वोटिंग के बीच साइकिल पर बम ले जा रहे थे दो युवक, धमाके से एक की मौत, दूसरा जख्मी
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में 5वें चरण के मतदान के बीच बम धमाके ने खलबली मचा दी। प्रयागराज शहर के करेली क्षेत्र के 60 फीट रोड पर रविवार दोपहर बम धमाका हो गया। इसमें अर्जुन नाम के एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई संजय कोल जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों साइकिल से बम लेकर जा रहे थे। अचानक बम फटा और अर्जुन के चीथड़े उड़ गए। वहीं दूसरा संजय कोल भी जख्मी हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग बुरी तरह से सहम गए। पुलिस जख्मी हुए युवक से पूछताछ कर रही है।
प्रयागराज के 60 फीट रोड पर हुआ धमाका
वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि रविवार को शाम करीब 4 बजे 60 फीट रोड से साइकिल से दो लड़के गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। लोगों में हड़कंप मच गया। देखा तो साइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर गिरे पड़े थे। एक बुरी तरह से जख्मी था। वहीं दूसरा मामूली रूप से ...

