Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सपाइयों और अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक, डीएम-एएसपी की भी गाड़ियां रोकीं..

In Banda, there was fierce fight between SP-officers, hundreds of SP workers stood at counting site

समरनीति न्यूज, बांदा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान के बाद पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता मतगणना से पहले ईवीएम की सुरक्षा के लिए मतदान केंद्रों के बाहर डटे हैं। इसका बांदा में भी जबरदस्त असर देखने को मिला। सभी सपा कार्यकर्ता और नेताओं का जिले के मतगणना स्थल मंडी समिति पर जमावड़ा लगा है। आज दिनभर सपाइयों और अधिकारियों में नोंकझोंक होती रही। इतना ही नहीं तिंदवारी विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति और जिलाधिकारी अनुराग पटेल में हल्की नोंकझोंक भी होते देखी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाते रहे।

जिलाधिकारी और सपा प्रत्याशी में हुई नोंकझोंक

बात मंडी समिति के निकलने वाले वाहनों की चेकिंग को लेकर हो रही थी। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी भी सपाइयों ने रोकी। सपा के पूर्व विधायक एवं बबेरू प्रत्याशी विशंभर यादव ने एएसपी पर गाड़ी अंदर ले जाने का आरोप भी लगाया।

In Banda, there was fierce fight between SP-officers, hundreds of SP workers stood at counting site

समाचार लिखे जाने तक मतगणना स्थल के आसपास डटे सपाई

दरअसल, रात से ही सपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता बांदा मंडी समिति में बने मतगणना स्थल के आसपास डटे थे। बुधवार सुबह हुई तो अधिकारी वहां तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सपाइयों ने कई अधिकारियों के वाहन रोके और तलाशी ली।

ये भी पढ़ें : बांदा में Tv Actresss शिल्पा, कहा-आत्मविश्वास की सीढ़ी से बना रही करियर की राह

इसपर अपर पुलिस अधीक्षक का वाहन रोकने का प्रयास सपाइयों ने किया तो पुलिस ने लाठियां पटकीं। बाद में अधिकारियों ने सपाइयों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। सपा प्रभारी बनकर आए अजयराज ने कहा कि सत्ता के दबाव में आकर अधिकारी काम यहां भी काम कर रहे हैं।

In Banda, there was fierce fight between SP-officers, hundreds of SP workers stood at counting site

सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ने एएसपी पर लगाया बड़ा आरोप

सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक ने बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक पर गाड़ी ले जाने का आरोप भी लगाया है। बता दें कि एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता करते हुए बनारस, सोनभद्र और बरेली के मामलों को उठाया था।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने EVM धांधली का लगाया आरोप, कहा-एग्जिट पोल उसी साजिश का हिस्सा

उन्होंने कहा था कि ईवीएम में धांधली हो रही है और एग्जिट पोल उसी साजिश का एक हिस्सा हैं। इसलिए लोकतंत्र को बचान के लिए लोग आगे आएं। इसके बाद से सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में मतगणना स्थलों के पास डटे हैं।

In Banda, there was fierce fight between SP-officers, hundreds of SP workers stood at counting site

रात से ही मतगणना स्थल पर डेरा जमाए हैं सपा कार्यकर्ता

बांदा में भी सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव की अगुवाई में सपा मतगणना स्थल पर डटे हैं। घड़ी की सुईं जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है हलचल तेज हो रही है। अधिकारियों की गाड़ी रोकने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह सपा कार्यकर्ताओं को समझाते रहे। समाचार लिखे जाने तक सपा कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति में सपा जिलाध्यक्ष, बबेरू से सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव, नरैनी सपा प्रत्याशी किरन वर्मा, तिंदवारी सपा बृजेश प्रजापति और सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी मंजुला सिंह, ओम नारायण त्रिपाठी विदित समेत सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता डटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : UP : युवक का अश्लील वीडियो बना महिला कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक से दोस्ती..