Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में बसपा जिपं सदस्य का पिता गिरफ्तार, मां की तलाश में पुलिस, यह है पूरा मामला..

Breaking BSP zip member's father arrested in Banda, police in search of mother, this is whole matter

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से बड़ी खबर आ रही है। जिले की बिसंडा पुलिस ने बसपा से जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू के पिता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी बिसंडा कृष्ण कुमार पांडे का कहना है कि वर्ष 2021 में नगर पंचायत बिसंडा ईओ अभिमन्यु ने तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी और उनके पति राधेश्याम साहू तथा तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर शिवनंदन के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह है मामले में आरोप

तीनों पर आरोप था कि कई विकास और निर्माण कार्यों की पत्रावलियां अपने पास रख ली थीं। बार-बार मांगने पर भी पत्रावलियां वापस नहीं कर रहे थे। कई बार प्रयास के बावजूद सरकारी अभिलेख नगर पंचायत बिसंडा कार्यालय को नहीं दिए। इसी मामले में वांछित राधेश्याम साहू यानी जिपं सदस्य के पिता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी और कंप्यूटर ऑपरेटर शिवनंदन की तलाश कर रही है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं ने साजिशन यह मुकदमा दर्ज कराया था। अब नगर निकाय चुनाव के पास आने पर फिर से दवाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए इस तरह के झूठे मामलों में फंसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा सोशल मीडिया पर दिखाई हीरोपंती, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां