बड़ी खबर : बांदा भीषण हादसे में 5 हुई मृतकों की संख्या, बाराती थे सभी चित्रकूट कर्वी के रहने वाले मृतक
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शनिवार दोपहर मिर्जापुर-झांसी हाईवे पर भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। एक और घायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा अतर्रा रोड पर शनिवार दोपहर नेशनल हाइवे-76 पर जमुनीपुरवा के पास हुआ। छह बारातियों से भरी एक्सयूवी सड़के किनारे खड़े बड़े ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसमें सवार लोगों को बचने का जरा भी मौका नहीं मिला।
अनियंत्रित रफ्तार में भी कार, संभलने का नहीं मिला मौका
दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।
चार घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहां तीन लोगों की सांसें थम गईं। एक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को गाड़ी से बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। ...
