Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

सिराथू में डिप्टी सीएम 2 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे, रोकी गई मतगणना

सिराथू में डिप्टी सीएम 2 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे, रोकी गई मतगणना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिराथू विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल से 2383 वोटों से पीछे हैं। कौशांबी की सिराथू विधानसभा के मतगणना स्‍थल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश पहुंचे हुए हैं। उधर, उनके पहुंचते ही सपाइयों ने हंगामा किया। इसके बाद मतगणना रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि सिराथू से सपा उम्‍मीवार पल्‍लवी पटेल 2383 मतों से आगे हैं। वहां 22 चरणों की मतगणना हो चुकी है। अभी 9 और राउंड बाकी हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में 3 सीटों पर कमल खिला, एक पर दौड़ी साइकिल, सदर में प्रकाश द्विवेदी की जोरदार वापसी  ...
बांदा में 3 सीटों पर कमल खिला, एक पर दौड़ी साइकिल, सदर में प्रकाश द्विवेदी की जोरदार वापसी

बांदा में 3 सीटों पर कमल खिला, एक पर दौड़ी साइकिल, सदर में प्रकाश द्विवेदी की जोरदार वापसी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की चार विधानसभा सीटों में तीन पर कमल खिला है। एक पर साइकिल दौड़ी है। सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दोबारा जोरदार ढंग से वापसी करते हुए जीत दर्ज कराई है। सदर विधायक श्री द्विवेदी को 81,557 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं सपा प्रत्याशी मंजूला सिंह को 15214 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी को 66,343 वोट मिले हैं। प्रत्याशियों की जीत के साथ ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। डीजे की धुन पर योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता खूब धिरके। गुलाल लगाकार एक-दूसरे को बधाई दी गई। ऐसा रहा जीत का गणित इसी तरह तिंदवारी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकेष निषाद ने 86812 वोटों से जीत दर्ज कराई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी ब्रजेश प्रजापति को 28425 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी को 58357 वोट मिले। इसी तरह नरैनी से बीजेपी प्रत्याशी ओममणी...
यूपी चुनाव 2022 : मतगणना आज, 9 बजे आने लगेंगे रुझान

यूपी चुनाव 2022 : मतगणना आज, 9 बजे आने लगेंगे रुझान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं। आज 10 मार्च को मतगणना होनी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारी कर ली हैं। प्रदेश में कुल 4442 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होना है। इनमें 560 महिला प्रत्याशी भी हैं। 75 जिलों में 403 विधानसभा सीटों के लिए 84 केंद्रों पर गुरुवार सुबह 8 बजे गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट और सर्विस मतों की गिनती होगी। फिर सुबह साढ़े 8 बजे से ईवीएन की गिनती होगी। माना जा रहा है कि 9 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही दोपहर तक तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : युवक का अश्लील वीडियो बना महिला कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक से दोस्ती   ...
बांदा में सपाइयों और अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक, डीएम-एएसपी की भी गाड़ियां रोकीं..

बांदा में सपाइयों और अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक, डीएम-एएसपी की भी गाड़ियां रोकीं..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान के बाद पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता मतगणना से पहले ईवीएम की सुरक्षा के लिए मतदान केंद्रों के बाहर डटे हैं। इसका बांदा में भी जबरदस्त असर देखने को मिला। सभी सपा कार्यकर्ता और नेताओं का जिले के मतगणना स्थल मंडी समिति पर जमावड़ा लगा है। आज दिनभर सपाइयों और अधिकारियों में नोंकझोंक होती रही। इतना ही नहीं तिंदवारी विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति और जिलाधिकारी अनुराग पटेल में हल्की नोंकझोंक भी होते देखी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाते रहे। जिलाधिकारी और सपा प्रत्याशी में हुई नोंकझोंक बात मंडी समिति के निकलने वाले वाहनों की चेकिंग को लेकर हो रही थी। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी भी सपाइयों ने रोकी। सपा के पूर्व विधायक एवं बबेरू प्रत्याशी विशंभर याद...
UP : युवक का अश्लील वीडियो बना महिला कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक से दोस्ती

UP : युवक का अश्लील वीडियो बना महिला कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक से दोस्ती

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : लड़कियों और महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैक मेल करने के किस्से तो आपने खूब सुने और पढ़ें होंगे। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। जी हां, एक हाई प्रोफाइल महिला ने फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती होने के बाद उसके साथ अश्लील बातें शुरू कीं। दोनों में नजदियां बढ़ने लगीं। खुलकर बातें होने लगीं। महिला ने काफी चालाकी दिखाई। फेसबुक पर दोस्ती के बाद बनाया शिकार फिर दोनों के बीच अश्लील वीडियो काॅल भी होने लगीं। बाद में लड़की ने लड़के को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़के ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा का है। बताया जाता है कि सेक्टर-39 नोएडा में रहने वाले एक युवक की सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हो गई। ये भी पढ़ें : Mia Khalifa Divorce : एक्स पोर्न स्टार मिया खलीफा ल...
बांदा में Tv Actresss शिल्पा, कहा-आत्मविश्वास की सीढ़ी से बना रही करियर की राह

बांदा में Tv Actresss शिल्पा, कहा-आत्मविश्वास की सीढ़ी से बना रही करियर की राह

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा रायजादा का कहना है कि चलते रहने का नाम ही जिंदगी और किसी पड़ाव पर रूके तो सफलता हमसे कोसों दूर पहुंच सकती है। उन्होंने शहर के स्वराज कालोनी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं। कहा कि खुद के आत्मविश्वास को सीढ़ी बनाकर अभिनय के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाए हैं। इसमें उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा और वह सफलता के करीब पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। कथक के गुर सीखने अपनी बुआ के घर आई हैं टीवी अदाकारा दरअसल, शिल्पा आज यहां बांदा की शहर के स्वराज कालोनी में रहने वाली अपनी बुआ और कथक नृत्य गुरु श्रद्धा निगम के घर आई थीं। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित   टेलीविजन कलाकार शिल्पा रायजादा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह यहां अपनी बुआ से कथक के गुर सीखने आई हैं। ...
बांदा में खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर

बांदा में खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक सड़के हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक से तीन युवक बांदा से मटौंध जा रहे थे। इसी दौरान झांसी-मीरजापुर हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भूरागढ़ के पास हुआ हादसा बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के अचारनथोक के रहने वाले गयादीन यादव का बेटा सुनील (24) पेंटिंग बनाने का काम करता है। मंगलवार रात शहर से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ पड़ोसी अजय (22) व वीरेंद्र (19) निवासी घुरहाथोक, मटौंध भी थे। वे लोग ...
बिजनौर जिला कारागार में वूमेन-डे पर नारी शक्ति का सम्मान-शुभकामनाएं और हेल्थ चेकअप भी

बिजनौर जिला कारागार में वूमेन-डे पर नारी शक्ति का सम्मान-शुभकामनाएं और हेल्थ चेकअप भी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में इंटरनेशनल वूमेन-डे के मौके पर एक डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में महिला बंदियों को दांतों में समस्याओं पर इलाज दिया गया। उनका हेल्थ चेकअप किया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में महिला बंदियों को इस दिन की शुभकामनाएं दी गईं। नारी शक्ति का सम्मान किया गया। यह कैंप डा. खुर्रम फारुख व डा. आकाश विश्नोई के नेतृत्व में हुआ। महिला बंदियों के बच्चों को किताबें वितरित महिला बंदियों के दांतों की जांच कर उनको दवाएं दी गईं। इसके साथ महिला बंदियों को टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, माउथवाश, सैनेटाइजर, साबुन व तौलिया आदि जरूरत की चीजें भेंट की गईं। एसोसिएशन द्वारा महिला बंदियों के बच्चों को पुस्तकें भी दी गईं। साथ ही उनको पेंसिल और रंग भी बांटे गए। महिला बंदियों को मिठाई भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता इस क...
बिजनौर में डबल मर्डर से सनसनी, घर में बुजुर्ग महिला और नौकर की हत्या

बिजनौर में डबल मर्डर से सनसनी, घर में बुजुर्ग महिला और नौकर की हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिले में एक घर में बुजुर्ग महिला और उनके नौकर की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर तुरंत ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। दोनों के शव अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के बिलाई गांव में बीती रात चंद्रकला (65) पत्नी स्व. कल्याण सिंह और उनके नौकर अमर सिंह (75) की हत्या कर दी गई। घर में अकेली रहती थीं बुजुर्ग महिला बताते हैं कि चंद्रकला देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अकेली रहती थीं। उनके कोई संतान नहीं थी। नौकर भी घर में ही सोया हुआ था। मंगलवार देर रात मनोज नाम का एक दूधिया उनके यहां दूध देने आया था। उसने घर का दरवाजा खुला देखा तो भीतर पहुंचा। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने EVM धांधली का लगाया...
अखिलेश यादव ने EVM धांधली का लगाया आरोप, कहा-एग्जिट पोल उसी साजिश का हिस्सा

अखिलेश यादव ने EVM धांधली का लगाया आरोप, कहा-एग्जिट पोल उसी साजिश का हिस्सा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना है। सभी दल इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम धांधली का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने काउंटिंग में गड़बड़ी करने होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल्स में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी इसी धांधली की साजिश का हिस्सा है। यह आरोप अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में एक प्रेसवार्ता के दौरान लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की अंतिम लड़ाई है। इसके बाद बदलाव के लिए क्रांति करनी पड़ेगी। उधर, बनारस में ईवीएम मिलने के बाद रात तक सपाइयों का बवाल जारी है। अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं को शांत करने में लगे हैं। देर रात तक सपा कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे। कहा, सीएम के प्रमुख सचिव जिलों में फोन कर धीमी मतगणना को कह रहे उधर, प्रेसवार्ता में सपा मुख...