Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बड़ी खबर : कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में चले ईंट-पत्थर, कई घायल-गाड़ियां टूटीं

बड़ी खबर : कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में चले ईंट-पत्थर, कई घायल-गाड़ियां टूटीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज छठवें चरण के विधानसभा सभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुशीनगर में बवाल हो गया। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला हो गया। दरअसल, चाफ रायपट्टी गांव में रोड शो के दौरान भाजपाई और सपाई आमने-सामने आ गए। फिर बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। कई लोगों को चोटें लगीं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देर रात खबर आ रही है कि मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या धरने पर बैठ गए हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह भाजपा के गुंडों का काम है। स्वामी प्रसाद FIR कराने थाने में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे हैं। वहीं नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गोड़रिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी में...
भोजपुरी Actress नेहा मलिक का Bold अवतार, फैंस की धड़कनें तेज

भोजपुरी Actress नेहा मलिक का Bold अवतार, फैंस की धड़कनें तेज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोजरंजन डेस्क : भोजपुरी (Bhojpur) की फेमस एक्ट्रेस नेहा मलिक (Neha Malik) को इंटरनेट सनसनी भी कहा जाता है। उनकी हाट फोटोज इतनी तेजी से वायरल होती हैं कि फैंस की धड़कनें बढ़ जाती है। अब नेहा ने अपनी हाल की फोटोज शेयर की हैं। इससे उनके फैंस की धड़कनें एक बार फिर तेज हो गई हैं। नेहा ने अपनी हाल की फोटोज अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। नेहा मलिक ने अपने इंस्टा एकाउंट पर हालिया फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। दलअसल, इन फोटोज में नेहा मलिक अपनी टोंड और बिकिनी बॉडी प्लांट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनको बाथरोब में देखा जा रहा है। साथ ही नेहा ने कलरफुल बिकनी पहनी हुई है। फोटो में वह अपनी प्यारी सी स्माइल में नजर आ रही हैं। उनकी स्माइल फैंक के दिल पर छुरी चला रही है। आपको बता दें कि यह पंजाबी कुड़ी नेहा मलिक एक भोजपुर...
UP : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दरोगा को दी गर्मी निकालने की धमकी, बोला-10 को आ रही योगी सरकार

UP : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दरोगा को दी गर्मी निकालने की धमकी, बोला-10 को आ रही योगी सरकार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गर्मी निकाल देने वाला बयान खूब तूल पकड़ चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले यह बयान दिया था। इसे लेकर विपक्ष ने उनपर खूब हमला बोला। विपक्ष के अखिलेश यादव भी चर्बी और गर्मी को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के छोटे नेता या कार्यकर्ता अक्सर अपने दलों की मुसीबत और बढ़ा देते हैं। अलीगढ़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ। वहां के भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दरोगा को धमकाते हुए कहा कि 10 को योगी सरकार फिर आ रही है। दरोगा की गर्मी निकाल देंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच मामले को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो भाजपा नेता के इस विवादित बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, भाजपा के छुटभैय्ये नेता अपनी जुबान पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। ...
UP : पहले युवती का अपरहण कर दुष्कर्म, अब अश्लील वीडियो से ब्लैमेलिंग, FIR..

UP : पहले युवती का अपरहण कर दुष्कर्म, अब अश्लील वीडियो से ब्लैमेलिंग, FIR..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरण है कि आरोपी युवक युवती को अगवा करके ले गया। बाद में युवती के पिता के रिपोर्ट लिखाने पर उसे घर पर छोड़कर भाग गया। अब सोशल मीडिया पर पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती ने लगाए गंभीर आरोप आरोपी युवक की पहचान गोपाल नगर के रहने वाले नीरज शर्मा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे बीते 6 साल से परेशान कर रहा था। वह कुछ महीने पहले उसका अपहरण करके ले गया था। पीड़िता के पिता के रिपोर्ट लिखाने के बाद आरोपी युवती क...
Breaking : बांदा में 70 साल की वृद्ध महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

Breaking : बांदा में 70 साल की वृद्ध महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव पर चल रही एक 70 साल की वृद्ध महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना का कारण बहुत स्पष्ट नहीं है। फिर भी चर्चा है कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जे कर लिया था। इसे लकेर वह मानसिक रूप से परेशान थीं। कमासिन के बीरा गांव में हुई घटना घटना कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव का है। वहां रहने वाली महिला मंगलवा (72) की पत्नी सुशीला (70) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। गांवके लोगों ने जबतक कुएं से बाहर निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में Love Marriage के 4 साल बाद पत्नी ने लगाई फांसी, तलाक की दी थी अर्जी...
महाशिवरात्रि : अयूब खान से अभिनव आर्य बने युवक ने किया शिव पूजन

महाशिवरात्रि : अयूब खान से अभिनव आर्य बने युवक ने किया शिव पूजन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : औरैया में हिंदू धर्म अपनाने वाले मुस्लिम युवक की बचपन की इच्छा पूरी हो गई। आज महा शिवरात्रि के मौके पर अयूब खान से अभिनव आर्य बने युवक ने शिव पूजन किया। भगवान का आशीर्वाद लिया। युवक का कहना है कि शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा का सपना वह बचपन से देख रहा था, लेकिन धर्म अलग होने के कारण वह इस पूजा को नहीं कर सकता था। कहा, बचपन से शिव पूजा का था मन अयूब से अभिनव बने युवक ने कहा कि उसका मन बचपन से शिव महिमा को सुनने और साधना में लगता था। कहा कि शिव भक्ति पाने के लिए ही उसने सनातन धर्म अपनाया है। कहा कि आज वह व्रत हैं और रात में शिव पूजा में भी हिस्सा लेंगे। दरअसल, औरैया के एरवाकटरा की ग्राम पंचायत बरौनाकला में एक मुस्लिम परिवार में जन्म लेने वाले अयूब ने भारतीय हिंदू शुद्धि सभा राजेंद्र नगर दिल्ली में जाकर हिंदी धर्म अपना लिया है। ये भी पढ़ें : Breaking : वसीम रिजवी न...
महाशिवरात्रि : लखनऊ से काशी और बुंदेलखंड से मेरठ-बागपत तक बम-बम भोले की गूंज

महाशिवरात्रि : लखनऊ से काशी और बुंदेलखंड से मेरठ-बागपत तक बम-बम भोले की गूंज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मंदिर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। कांवड़ियां कांवड़ चढ़ा रहे हैं। शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धांलुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। काशी विश्‍वनाथ मंदिर परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त भगवान भोलेनाथ का पूजन कर रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। उधर, प्रयागराज में भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लग रहे हैं। श्रद्धालु पूरी तरह से भक्तिभाव में डूबे हैं। उधर, पश्चिमी यूपी की बात करें तो मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरा महादेव मंदिर में भक्तगढ़ बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। भक्तों का तांता लगा है। हर-हर महादेव की गूंज है। पूरा का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। आस्था और उल्लास की अद्भुत गंगा बहती दिखाई दे रही है। भक्तगढ़ ...
UP : दिनदहाड़े प्राचीन शिव मंदिर में बदमाशों ने की लूटपाट, हनुमान जी की गदा भी ले जाने का प्रयास..

UP : दिनदहाड़े प्राचीन शिव मंदिर में बदमाशों ने की लूटपाट, हनुमान जी की गदा भी ले जाने का प्रयास..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : दुस्साहसिक बदमाशों ने दिनदहाड़े शिव गोरखनाथ मंदिर में धावा बोलकर चाकू की नोंक पर महिला को धमकाकर लूटपाट की। उनसे मारपीट भी की। इतना ही नहीं बदमाश हनुमान जी की गदा भी लूटना चाहते थे, लेकिन लूट नहीं पाए। मामले में मंदिर की प्रबंध समिति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना दिनदहाड़े सुबह 11 बजे हुई। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो नकाबपोश बदमाश थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। घटना से शहर में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि वारदात काफी दुस्साहसिक है। दिनदहाड़े बदमाशों की लूट से दहशत जैसी है। पुजारी की पत्नी को डराया-धमकाया, चाकू अड़ाया बताया जाता है कि शिव गोरखनाथ मंदिर में पंडित आनंद प्रकाश पुजारी के तौर पर व्यवस्था देखते हैं। रविवार को वह बरखंडी मोहल्ले में किसी श्रद्धालु के...
बांदा में Love Marriage के 4 साल बाद पत्नी ने लगाई फांसी, तलाक की दी थी अर्जी

बांदा में Love Marriage के 4 साल बाद पत्नी ने लगाई फांसी, तलाक की दी थी अर्जी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रेम विवाह यानी Love marrage के 4 साल बाद पत्नी ने पति से आपसी विवाद के बाद फांसी लगा ली। दोनों ने परिजनों की बिना मर्जी से शादी की थी। बताते हैं कि मायके पक्ष के लोग बेटी की मौत की जानकारी होने पर भी नहीं पहुंचे। लोग उनके इस रवैय्ये से अचंभित हैं। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि शहर के गायत्री नगर मुहल्ले की रहने वाली रंजना गुप्ता (25) पत्नी अमित गुप्ता निवासी बंगालीपुरा का बीती रात पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 4 साल पहले तमाम विरोध के बावजूद की थी शादी दोनों ने लगभग 4 साल पहले बिना परिवारों की मर्जी के प्रेम विवाह किया था। बताते हैं कि इधर कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने लगा था। परिजनों का कहना है कि इसी के चलते रंजना ने तलाक के लिए अर्जी भी...
बांदा : पुल से यमुना में पलटे ट्रक के चालक का भी शव मिला, फूट-फूटकर रोए परिवार के लोग

बांदा : पुल से यमुना में पलटे ट्रक के चालक का भी शव मिला, फूट-फूटकर रोए परिवार के लोग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-फतेहपुर के बीच पुल से यमुना नदी में गिरे ट्रक के कन्नौज निवासी चालक का शव एसडीआरएफ लखनऊ की टीम ने तलाश लिया है। टीम के प्रभारी राजेंद्र शुक्ला की 15 सदस्यों वाली टीम ने स्टीमर और नाव के सहारे से लगातार कई घंटों की मशक्कत के बाद 40 फुट गहराई से यमुना से चालक का शव निकाला। कन्नौज के गुरसहायगंज में है घर चालक का नाम मो शकील पुत्र शमीम (30) है। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उसकी पहचान की। वहीं मृतक चालक के छोटे भाई अकील ने बताया है कि मृतक 3 भाइयों में सबसे बड़ा था। उनकी शादी 2011 में कन्नौज के छिबरामऊ के मनिहारी मोहल्ले से हुई थी। उनका मूल निवास कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के पठानटोला में है। वह पिछले 13 वर्षों से ट्रक चालक का काम कर रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा के पाॅश इलाके में बड़े जुआड़खाने पर पुलिस छापा, 16 जुआरी, 70 हजार नगदी और..  शव को देखने के बाद ...