बांदा में सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने किया जनसंपर्क
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी का जनसंपर्क लगातार जारी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया। बांदा शहर के गायत्री नगर में सदर प्रत्याशी ने व्यापार अधिकार संगठन की गोष्ठी को संबोधित भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सदर प्रत्याशी ने सभी जनमानस से अपना अमूल्य वोट कमल को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग बीजेपी को पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए खूब मतदान करें। बीजेपी ही राष्ट्रनिर्माण करने वाली पार्टी है। इस दौरान भाजपा नेता जगराम सिंह, श्याम सिंह, अनुरुद्ध त्रिपाठी दद्दा, किशोर बाजपेई, रजत सेठ, शिवपूजन गुप्ता, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत-एक गंभीर...



