Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में अबतक 21.55% मतदान, सबसे ज्यादा मऊ और सबसे कम..

UP Elections 2022 : 21.55% voting in 7th phase so far, Mau highest and lowest Ghazipur

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव का अंतिम और 7वां चरण चल रहा है। आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधान सभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 21.55% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मऊ में 24.74% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान गाजीपुर में 19.35% हुआ है। जौनपुर में 21.84%, चंदौली में 23.43% वाराणसी में 21.21%, मिर्जापुर में 23.41% भदोही में 22.24% और सोनभद्र में 19.68% मतदान हुआ है।

शुरूआती दो घंटे में भी मऊ में सबसे ज्यादा मतदान

बताते चलें कि शुरुआती दो घंटे में इन सीटों पर 8.58% मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान मऊ में 9.99% हुआ। जबकि सबसे कम 7.43% मतदान भदोही में हुआ। बताते चलें कि इस चरण में यूपी के पूर्वांचल के चार बाहुबलियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें ब्रजेश मिश्रा, ब्रजेश सिंह, धनंज्य सिंह और मुख्तार अंसारी शामिल हैं।

UP Elections 2022 : 21.55% voting in 7th phase so far, Mau highest and lowest Ghazipur

एक नजर में यूपी चुनाव 2022 का 7वां चरण

  • कुल प्रत्याशी : 613
  • महिला प्रत्याशी : 75
  • कुल मतदाता : 2.06 करोड़
  • पुरुष मतदाता : 1.09 करोड़
  • महिला मतदाता : 97.08 लाख
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 1027

ये भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हथियारों का रौब झाड़ने वाली ‘रिवाल्वर रानी’ गिरफ्तार, हत्थे चढ़ा दोस्त भी..