Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Breaking : बांदा में दिनदहाड़े DM आवास के पास छात्र का मोबाइल छिना, पाॅश इलाके में घटना से हड़कंप

Breaking : बांदा में दिनदहाड़े DM आवास के पास छात्र का मोबाइल छिना, पाॅश इलाके में घटना से हड़कंप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। डीएम बंगले के शहर के पाॅश इलाके में बेखौफ बदमाशों ने छात्र से मोबाइल छीन लिया। घटना दिनदहाड़े डीएम कालोनी की गली नंबर-2 में हुई। पीड़ित ने पुलिस को लिखित रूप से सूचना दी है। बताया जाता है कि धीरज नगर के रहने वाले विक्रांत सिंह पुत्र चुन्नू सिंह बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। सोमवार को वह पुलिस लाइन में स्थित विद्यालय में प्रशिक्षु के तौर पर रोज की तरह काम करके वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच उनके साथ मोबाइल छिने जाने की घटना हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। B.Ed का छात्र है पीड़ित युवक बताते हैं कि विद्यालय से लौटते समय रास्ते में डीएम कालोनी गली नंबर-2 में जैसे ही थोड़ी भीतर पहुंचे। तीन बदमाश अपाचे बाइक से आए और उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। ये भी पढ़ें : बांदा में Love Marriage के 4 साल बाद पत्नी ने लगाई फांसी, तलाक क...
फिल्मी स्टाइल : पार्टी में साड़ी पहनकर नाच रहा था चोर, पुलिस ने आकर उठाया घूंघट, फिर..

फिल्मी स्टाइल : पार्टी में साड़ी पहनकर नाच रहा था चोर, पुलिस ने आकर उठाया घूंघट, फिर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : कुछ घटनाएं फिल्मी नहीं होतीं, लेकिन हकीकत में फिल्मी अंदाज में हो जाती हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आने पर लोग अचंभित भी हुए और हंसी से लोटपोट भी। दरअसल, एक चोर पार्टी में साड़ी पहनकर महिला के वेश में नाच रहा था। बाकी लोग भी डीजे की धुन पर कमर मटका रहे थे। सभी अपने-अपने ढंग से मस्ती में खोए हुए थे। तभी वहां पहुंची पुलिस ने आकर महिला बनी चोर का घूंघट उठा दिया। लोग पहले तो समझ नहीं पाए। बाद में सारा मामला समझ में आने पर किसी की हंसी नहीं रुकी। हालांकि, पुलिस इस चोरी निशानदेही पर चोरी के कई मोबाइल बरामद कर लिए। उसे जेल भेजा जा रहा है। फिल्मी अंदाज में घटना से लोग अचंभित दरअसल, महिला के वेश में चोर पुलिस बचने के लिए घूंघट लंबा करके नाचने लगा। वह कई बार चोरी के मामले में पहले से जेल जा चुका है। पुलिस की सूचना सटीक थी तो आसपास तलाशती रही। फिर अचानक साड़ी पहने नाचने वाले पर ...
Breaking : बांदा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking : बांदा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को बांदा में एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब भाई-बहन बांदा के प्लेटफार्म नंबर-2 पर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गिरने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। भोपाल के रहने वाले थे भाई कानपुर ले जाते समय उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी जीआरपी एसओ अंजना सिंह ने दी। घटना सोमवार देर शाम की है। बताया जाता है कि भोपाल के रहने वाले शिवराम मालवीय (55) की बहन उमा देवी की शादी बांदा के अतर्रा कस्बे में हुई थी। दो महीने पहले उमा के पति का निधन हो गया था। कल बहन को मायके ले जाने के लिए भाई शिवराम अतर्रा पहुंचे थे। बहन को साथ लेकर जा रहे थे। इ...
लखनऊ में कांग्रेस के महिला मार्च में प्रियंका संग उमड़ा महिलाओं का सैलाब

लखनऊ में कांग्रेस के महिला मार्च में प्रियंका संग उमड़ा महिलाओं का सैलाब

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने महिला मार्च का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सड़कें जैसे गुलाबी रंग में रंगी नजर आईं इस मार्च में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी की सभी 159 महिला प्रत्याशी भी शामिल रहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं-लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया गया है। बल्कि, यह आंदोलन है जो महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’अभियान नहीं, बल्कि कांग्रेस का एक आंदोलन हैं। कांग्रेस यह महिला मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर प...
यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में 54.18% मतदान, 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव संपन्न

यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में 54.18% मतदान, 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव संपन्न

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का आज अंतिम चरण संपन्न हो गया। आज आखिरी चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक कुल 54.18% प्रतिशत मतदान हुआ। आज 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने कुल 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। अब 10 मार्च को पता चलेगा कि जनता ने किसे जिताया और किसे हराया है। चुनाव के दौरान आज कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। चुनाव का यह चरण भी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक का प्रतिशत आया सामने शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान चंदौली जिले में 59.59%, सबसे कम आजमगढ़ में 52.34% हुआ। इसके अलावा गाजीपुर में 53.67%, जौनपुर में 53.55%, मऊ में 55.04%, सोनभद्र में 56.95%, वाराणसी में 52.79% व भदोही में 54.26% तथा मिर्जापुर में 54.93% मतदान हुआ है। आज जिन दिग्गजों ने चुनाव लड़ा है, उनमें पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव...
बांदा में भाजपा नेता के भाई की ट्रेन से कटकर मौत, एक अन्य युवक गंभीर

बांदा में भाजपा नेता के भाई की ट्रेन से कटकर मौत, एक अन्य युवक गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकले भाजपा नेता के चचेरे भाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव संकट मोचन के सामने स्थित रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है। बताते हैं कि परिवार के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की थी। सुबह उनको शव मिला। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के अलीगंज का रहने वाला है मृतक हिमांशू गुप्ता बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मुहल्ले के रहने वाले हिमांशु गुप्ता (20) पुत्र अवधेश गुप्ता का शव आज संकटमोचन मंदिर के सामने रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला। घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद परिवार के लोगों को भी सूचना दी गई। रात में भाई के डांटने पर निकला घर से, सुबह शव मिला हिमांशू भाजपा नेता शिवपूजन गुप्ता के चचेरे भा...
हमीरपुर में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों से कहा, शादी न कराने पर की वारदात

हमीरपुर में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों से कहा, शादी न कराने पर की वारदात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : हमीरपुर जिले में आज शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया। दरअसल, बिंवार थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवादा में आज सुबह एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। इसकी वजह खुद उसने बताई, जो काफी चौंकाने वाली है। हत्यारे बेटे का कहना है कि उसने माता-पिता को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उसकी शादी नहीं करा रहे थे। अब पुलिस फरार हत्यारे युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिवार के बाकी लोगों से भी बात की जा रही है। पड़ोसियों ने कहा सनकी है हत्यारोपी युवक वहीं पड़ोसियों का कहना है कि हत्या करने वाला युवक सनकी है। पुलिस बाकी परिजनों से पूछताछ कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि बिंवार के लोदीपुर निवादा गांव में लल्लू सिंह (68) अपनी पत्नी ब...
इंस्टाग्राम पर हथियारों का रौब झाड़ने वाली ‘रिवाल्वर रानी’ गिरफ्तार, हत्थे चढ़ा दोस्त भी..

इंस्टाग्राम पर हथियारों का रौब झाड़ने वाली ‘रिवाल्वर रानी’ गिरफ्तार, हत्थे चढ़ा दोस्त भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : मां-बाप बच्चों को पढ़ाने के लिए क्या जतन नहीं करते। लेकिन बच्चे नासमझी में मां-बाप की उम्मीदों के साथ-साथ पैसा और करियर दोनों बर्बाद करते हैं। ऐसी ही एक रिवाल्वर रानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उसका एलएलबी का छात्र दोस्त भी पुलिस की पकड़ में आया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन से जुड़ा है। पुलिस ने तमंचों के साथ फोटो शेयर करने वाली छात्रा और उसके दोस्त को पकड़ लिया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा होती रही। रौब झाड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की थी फोटो बताया जाता है कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक छात्रा श्यामा ने अपने एकाउंट पर देशी तमंचे और पिस्टल के साथ फोटो शेयर की थी। यह छात्रा बीए कर रही है और दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए हथियारों के साथ फोटो खींचकर शेयर कर रही ...
यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में अबतक 21.55% मतदान, सबसे ज्यादा मऊ और सबसे कम..

यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में अबतक 21.55% मतदान, सबसे ज्यादा मऊ और सबसे कम..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव का अंतिम और 7वां चरण चल रहा है। आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधान सभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 21.55% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मऊ में 24.74% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान गाजीपुर में 19.35% हुआ है। जौनपुर में 21.84%, चंदौली में 23.43% वाराणसी में 21.21%, मिर्जापुर में 23.41% भदोही में 22.24% और सोनभद्र में 19.68% मतदान हुआ है। शुरूआती दो घंटे में भी मऊ में सबसे ज्यादा मतदान बताते चलें कि शुरुआती दो घंटे में इन सीटों पर 8.58% मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान मऊ में 9.99% हुआ। जबकि सबसे कम 7.43% मतदान भदोही में हुआ। बताते चलें कि इस चरण में यूपी के पूर्वांचल के चार बाहुबलियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें ब्रजेश मिश्रा, ब्रजेश सिंह, धनंज्य सिंह और मुख्तार अंसारी शामिल हैं। एक नजर में यूपी ...
यूपी चुनाव 2022 : आज अंतिम 7वें चरण का रण, इन 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान..

यूपी चुनाव 2022 : आज अंतिम 7वें चरण का रण, इन 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए जारी चुनावों का सोमवार 7 मार्च को अंतिम चरण है। इस आखिरी चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों में 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन जिलों में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले हैं। बताते चलें कि पूर्वांचल में शुरू से ही सपा और बसपा का बोलबाला रहा है। भाजपा ने 2017 में पूर्वांचल के गढ़ कहे जाने वाले वाराणसी जिले की 8 में से 7 सीटों पर कब्जा किया था। 2017 में लहर में भी बीजेपी नहीं खिला सकी थी कमल मगर पड़ोस के जिले आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में भाजपा को मात्र 1 सीट फूलपुर पवई पर ही जीत मिली थी। यहां सपा का कितना दबदबा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2017 में बीजेपी की लहर में भी आजमगढ़ की पांच सीटों पर सपा जीती थी। बाकी 4 सीटें बसपा ने जीत दर्ज कराई ...