Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में हादसे, बाइक सवार 3 की मौत, छात्रा समेत 3 घायल

Breaking horrific accident in Banda, one killed in a bike collision other referred to Kanpur
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे के भीतर हुए भीषण हादसों में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं एक छात्रा समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि गिरवां थाने के महुआ गांव के रहने वाले रामबाबू (35) शुक्रवार शाम बाइक से अपनी ससुराल भवई (नरैनी) जा रहे थे। रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र के राधेश्याम पुरवा के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसों में मारे गए लोगों के परिवार वालों का बुरा हाल है। परिवारों में कोहराम मच गया है।

कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा के रहने वाले मनोज (31) अपने फूफा सुरेश के साथ बाइक से बांदा जा रहे थे। रास्ते में खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे लेकर कानपुर के लिए निकले। वहां इलाज के लिए भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें : बांदा में पिता के हाथों गई बेटे की जान का मामला, पुलिस ने कब्र खुदवाई और शव निकाला, अब..

कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी क्रम में तीसरे हादसे में बांदा के फतेहगंज के रहने वाले लखन गुप्ता, अरुण और सूरज एक ही बाइक से मध्यप्रदेश के सतना से घर लौट रहे थे।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने लखन गुप्ता (32) को मृत घोषित कर दिया। अरुण (25) और सूरज (33) का इलाज चल रहा है। उधर, एक अन्य हादसे में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव की उमा (15) पुत्री रामनारायण कक्षा 9 में पढ़ती हैं। आज शनिवार दोपहर स्कूल से घर जा रही थीं।

ये भी पढ़ें : बांदा में एक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी की FIR..