Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या, लूटपाट कर भाग निकले बदमाश

Wife asks for tea, wife stabbed, escaped in up raibareilly

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से पत्थर से सिर कूचकर नृशंस हत्या कर दी। बताते हैं कि महिला की हत्या करने के बाद बदमाश घर में रखे जेवर और नगदी समेत अन्य सामान लूट ले गए हैं। बदमाशों ने महिला के कान की बाली भी छिनी है। इससे उनके कान से खून निकलता मिला। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही डाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम के जरिए घटनास्थल पर सबूत जुटवाए। एसपी ने वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

बबेरू के भदेहदू गांव में हुई वारदात

बताया जाता है कि दिल दहला देने वाली यह वारदात ग्राम भदेहदू में हुई। वहां रहने वाली कौशिल्या पटेल (70) के पति कीरत पटेल का निधन हो चुका है। वह अपने घर में अकेले ही रहती थीं। बताते हैं कि बीती रात घर के पिछले हिस्से से बदमाश उनके घर में घुस गए।

ये भी पढ़ें : बांदा में ननिहाल में छात्रा ने लगाई फांसी, युवक ने भी..  

बरामदे में चारपाई पर सोते समय वृद्धा कौशल्या की पत्थर से सिर पर ताबड़ तोड़कर प्रहार करके उनकी हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। बहन सुरनिया के बेटे कमलेश आदि ने घर के दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुले।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत-एक गंभीर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। बताते हैं कि लगभग आधा किलो का एक पत्थर मौके पर पड़ा मिला है। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान और खून के निशान मिले हैं। सीओ बबेरू सियाराम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में BDA व नियम तोड़ने वालों की कारगुजारी की पोल खोल गया अग्निकांड..