Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में सपा की हार से निराश नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Hurt by SP's defeat in Lucknow, SP leader set himself ablaze, hospitalized

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर के रहने वाले वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने गुरुवार दोपहर राजधानी में विधानभवन के सामने खुद को आग लगा ली। हालांकि, उन्होंने आत्मदाह के लिए जैसे ही खुद को आग लगाई, पुलिस ने उनको देख लिया। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। बाद में उन्हें ले जाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने का कहना है कि नरेंद्र सिंह सपा का वरिष्ठ नेता है। उनको गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि वह लगभग 40 प्रतिशत जले हैं।

पुलिस ने बचाई जान, सिविल अस्पताल में भर्ती

उसने सपा की हार निराश होकर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया है। एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के अनुसार सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने शाम 4 बजे के आसपास विधान भवन के सामने पहुंचकर खुद पर तेल उड़े लिया। फिर आग लगा ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाई। फिर उसे 40 प्रतिशत जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : सिराथू में डिप्टी सीएम 2 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे, रोकी गई मतगणना