यूपी चुनाव 2022 : बांदा में मायावती बोलीं, सरकार बनी तो बुंदेलखंड की दशा सुधारेंगे
समरनीति न्यूज, बांदा : नरैनी रोड स्थित एक मैदान में आज बसपा सुप्रीमों मायावती ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह सपा और कांग्रेस पर काफी आक्रमक और हमलावर रहीं। बाद में बीजेपी को भी निशाने पर लिया। कहा कि उनकी सरकार आई तो बुंदेलखंड की दशा बदलेंगे। बुंदेलखंड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएंगे। यहां होने वाला पलायन रोका जाएगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। तकरीबन आधे घंटे तक बसपा सुप्रीमों ने सभा को संबोधित किया। कहा कि यूपी में सभी सीटों पर बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।
कांग्रेस और सपा पर बरसीं बसपा सुप्रीमो
कहा कि कांग्रेस ने भीम राव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था। कांशीराम जी के निधन पर कांग्रेस ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था। बाद में सपा और बीजेपी की सरकार में जनता दुखी रही है। सपा की सरकार में गुंडा, माफिया और लूटपाट का बोलबाला रहा...



