Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर जिला कारागार में वूमेन-डे पर नारी शक्ति का सम्मान-शुभकामनाएं और हेल्थ चेकअप भी

Dental camp organized on International Women's Day in Bijnor District Jail

समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में इंटरनेशनल वूमेन-डे के मौके पर एक डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में महिला बंदियों को दांतों में समस्याओं पर इलाज दिया गया। उनका हेल्थ चेकअप किया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में महिला बंदियों को इस दिन की शुभकामनाएं दी गईं। नारी शक्ति का सम्मान किया गया। यह कैंप डा. खुर्रम फारुख व डा. आकाश विश्नोई के नेतृत्व में हुआ।

Dental camp organized on International Women's Day in Bijnor District Jail

महिला बंदियों के बच्चों को किताबें वितरित

महिला बंदियों के दांतों की जांच कर उनको दवाएं दी गईं। इसके साथ महिला बंदियों को टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, माउथवाश, सैनेटाइजर, साबुन व तौलिया आदि जरूरत की चीजें भेंट की गईं।

Dental camp organized on International Women's Day in Bijnor District Jail

एसोसिएशन द्वारा महिला बंदियों के बच्चों को पुस्तकें भी दी गईं। साथ ही उनको पेंसिल और रंग भी बांटे गए। महिला बंदियों को मिठाई भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता इस कैंप के मुख्य अतिथि रहे।

ये भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल : पार्टी में साड़ी पहनकर नाच रहा था चोर, पुलिस ने आकर उठाया घूंघट, फिर..

कैंप में डा. अनुभा विशनोई, डा. मनीषा पौरस, डा. आकांक्षा, डा. फरहा, डा. शिवानी चौधरी, डा. नीतू सिंह, डा. साक्षी, डा. शिप्रा जैन, डा. माधुरी आदि ने महिला बंदियों की चेकअप किया।

Dental camp organized on International Women's Day in Bijnor District Jail

जेल अधीक्षक श्री सिंह ने सभी चिकित्सकों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही नारी शक्ति का सम्मान करते हुए सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कारागार चिकित्सक डा. केके राहुल, सुधीर कुमार फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में कांग्रेस के महिला मार्च में प्रियंका संग उमड़ा महिलाओं का सैलाब