशन पर कैसे पहुंच गई। कुछ लोगों को लगा कि शायद राजधानी बांदा से होकर गुजरा करेगी। लोगों ने इसे लेकर रेलवे पूछतांछ केंद्र पर भी खूब सवाल-जवाब किए। हालांकि बाद में पता चला कि कानपुर में हुए रेल हादसे की वजह से रुट डाइवर्ट किया गया है। इसी वजह से राजधानी समेत आधा दर्जन से ज्यादा सुपरफास्ट ट्रेनों को बांदा रूट से निकाला गया है। सुबह से लेकर शाम तक खूब दौड़ीं सुपर फास्ट ट्रेनें बीती देर रात कानपुर में हुए रेल हादसे में पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कई दर्जन लोग घायल घायल हो गए। इसका साइड इफैक्ट आज दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ा। रेल यातायात को डाइवर्ट कर दिया दिया। इस वज...
बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- मुस्लिमों को बर्बाद करने लिए मोदी को दें वोट, केस दर्ज

बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- मुस्लिमों को बर्बाद करने लिए मोदी को दें वोट, केस दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः नेताओं द्वारा विवादित बयान देना जारी है। खासकर बीजेपी नेताओं का। लगातार बीजेपी नेता हिंदू-मुस्लिम पर बयान दे रहे हैं। उनके भीतर चुनाव आयोग का कोई डर नहीं है। यूपी के बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर मुस्लिमों की नस्लों को बर्बाद करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दें। बताते हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव 18 अप्रैल को बाराबंकी से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र रावत के नामांकन से पहले एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हांलाकि, इस नेता का खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है लेकिन बताते हैं कि खुद इस नेता ने खुद के खिलाफ इस केस का स्वागत किया है। आयोग का कोई डर नहीं, हद की पार   इस दौरान कहा कि बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिमों के मनोबल को तोडऩे ...
चीफ जस्टिस ने यौन शोषण के आरोप को नकारा, कहा- पैसेे में नहीं फंसा सके तो ऐसे आरोप लगवाए

चीफ जस्टिस ने यौन शोषण के आरोप को नकारा, कहा- पैसेे में नहीं फंसा सके तो ऐसे आरोप लगवाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि 'मैं इन आरोपों का जवाब नहीं देना चाहता हूं। न्यायपालिका खतरे में है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होनी है, इसीलिये जानबूझकर मुझ पर ऐसे आरोप लगाए गए हैं। बताते चले कि एक महिला द्वारा सीजेआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक स्पेशल बेंच ने मामले की सुनवाई की। कहा, 20 साल की नौकरी में बैंक खाते में हैं सिर्फ 6,80,000 रुपए   इस दौरान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सवाल करते हुए कहा कि क्या चीफ जस्टिस के 20 सालों के कार्यकाल का यह ईनाम है? 20 सालों की सेवा के बाद मेरे खाते में सिर्फ 6,80,000 रुपये हैं। कोई भी मेरा खाता चेक कर सकता है। सीजेआई ने कहा कि, यहां तक कि मेरे चपरासी के पास भी मुझसे ज्यादा पैसे हैं। कहा, अगले ...