Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

मुलायम की हालत अब भी गंभीर, ब्रजेश पाठक पहुंचे मेदांता

Deputy CM Brajesh Pathak reached Medanta to see Mulayam, condition still critical

समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज मेदांता पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। बताते चलें कि विशेषज्ञों की टीम मुलायम सिंह यादव के इलाज में जुटी है। हालांकि, हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मुलायम की हालत अब भी गंभीर बनी है। कई नेता उनको हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनका हाल जानने के लिए मेदांता पहुंचे थे।

6 दिन से वेंटिलेटर पर हैं  मुलायम सिंह यादव

उनको लाइफ सेविंग दवाइयां दी जा रही हैं। वहीं आईसीयू में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बताते चलें कि बीते 6 दिन से मुलायम सिंह यादव वेंटिलेटर पर हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार नेता जी की तबियत को लेकर चिंतित है। सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Lucknow : दिल्ली-मेरठ, बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें, सरकार से मंजूरी