Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : मतगणना आज, 9 बजे आने लगेंगे रुझान

UP Elections 2022 : Counting of votes today, decisions will start at 9 o'clock

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं। आज 10 मार्च को मतगणना होनी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारी कर ली हैं। प्रदेश में कुल 4442 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होना है। इनमें 560 महिला प्रत्याशी भी हैं। 75 जिलों में 403 विधानसभा सीटों के लिए 84 केंद्रों पर गुरुवार सुबह 8 बजे गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट और सर्विस मतों की गिनती होगी। फिर सुबह साढ़े 8 बजे से ईवीएन की गिनती होगी। माना जा रहा है कि 9 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही दोपहर तक तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : युवक का अश्लील वीडियो बना महिला कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक से दोस्ती