Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : ईनामी सेक्स रैकेट संचालिका का आत्मसमर्पण, 25 हजार था ईनाम

Bounty sex racket operator surrendered in Moradabad,reward was 25 thousand
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : लंब समय से फरार चल रही सेक्स रैकेट संचालिका ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। सेक्स रैकेट संचालिका ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। बताते चलें कि 4 दिन पहले ही पुलिस ने उसके घर की कुर्की भी की थी। दरअसल, पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी की रहने वाली इस महिला के खिलाफ लगभग 6 महीने पहले एक नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नाबालिग लड़की ने दर्ज कराई थी एफआईआर

पीड़िता का कहना था कि आरोपी महिला अपने घर में सेक्स रैकेट चलाती है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी महिला अपने पति से उसके साथ दुष्कर्म कराया करती थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में लगभग आधा दर्जन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार संचालिका पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया था। 4 दिन पहले बिजनौर पुलिस ने उसके घर की कुर्की की थी। गुरुवार को महिला कोर्ट पहुंची और सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में पति-पत्नि के झगड़े से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर होता था बुरा काम