Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

कार्रवाई : हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पकड़ा गया

कार्रवाई : हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पकड़ा गया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के इस कुकृत्य से लोगों में आक्रोश फेल गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है। उसे जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि एक फेसबुक आईडी पर महाशिवरात्रि पर्व पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज इसे लेकर हिंदू समाज के लोगों में काफी आक्रोश था। एफबी पर पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इसकी जांच कराई गी। जांच में पता चला कि फेसबुक आईडी कपिल कुमार सागर पुत्र हेमचंद्र निवासी गांव जलालपुर थाना बढापुर (बिजनौर) की है। पुलिस ने आरोपी कपिल के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखा। थाना प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भे...
यूपी चुनाव 2022 : छठवे चरण में 3 बजे तक 46.70% मतदान, CM Yogi ने भी डाला वोट

यूपी चुनाव 2022 : छठवे चरण में 3 बजे तक 46.70% मतदान, CM Yogi ने भी डाला वोट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 6th Phase उत्तर प्रदेश में छठवें चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान हो चुका है। 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान चल रहा है। यूपी का यह छठवां चरण बेहद खास है। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनके 7 मंत्री भी मैदान में हैं। वहीं विपक्षी दलों की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम योगी समेत 6 मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला बताते चलें कि इस चरण में कुल 2.15 करोड़ मतदाता सीएम योगी समेत 676 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। इस चरण में 66 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। ये भी पढ़ें : खास : चुनाव के बीच अयोध्या DM के आवास का बोर्ड भगवा से हरा हुआ, सियासी मायने निकाल रहे लोग 2017 के चुनाव में 46 सीटें...
Russia_Ukraine : बांदा का आलोक यूक्रेन से सुरक्षित घर लौटा

Russia_Ukraine : बांदा का आलोक यूक्रेन से सुरक्षित घर लौटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के लिए आज एक अच्छी खबर आई। रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच वहां फंसा एमबीबीएस का एक छात्र वापस घर लौट आया है। बांदा के समगरा गांव के रहने वाले छात्र आलोकचंद्र कश्यप बुधवार को अपने घर लौट आए। उनके घर लौटने पर परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्षेत्र के भाजपा व अन्य दलों के नेताओं ने भी छात्र से मिलकर उसका स्वागत किया। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस छात्र आलोक ने यूक्रेन में हमले के दौरान गुजारे गए दिनों की डरा देने वाली बातें बताईं। उधर, बेटे को अपने बीच पाकर परिवार के लोगों के खुशी से आंसू छलक पड़े। बताते चलें कि अब भी बांदा के कुछ छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत सरकार छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए प्रयासरत है। ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसी MBBS छात्रा की पोल खुली, ग्राम...
खास : चुनाव के बीच अयोध्या DM के आवास का बोर्ड भगवा से हरा हुआ, सियासी मायने निकाल रहे लोग

खास : चुनाव के बीच अयोध्या DM के आवास का बोर्ड भगवा से हरा हुआ, सियासी मायने निकाल रहे लोग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के अभी 5 चरण हुए हैं। छठवां चरण कल हैं और कुल 7 चरण होने हैं। यानी चुनाव खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच अयोध्या के डीएम के आवास के बोर्ड का रंग बदल गया है। डीएम आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा हो गया है। इसके साथ ही लोग सियासी मायने निकालने लगे हैं। दरअसल, आज कर्मचारियों ने भगवा रंग का बोर्ड हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया है। बताते हैं कि अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने भगवा रंग का बोर्ड उतरवा दिया है। उन्होंने हरे रंग का बोर्ड लगवाया है। मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना गया है। एक छोटे से घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों से लेकर अफसरों में भी चर्चा बनी हुई है। सियासी मायने तलाश में जुटे लोग बताया जाता है कि यूपी में योगी सरकार के आने के बाद बोर्ड का रंग भगवा हुआ था। अब चुनावों के बीच अचानक हरा हो गया है। इसलिए रंगों के सियास...
Breaking : बांदा में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking : बांदा में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे तिराहे पर मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार के लोगों ने मालगोदाम में काम करने वाले लोगों पर बांधकर बुरी तरह से पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर स्टेशन के आसपास सनसनी सी फैल गई। लोगों में व्यस्तम इलाके में शव मिलने से अजीब सी स्थिति रही। दिनभर बाजार में लोग इसे लेकर चर्चा करते रहे। परिवार का आरोप, बांधकर पीटा-मरणासन्न कर फेंका बताया जाता है कि ग्राम कनवारा बरूअन डेरा का रहने वाला रामाधार राजपूत का पुत्र पप्पू लांगी (35) का शव स्टेशन रोड तिराहे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। जानकारी होने पर मृतक के मौ...
Breaking News : बांदा में घर से साथी के साथ मंदिर को निकले युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस बोली-हादसा

Breaking News : बांदा में घर से साथी के साथ मंदिर को निकले युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस बोली-हादसा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में एक युवक का शव मैरिज हाल के पास पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। मृतक की पहचान बांदा शहर के मोहल्ला मढ़ियानाका के रहने वाले राजकुमार सोनी के हिंमाशू (25) के रूप में हुई। घटना से हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक आभूषण कारीगर था। इस कारण बाजार में भी चर्चा रही। परिवार के लोगों ने हत्या का अंदेशा जताया परिवार के लोगों ने अंदेशा जताया है कि युवक की हत्या करके शव को फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। खुलासे को सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही पुलिस बताया जाता है कि शहर के मोहल्ला मढ़ियानाका का रहने वाला हिमांशू चांदी के आभूषण बनाने का कामकाज करता था। बताते हैं कि मंगलवार को शिवरात्रि के दिन ए...
बांदा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शिव बाबा की जयंती पर कार्यक्रम

बांदा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शिव बाबा की जयंती पर कार्यक्रम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मसुरहा मार्ग, खुटला स्थित केंद्र में परम् पिता परमात्मा शिव बाबा के अवतरण दिवस के रूप में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस मौके पर शिव का झंडा सभी बहनों-भाईयों की मौजूदगी में फहराया गया। राजयोगिनी रमाकांती बहन, ओम प्रकाश मसुरहा, दीन दयाल सोनी, छेदी लाल पटेल, मंजू बहन के नेतृत्व में झंडा फहराया गया। सभी ने ली विश्व को सुंदर बनवाने की प्रतिज्ञा इसके बाद जयकारे लगवाने के साथ विश्व को सुंदर बनाने की प्रतिज्ञा भी ली गई। मुरली पढ़ने के बाद शिव बाबा को भोग लगाया गया। केक काटकर व मोमबत्तियां जलाकर 86वीं जयंती मनाई गई। बच्चियों ने संदुर नृत्य प्रस्तुत किया। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि : अयूब खान से अभिनव आर्य बने युवक ने किया शिव पूजन    ...
अद्भुत : बिजनौर जेल में महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में गूंजे बम-बम के जयकारे, धूमधाम से रुद्राभिषेक

अद्भुत : बिजनौर जेल में महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में गूंजे बम-बम के जयकारे, धूमधाम से रुद्राभिषेक

Uncategorized
समरनीति न्यजू, बिजनौर : जिला कारागार में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़े ही धूमधाम के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी एवं दिशा-निर्देशन में जेल परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से भक्तिपूर्ण ढंग से सजाया गया। बंदी भी शिव भक्ति में डूबे नजर आए। खूब गूंजे बम-बम भोले के जयकारे पूजा-पाठ की व्यवस्था की गई। वैदिक रीति के साथ आचार्य ने भगवान शिव की आराधना कर रुद्राभिषेक किया। स्वयं जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने हवन-पूजन किया। जेल में निरुद्ध पुरुष व महिला बंदियों के साथ-साथ सारे स्टाफ को भगवान शिव का जल, पुष्प, फूल-मालाएं और दूध प्रसाद के रूप में अर्पित किया गया। मुस्लिम बंदियों ने भी पूजा में लिया हिस्सा इस मौके पर कारागार में निरुद्ध बंदियों ने भगवान शिव की आराधना में भजन प्रस्तुत किए। महाशिवरात्रि के मौके पर कारागार में निरुद्ध 527 ...
बांदा में 4 दिन बाद यमुना से निकाला गया डूबा ट्रक, अबतक दो शव..

बांदा में 4 दिन बाद यमुना से निकाला गया डूबा ट्रक, अबतक दो शव..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के बारा-गलौली पांटून पुल से शुक्रवार को पुल से यमुना नदी में गिरे धान लदे ट्रक को आखिरकार बाहर निकाल लिया गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक के केबिन से अब कोई और शव नहीं मिला है। बता दें कि पुलिस पहले ही ट्रक के खलासी और ड्राइव का शव बरामद कर चुकी है। इस काम को अंजाम देने में लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत की थी। धान लादकर गाजियाबाद जा रहा था ट्रक बताते चलें कि अतर्रा मंडी से धान की सैंकड़ों बोरियां लादकर हरियाणा के नंबर वाला ट्रक गाजियाबाद जा रहा था। शुक्रवार की रात पीपा पुल से ट्रक यमुना नदी में गिर गया था। सूचना मिलने पर बांदा और फतेहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। फिर कड़ी मशक्कत के बाद फर्रुखाबाद के लाल दरवाजा निवासी साजिद और चालक कन्नौज के गुरसहायगंज पठान टोला निवासी शकील का शव न...
यूपी में 3 मार्च को छठवें चरण का मतदान, इन जिलों में होगी वोटिंग

यूपी में 3 मार्च को छठवें चरण का मतदान, इन जिलों में होगी वोटिंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Eleciton 2022 यूपी में 18 विधानसभा के लिए होने वाले छठवें चरण के लिए 3 मार्च को मतदान होगा। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में स्वामी प्रसाद मौर्या, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, सूर्य प्रताप शाही आदि की किस्मत दांव पर लगी है। छठवें चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। यूपी चुनाव 2022 के छठवें चरण में यूपी के कुल 10 जिलों में वोटिंग होगी। इन जिलों में गोरखपुर, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, आंबेडकर नगर तथा बलिया शामिल हैं। इस चरण में कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये भी पढ़ें : UP : पहले युवती का अपरहण कर दुष्कर्म, अब अश्लील वीडियो से ब्लैमेलिंग, FIR..   ...