Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में हाइवे पर मिले दोनों शवों की पहचान, एक अमेठी और दूसरा..

बांदा में हाइवे पर मिले दोनों शवों की पहचान, एक अमेठी और दूसरा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में देर रात हाइवे पर खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास जिन दो युवकों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था, पुलिस ने उनकी पहचान कर ली हैं। इनमें से एक शव अमेठी के मुसाफिर खाना निवासी राकेश यादव (37) का है। वहीं दूसरा शव सुल्तानपुर के तंबौर थाना क्षेत्र के सरैयां के रहने वाले ब्रजेश अनुरागी का है। एक ट्रक का चालक और दूसरा खलासी दरअसल, दोनों पास में खड़े मिले ट्रक के ड्राइवर और खलासी थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार के लोग बांदा आ रहे हैं। उधर, सीओ सिटी राकेश सिंह का कहना है कि मृतक दोनों युवक ट्रक का पहिया ठीक कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी है। उधर, मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में हाईवे पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, पास में खड़...
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चला आयोग का डंडा, अफसरों को धमकाना पड़ा भारी

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चला आयोग का डंडा, अफसरों को धमकाना पड़ा भारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई का डंडा चला है। आयोग ने यह कार्रवाई अब्बास द्वारा अधिकारियों को धमकी देने वाले वीडियो के सामने आने पर की है। इस वीडियो में मऊ सदर विधानसभा से सपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे अब्बास अधिकारियों को धमकी दे रहा है। वीडियो में अब्बास कहते सुना जा रहा है कि सपा सरकार बनने के बाद अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। सारा हिसाब बराबर किया जाएगा। अधिकारियों को अब्बास दे रहा हिसाब बराबर करने की धमकी मंच से अब्बास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लेकर अफसरों को धमकी दे रहा है। इसपर कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने अब्बास पर अगले 24 घंटे के लिए किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब 24 घंटे तक अब्बास किसी तरह के राजनीतिक प्रचार-प्रसार और गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेगा। ये पाबंदियां...
पिता के हाथों गई बेटे की जान का मामला, पुलिस ने कब्र खुदवाई और शव निकाला, अब..

पिता के हाथों गई बेटे की जान का मामला, पुलिस ने कब्र खुदवाई और शव निकाला, अब..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पिता के हाथों गई बेटे की जान के मामले में नया मोड़ आ गया है। बांदा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आज एक्टिव हो गए। अधिकारियों ने 14 साल के मासूम का शव गांव पहुंचकर कब्र खुदवाकर बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बांदा के नरैनी के नायाब तहसीलदार डा आशीष शुक्ला, एमपी के अजयगढ़ के नायाब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार अहिरवार तथा कालिंजर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल मौजूद रहे। अधिकारियों के सामने शव को बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत की सही वजह का पता लगाया जाएगा। उधर, आरोपी पिता अबतक फरार है। नाराज पिता ने बेटे को पुल से लटकाया था उल्टा अधिकारियों ने बताया कि शव को बाहर निकाला गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिर मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबरों का संज्ञा...
UP : कालेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म, बाद में जहर देकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार

UP : कालेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म, बाद में जहर देकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के सहारनपुर में एक दूसरे समुदाय के युवक ने दलित समाज की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और फिर उसे जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि मृतक छात्रा 9वीं में पढ़ती थी। वह घर से पेपर देने के लिए निकली थी। इसी बीच उसके साथ यह वारदात हो गई। उधर, मृतक छात्रा के परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से काफी चर्चा में रहा। परिजन बोले, मरने से पहले आपबीती बता गई छात्रा बताया जाता है कि सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की नाबालिग छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में विरोध करने पर उसे जहर दे दिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़कर भाग निकला। ये भी पढ़े...
जीजा ने 17 साल की साली को कुएं में फेंका, पुलिस ने दो दिन बाद जिंदा निकाला, पढ़िए चौंकाने वाली खबर

जीजा ने 17 साल की साली को कुएं में फेंका, पुलिस ने दो दिन बाद जिंदा निकाला, पढ़िए चौंकाने वाली खबर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक व्यक्ति ने अपनी 17 साल की साली को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद परिवार के साथ मिलकर उसे तलाशने का नाटक करता रहा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के आधार पर आरोपी जीजा का सुराग लगाया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में सच्चाई बताई तो पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बताया कि अपनी साली का गला घोटकर उसे कुएं में फेंक दिया है। आरोपी को लगा कि वह मर चुकी है और इसका किसी को पता नहीं चलेगा। इसलिए वह पूरी तरह से निश्चिंत हो गया था। लेकिन पुलिस ने सारी सच्चाई उजागर कर दी। 2 दिन पहले कालेज जाते समय लापता हो गई थी छात्रा हालांकि, पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर 35 घंटे बाद युवती को सूखे कुएं से निकाल लिया। लड़की जिंदा है, लेकिन सिर में गहरी चोट के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले...
दर्दनाक : नाराज पिता ने डराने के लिए बेटे को पुल से उल्टा लटकाया, हाथ छूटते ही गई जान

दर्दनाक : नाराज पिता ने डराने के लिए बेटे को पुल से उल्टा लटकाया, हाथ छूटते ही गई जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : जरा से आवेश में कई बार लोग आने वाले खतरे को नहीं भांप पाते और अनहोनी को दावत दे बैठते हैं। ऐसा ही हुआ एक व्यक्ति के साथ। बिना बताए गायब हुए 14 साल के नादान बेटे के मिलने पर इस पिता ने उसे वापस घर लाते समय रास्ते में नदी के पुल से डराने के लिए उल्टा लटका दिया। दुर्भाग्यवश पिता के हाथ की पकड़ ढीली पड़ी और बेटा नीचे नदी के पत्थर पर जा गिरा। बेटे की मौत हो गई। इसके बाद पिता बेटे के शव को उठाकर घर ले गया। बाद में दफनाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामला आसपास के लोगों तक पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय हो गई। मामले में कार्रवाई की दिशा में पुलिस बढ़ चुकी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यूपी-एमपी बार्डर पर दर्दनाक घटनाक्रम हालांकि, बांदा जिले से सटे मध्यप्रदेश क्षेत्र के चलते अभी यूपी-एमपी पुलिस क्षेत्र को लेकर उलझन में है। उधर, बांदा के कालिंजर थाने क...
रोडवेजकर्मी के थप्पड़ से नाराज युवक नदी में कूदा, फिर ऐसे बची जान

रोडवेजकर्मी के थप्पड़ से नाराज युवक नदी में कूदा, फिर ऐसे बची जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला मुख्यालय पर आज एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। रोडवेज के एक कर्मचारी ने एक कुली युवक को थप्पड़ मार दिए। इससे कुली इतना आहत हुआ कि उसने जान देने की ठान ली। इसके बाद केन नदी पुल पर पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि नदी में मौजूद नाविकों ने समय रहते उसे डूबने से बचा लिया। कुली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में कुली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, युवक के पिता ने कहा कि उनका बेटा शराब के नशे में था। इसलिए विवाद करने पर रोडवेज कर्मी ने उसे थप्पड़ मारा। घटना को लेकर रोडवेज परिसार में दिनभर गहमागहमी बनी रही। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नशे में था युवक, विवाद में पड़े थप्पड़ बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खांईपार के रहने वाले रहमुद्दीन का पुत्र निसार (24) अपने पिता के साथ रोडवेज पर...
यूक्रेन में फंसी MBBS छात्रा की पोल खुली, ग्राम प्रधान रहते कैसे पहुंचीं डाक्टरी पढ़ने विदेश

यूक्रेन में फंसी MBBS छात्रा की पोल खुली, ग्राम प्रधान रहते कैसे पहुंचीं डाक्टरी पढ़ने विदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच एक भारतीय छात्रा की पोल खुल गई। यह छात्रा यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि यह यूपी के हरदोई जिले में ग्राम प्रधान भी हैं। हाल ही में ग्राम प्रधानी का चुनाव जीती हैं। छात्रा के पिता महेंद्र सिंह यादव ब्लाक प्रमुख हैं। वह सपा के नेता भी हैं। अब प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है। प्रशासन के ग्राम प्रधान/एमबीबीएस छात्रा को नोटिस भेजने की बात सामने आ रही है। हरदोई की सीडीओ ने इसे लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले को दिखवाया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। बहरहाल, रूस और यूक्रेन के युद्ध ने इस मामले का भी खुलासा कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान बनने के बाद यूक्रेन में MBBS पढ़ने गईं दरअसल, इस छात्रा ने हाल ही में यूक्रेन में युद्ध के दौ...
बांदा शहर में महाराणा प्रताप चौराहा ध्वस्त, ट्रक की टक्कर से हादसा

बांदा शहर में महाराणा प्रताप चौराहा ध्वस्त, ट्रक की टक्कर से हादसा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के जिस महाराणा प्रताप चौराहे के सुंदरीकरण को लेकर प्रशासन तैयारी कर रहा है। चौराहे के चौड़ीकरण की बात हो रही है। वहां एक बड़ा हादसा हो गया। आज उसी चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा ध्वस्त हो गई। ट्रक की टक्कर से हुए तेज धमाके के साथ सबकुछ बिखर गया। पूरा का पूरा चौराहा ध्वस्त हो गया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा गिरकर बिखर गई। दरअसल, बीती देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा में टक्कर मार दी। इससे प्रतिमा और चौराहे का पूरा ढांचा धराशाई हो गया। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज ने आसपास के लोगों को हिलाकर रख दिया। बता दें कि पास में ही सिविल लाइन पुलिस चौकी है। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक वाहन में ही फंस गया। बाद में पुलिस ने उसे ट्रक से निकालकर अस्पत...
बड़ी खबर : कानपुर में प्राइवेट अस्पताल पर इंकमटैक्स की रेड, डाक्टर के घर और पैथालॉजी पर भी कार्रवाई

बड़ी खबर : कानपुर में प्राइवेट अस्पताल पर इंकमटैक्स की रेड, डाक्टर के घर और पैथालॉजी पर भी कार्रवाई

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर में इंकम टैक्स की टीम ने एक प्राइवेट अस्पताल पर रेड मारी है। यह रेड विजय नगर पुलिया पर स्थित न्यूरान सुपरस्पेशल्टी हॉस्पिटल पर मारी गई है। इंकम टैक्स के अधिकारी जांच में जुटे हैं। बताते हैं कि एक टीम ने अस्पताल संचालक के घर और दूसरी टीम ने पैथालॉजी में रेड मारते हुए जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि विभाग को सूचना मिली थी कि हास्पिटल के संचालक आय से कम बिलिंग दर्शा रहे थे। इस वजह से यह कार्रवाई हुई है। उधर, इंकमटैक्स की इस कार्रवाई को लेकर खलबली मची रही। खासकर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग इस बारे में चर्चा करते रहे। विजयनगर डबल पुलिया पर स्थित हास्पिटल पर छापा सूत्रों के अनुसार गुरुवार को विजय नगर डबल पुलिया पर स्थित हॉस्पिटल पर रेड मारी गई। साथ ही शहर में तीन दूसरी जगहों पर भी रेड डाली गईं। हास्पिटल के संचालक डा. स्वप्निल गुप्ता और डा. राघवेंद्र गुप्ता...