बांदा में रिटायर्ड शिक्षक के छात्र बेटे ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक के छात्र बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, परिवार के लोग इसका कारण नहीं बता सके हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले सदाशिव पटेल रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह गांव में ही अपने घर में रहते हैं। उनका एक मकान बबेरू कस्बे के साधूथोक मोहल्ले में भी बना है। वहां उनका छोटा बेटा अखिलेश पटेल (18) रहता था।
इंटरमीडिएट का छात्र था अखिलेश
वह विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट का छात्र था। इन दिनों नजदीक होने की वजह से वह तैयारियों में व्यस्त था। बताते हैं कि पिता ने बेटे को सुबह 4 बजे फोन किया था। उस समय बेटा पढ़ाई कर रहा था। बाद में मिलाने पर फोन नहीं उठा। इसके बाद पिता बेटे से मिलने बबेरू स्थित घर पह...
