बांदा में स्वतंत्र देव सिंह बोले, सपा-बसपा सरकारों में गुंडों की हुई ताजपोशी
समरनीति न्यूज, बांदा : एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा के बबेरू पहुंचे। हेलीकाप्टर से बबेरू आए स्वतंत्रदेव ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने गुंडों की ताजपोशी की है। सपा सरकार में गुंडे जबरन घरों में घुसकर कब्जा कर लेते थे। छात्राओं को उठा ले जाते थे, लेकिन अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में सभी गुंडे-बदमाश सलाखों के पीछे हैं। योगी सरकार ने उनको सही जगह पर पहुंचा दिया है। वहीं सपा सरकार में ये गुंडे आम जनता पर अत्याचार कर रहे थे।
मां मढ़ी दाई के नाम से शुरू किया संबोधन
दरअसल, बबेरू में अपनी जनसभा की शुरूआत स्वतंत्र देव ने मां मढ़ी दाई, कारूबाबा, मुड़िया बाबा, बाकल की जोगनी माता, मौनी बाबा आश्रम सिमौनी धाम समेत महादेव बाबा का जयकारा लगाते हुए की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की। कहा कि चौथे चरण में बा...


