Lucknow : दिल्ली-मेरठ, बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें, सरकार से मंजूरी
आशा सिंह, लखनऊ : बस यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही नोएडा, दिल्ली-मेरठ, बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बसें दौड़ने लगेंगी। कम समय में यात्री सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने चार रूट पर रोडवेज बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है। यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर यह बड़ा फैसला है। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार को चार मार्गों पर बस संचालन के संबंध में स्वीकृति की अधिसूचना जारी की है।
यात्रियों को होगा ऐसे फायदा
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए अब लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को सीधे बस सेवा मिल सकेगी। इसी तरह 399 किमी दूरी के इस यात्रा मार्ग पर बसें अंबेडकरनगर और आजमगढ़ होकर जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली...


