Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : बांदा में मायावती बोलीं, सरकार बनी तो बुंदेलखंड की दशा सुधारेंगे

Mayawati said in Banda, if government is formed condition of Bundelkhand will improve

समरनीति न्यूज, बांदा : नरैनी रोड स्थित एक मैदान में आज बसपा सुप्रीमों मायावती ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह सपा और कांग्रेस पर काफी आक्रमक और हमलावर रहीं। बाद में बीजेपी को भी निशाने पर लिया। कहा कि उनकी सरकार आई तो बुंदेलखंड की दशा बदलेंगे। बुंदेलखंड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएंगे। यहां होने वाला पलायन रोका जाएगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। तकरीबन आधे घंटे तक बसपा सुप्रीमों ने सभा को संबोधित किया। कहा कि यूपी में सभी सीटों पर बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस और सपा पर बरसीं बसपा सुप्रीमो

कहा कि कांग्रेस ने भीम राव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था। कांशीराम जी के निधन पर कांग्रेस ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था। बाद में सपा और बीजेपी की सरकार में जनता दुखी रही है। सपा की सरकार में गुंडा, माफिया और लूटपाट का बोलबाला रहा है। माफियाओं का राज रहा है। चित्रकूट में डकैतों का आतंक था। बसपा सरकार ने ही डकैतों का सफाया कराया।

ये भी पढ़ें : Breaking : सीतापुर में दर्दनाक हादसा, कार-बोलेरो की टक्कर में मां-बेटी और भतीजे समेत 4 लोगों की मौत  

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं आने देना है। भाजपा भी पूंजीवादी नीतियां अपनाती है। इस सरकार में कहीं विकास नहीं हुआ है। धर्म के नाम पर तनाव और नफरत का वातावरण बना रहा है। अपराध भी बढ़े हैं। दलित और महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मीडिया में सही आंकड़ों को दबा दिया जाता है। दलितों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा की इन 3 सीटों पर BJP कमजोर प्रत्याशियों के कारण चौतरफा घिरी

क्योंकि सरकार प्राइवेट सेक्टर में काम करा रही है। बीजेपी की सरकार में पक्षपात का रवैया रहा है। मुस्लिम समाज को इस सरकार ने सबसे ज्यादा परेशान किया है। ब्राह्मण समाज प्रबुद्ध समाज उपेक्षित महसूस करता रहा है। हमारी सरकार बनेगी को बेरोजगारों को रोजी-रोटी का साधन मिलेंगे। पिछड़े बुंदेलखंड का विकास होगा। इस दौरान बसपा के सभी चारों प्रत्याशी भी मौजूद रहे।