Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा : बसपा नेता जयराम सिंह बोले, सामाजिक समरसता के बिना काशीराम जी को श्रद्धांजलि अधूरी

बांदा : बसपा नेता जयराम सिंह बोले, सामाजिक समरसता के बिना काशीराम जी को श्रद्धांजलि अधूरी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम नरैनी रोड पर स्थिति कांशीराम उपवन पार्क में हुआ। इस मौके पर बसपा नेता जयराम सिंह (बछेउरा) ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब गरीब शोषित दलितों को उनका अधिकारी मिलेगा। काशीराम परिनिर्वाण दिवस कहा कि गरीबों, दलितों, पीड़ितों, शोषितों, वंचितों को एक माला में पिरोकर उनके हक और अधिकार की बात उठानी चाहिए। कहा कि जबतक समाज में सामाजिक समरसता कायम नहीं हो जाती, तबतक मान्यवर कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। कहा कि सामाजिक भाईचारा बनाते हुए सबको एक-दूसरे का आदर और सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्देव प्रसाद वर्मा रहे। अध्यक्षता रामफूल निषाद ने की। इस मौके पर बाकी नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बीजेपी, बालू औ...
Breaking : बांदा में वन विभाग की चौकी पर फायरिंग, बाल-बाल बचा वाचर

Breaking : बांदा में वन विभाग की चौकी पर फायरिंग, बाल-बाल बचा वाचर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सीमा पर बनी वन विभाग की चौकी पर बीती रात बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान चौकी में मौजूद वाचर बाल-बाल बच गया। बताते हैं कि गोली की आवाज से जंगली इलाका गूंज गया। वाचर बाहर निकला तो तबतक गोली चलाने वाले भाग चुके थे। बताते हैं कि पिछले महीने बांदा से वनरक्षक चौकी करतल में वाचर जुल्फिकार खान की तैनाती हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस उन्होंने बताया कि बीती रात्रि चौकी परिसर में बने एक कमरे के अंदर वह सो रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में उनपर गोली चलाई। करतल पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। वहां छानबीन की। वन दरोगा धर्म नारायण द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। करतल चौकी प्रभारी कौशल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की ...
UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने संभाला पदभार, क्रार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज

UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने संभाला पदभार, क्रार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आज एक कार्यक्रम में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सभी प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अजय राय, अनिल यादव, और योगेश दीक्षित और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी पदभार ग्रहण किया। नए अध्यक्ष ने कहीं ये बातें कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। कहा कि सीटें घटती बढ़ती रहती हैं। 1977 में जीरो सीट थीं। फिर दोबारा सत्ता में आई। उधर, नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि गांधी जी को नमन करता हूं जिन्होंने हमें एक मार्ग दिखाया। ये भी पढ़ें : UP कांग्रेस अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, साथ में 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी.. साथ ही नमन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को, जिन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जिसपर चलकर भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र बना। कहा कि उन सभी स्वतंत्रता...
Breaking : बांदा में मां से नाराज होकर निकले युवक का शव मिला, पुलिस मौके पर..

Breaking : बांदा में मां से नाराज होकर निकले युवक का शव मिला, पुलिस मौके पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से मां से नाराज होकर निकले युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना आज शनिवार सुबह की है। रात में निकला था घर से बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गौरशिवपुर पनगरा के रहने वाले पप्पू का बेटा दीपू (22) शुक्रवार रात मां शतरूपा से किसी बात को लेकर नाराज हो गया था। ये भी पढ़ें : मंत्री बोले, ‘मैं बनिये की औलाद नहीं’, बयान से गुस्से में वैश्य समाज इसके बाद घर से निकल गया। फिर देर रात तक नहीं लौटा। आज सुबह रिसौरा गांव के दुर्गेश टहलने के लिए घर से निकले। उन्होंने रिसौरा गांव के पेट्रोल पंप के पास बबूल का शव लटकता देखा। मौके पर पहुंची पुलिस इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पनगरा जगदीश यादव को दी। प्रधान से सूचना मिल...
मुलायम की हालत अब भी गंभीर, ब्रजेश पाठक पहुंचे मेदांता

मुलायम की हालत अब भी गंभीर, ब्रजेश पाठक पहुंचे मेदांता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज मेदांता पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। बताते चलें कि विशेषज्ञों की टीम मुलायम सिंह यादव के इलाज में जुटी है। हालांकि, हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मुलायम की हालत अब भी गंभीर बनी है। कई नेता उनको हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनका हाल जानने के लिए मेदांता पहुंचे थे। 6 दिन से वेंटिलेटर पर हैं  मुलायम सिंह यादव उनको लाइफ सेविंग दवाइयां दी जा रही हैं। वहीं आईसीयू में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बताते चलें कि बीते 6 दिन से मुलायम सिंह यादव वेंटिलेटर पर हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार न...
UP : सोशल मीडिया पर दिखाई हीरोपंती, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

UP : सोशल मीडिया पर दिखाई हीरोपंती, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सिरफिरों की कमी नहीं है। अक्सर युवा फिल्मी स्टाइल या हीरोपंती दिखाने के चक्कर में जेल पहुंच जाते हैं। ऐसा ही मामला बांदा में सामने आया है। यहां एक युवक पवन पाल ने हाथ में देशी तमंचा लेकर फोटो खींची। युवक के हाथ में जो तमंचा था वह देशी था। अवैध था। साथ ही कुछ कारतूस भी फोटो में दिखाई दे रहे हैं। अवैध तमंचे के साथ वायरल की फोटो फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। उसे लगा कि इससे उसे हीरो जैसे रुतबा मिलेगा। मगर अब पहुंच गया है। जेल की रोटियां तोड़ेगा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस टीमों को सक्रिय किया। अवैध देशी तमंचे के साथ फोटो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास पता कराया कि फोटो किस युवक की है। साइबर क्राइम की टीमें भी सक्रिय हो गईं। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। उसके बारे में जानकारियां जुटाना शुरू किया। पुलिस न...
Breaking : बांदा में बसपा जिपं सदस्य का पिता गिरफ्तार, मां की तलाश में पुलिस, यह है पूरा मामला..

Breaking : बांदा में बसपा जिपं सदस्य का पिता गिरफ्तार, मां की तलाश में पुलिस, यह है पूरा मामला..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से बड़ी खबर आ रही है। जिले की बिसंडा पुलिस ने बसपा से जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू के पिता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी बिसंडा कृष्ण कुमार पांडे का कहना है कि वर्ष 2021 में नगर पंचायत बिसंडा ईओ अभिमन्यु ने तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी और उनके पति राधेश्याम साहू तथा तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर शिवनंदन के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह है मामले में आरोप तीनों पर आरोप था कि कई विकास और निर्माण कार्यों की पत्रावलियां अपने पास रख ली थीं। बार-बार मांगने पर भी पत्रावलियां वापस नहीं कर रहे थे। कई बार प्रयास के बावजूद सरकारी अभिलेख नगर पंचायत बिसंडा कार्यालय को नहीं दिए। इसी मामले में वांछित राधेश्याम साहू यानी जिपं सदस्य के पिता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस...
UP : 3 बच्चों की डूबकर मौत, CM Yogi ने दुख जताया

UP : 3 बच्चों की डूबकर मौत, CM Yogi ने दुख जताया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ललितपुर : ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगोरा में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चो की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कराया। तालाब में बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। मरने वालों में ग्राम अगौरा के ऊदल सिंह के बेटे चंद्रप्रताप (8) और सूरत (10) तथा अशोक का बेटा अमित (10) शामिल हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर ट्वीट करते हुए दुख प्रकट किया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : महोबा में 19 साल की लड़की का अपरहण कर गैंगरेप, अस्तव्यस्त हालत में बेहोश पड़ी मिली ...
UP : ईनामी सेक्स रैकेट संचालिका का आत्मसमर्पण, 25 हजार था ईनाम

UP : ईनामी सेक्स रैकेट संचालिका का आत्मसमर्पण, 25 हजार था ईनाम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : लंब समय से फरार चल रही सेक्स रैकेट संचालिका ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। सेक्स रैकेट संचालिका ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। बताते चलें कि 4 दिन पहले ही पुलिस ने उसके घर की कुर्की भी की थी। दरअसल, पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी की रहने वाली इस महिला के खिलाफ लगभग 6 महीने पहले एक नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की ने दर्ज कराई थी एफआईआर पीड़िता का कहना था कि आरोपी महिला अपने घर में सेक्स रैकेट चलाती है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी महिला अपने पति से उसके साथ दुष्कर्म कराया करती थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में लगभग आधा दर्जन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार संचालिका पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया था। 4 दिन पहले बिजनौर पुलिस ने उसके घर की कुर्की की...
मंत्री बोले, ‘मैं बनिये की औलाद नहीं’, बयान से गुस्से में वैश्य समाज

मंत्री बोले, ‘मैं बनिये की औलाद नहीं’, बयान से गुस्से में वैश्य समाज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस बार वह अपनी कथित टिप्पणी से चर्चा में आ गए हैं। इसे लेकर वैश्य समाज भी गुस्से में है। वैश्य समाज के लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी भेजा है। दरअसल, मंत्री दिनेश खटीक ने मेरठ में कथित रूप से बयान दिया है कि 'मैं बनिये की औलाद नहीं हूं।' सीएम योगी को भेजा ज्ञापन मामले में मेरठ में वैश्य समाज सेवा समिति पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक की टिप्पणी के विरोध में अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि अगर दो दिन के भीतर उनपर कोई दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर संपूर्ण समाज धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगा। राज्यमंत्री की इस कथित टिप्पणी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। यह है पूरा म...