UP : गैंगस्टर बोला, प्रेमिका ने मिलने बुलाया था इसलिए पुलिस अभिरक्षा से भागा, अब..
समरनीति न्यूज, कानपुर : इटावा कारागार से पेशी पर जाने के लिए तीन सिपाहियों की अभिरक्षा में निकला गैंगेस्टर फरार हो गया था। शुक्रवार शाम को फरार हुआ यह गैंगस्टर पकड़ा गया है। इसके औरैया में पकड़ा गया है। पकड़े जाने के बाद इसने फरार होने की वजह भी बड़ी रौचक बताई है। गैंगस्टर का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पुलिस अभिरक्षा से भागा था। दरअसल, पुलिस ने उसे कानपुर-इटावा हाइवे से सटे फफूंद-जालौन चौराहे के पास से पकड़ा है। बताते हैं कि वहां से गैंगस्टर अपनी प्रेमिका से मिलने जाने वाला था। ऐसे में तभी पुलिस ने उसे धर-दबोचा। अब पुलिस उसे दोबारा जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
दो दिन पहले सिपाही का मोबाइल छीनकर भाग गया था गैंगस्टर सौरभ
एसओजी और पुलिस ने मिलकर उसे दबोचा। पुलिस को पूछताछ के दौरान गैंगस्टर ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए कहा था। इसलिए उससे मिलने के लिए पुलिस ह...



