Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में Love Marriage के 4 साल बाद पत्नी ने लगाई फांसी, तलाक की दी थी अर्जी

After 4 years of love marriage in Banda, wife hanged herself, filed for divorce

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रेम विवाह यानी Love marrage के 4 साल बाद पत्नी ने पति से आपसी विवाद के बाद फांसी लगा ली। दोनों ने परिजनों की बिना मर्जी से शादी की थी। बताते हैं कि मायके पक्ष के लोग बेटी की मौत की जानकारी होने पर भी नहीं पहुंचे। लोग उनके इस रवैय्ये से अचंभित हैं। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि शहर के गायत्री नगर मुहल्ले की रहने वाली रंजना गुप्ता (25) पत्नी अमित गुप्ता निवासी बंगालीपुरा का बीती रात पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

4 साल पहले तमाम विरोध के बावजूद की थी शादी

दोनों ने लगभग 4 साल पहले बिना परिवारों की मर्जी के प्रेम विवाह किया था। बताते हैं कि इधर कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने लगा था। परिजनों का कहना है कि इसी के चलते रंजना ने तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। 15 अप्रैल को मामले में सुनवाई थी। रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आज सुबह अमित घर से बाहर निकल आया।

ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में 23 महंगे एंड्रायड चोरी फोन संग पकड़े गए झारखंड के 4 युवक  

इसी बीच पत्नी ने फांसी लगा ली। मृतका के देवर अनुराग ने बताया कि रंजना एफसीआई में जॉब करती थीं। अमित कैफे चलाता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

Boyfriend shoots himself after killing girlfriend in Fatehpur
प्रतिकात्मक फोटो।

इसके बाद दोनों ने घरवालों की रजामंदी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से रंजना की नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद से वह पति से नाखुश रहने लगी थी। बीती रात दोनों में विवाद हो गया था।

देवर ने समझौता कराया, फिर भी नहीं बनी बात

देवर ने बताया कि वह समझौता कराने गए थे, लेकिन बात नहीं बनी। आज सुबह रंजना ने फांसी लगा ली। अनुराग ने बताया कि घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई, लेकिन वे लोग बेटी की मौत की जानकारी पर भी देखने नहीं आए। उन्होंने बताया कि प्रेम विवाह के बाद युवती के माता-पिता नाराज थे। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का है। मृतका ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा था।

ये भी पढ़ें : विदेशी महिलाओं के सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 काॅल गर्ल्स समेत 5 गिरफ्तार