समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील का खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इससे खाना बना रहीं तीन रसोइयां झुलस गईं। घटना से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया। तीनों रसोइया को अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज हुआ। बताया जाता है कि दोपहर करीब 11:30 बजे प्राथमिक विद्यालय रहरा के रसोईघर में रसोईया खाना बना रहीं थीं। अच्छी बात यह रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। तीनों मामूली रूप से झुलसी हैं।
तीनों मामूली रूप से झुलसीं
इसी बीच सिलेंडर खत्म हो गया, तो दूसरा लगाने लगीं। नया सिलेंडर लगाते समय उसमें आग लग गई। इससे रसोइया सरिता, देववती और बबीता झुलस गईं। हालांकि, तीनों मामूली रूप से झुलसीं। स्थिति को भांपते हुए आसपास मौजूद लोगों ने भागकर आग पर काबू पाते हुए बुझाया। स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार का कहना है कि तीनों ठीक हैं। एक रसोइया के हाथ झुलसे हैं। बाकी दो बिल्कुल मामूली रूप से झुलसी हैं।
ये भी पढ़ें : यूपी में अभी नहीं रुकेगी बारिश, पढ़िए ! मौसम विभाग का अलर्ट..