Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कानून की लाठीः बांदा में हथौरा मदरसा संचालक समेत 7 जमातियों पर मुकदमा

कानून की लाठीः बांदा में हथौरा मदरसा संचालक समेत 7 जमातियों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले को कोरोना के संकट में डालने वाले जामिया अरबिया मदरसा (हथौरा) के संचालकों का झूठ उनपर भारी पड़ा। मदरसे में दिल्ली मरकज से लौटे किसी छात्र के होने की जानकारी छिपाने वाले हथौरा मदरसा संचालक समेत 7 जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बांदा के विश्वविख्यात कहे जाने वाले हथौड़ा मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमे की खबर तेजी से शहर में फैली। बता दें कि हथौरा संचालकों ने समाज के प्रति गैरजिम्मेदारी दिखाते हुए उच्चाधिकारियों से यह जानकारी छिपाई थी कि उनके मदरसे में ऐसे छात्र भी हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे हैं। वह भी ऐसे वक्त जब पूरा देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। संचालकों पर झूठ बोलने का आरोप बता दें कि इसी तब्लीगी जमात ने पूरे देश को कोरोना संकट में झोंका है। अब बांदा में भी तब्लीगी जमात से लौटे लोग कोरोना संकट का कारण बन...
बांदा में PAC जवानों ने मानवता का दूसरा चेहरा दिखाया, गरीबों को बांटे लंच पैकेट

बांदा में PAC जवानों ने मानवता का दूसरा चेहरा दिखाया, गरीबों को बांटे लंच पैकेट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अक्सर दंगों को काबू में करने के दौरान पीएसी के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाते हैं। आज बांदा में इन जवानों ने मानवता का दूसरा चेहरा दिखाया। कोरोना संकट के बीच जिले में गरीब-जरुरतमंदों को लंच पैकेट बांटे। जवानों की यह दरियादिली देखकर लोगों ने उनकी खूब सराहना की। जवानों लंच पैकेट के साथ ही सब्जी, अचार, पैठा जैसी दूसरी खाने की चीजें भी बांटी। बताते हैं कि शनिवार को फतेहपुर पीएसी 12वीं बटालियन के सेनानायक एपी सिंह के निर्देशन में प्लाटून कमांडर प्रभारी कंपनी (बांदा) ने पीजी कालेज में गरीबों को लंच वितरण किया। फतेहपुर की 12वीं बटालियन का नेक काम लाॅकडाउन के इन हालात में लंच पैकेट पाकर गरीबों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। बता दें कि शहर के जेएनपीजी कालेज में पीएसी की बटालियन व्यवस्थापित है। प्लाटून कमांडर सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी जवानों के सहयोग से ला...
लाॅकडाउनः चित्रकूट में ATM टूटा, पुलिस बोली- पागल महिला का काम

लाॅकडाउनः चित्रकूट में ATM टूटा, पुलिस बोली- पागल महिला का काम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः शहर में नगर पालिका दफ्तर के सामने स्थित यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की गई। हालांकि, एटीएम से कैश नहीं निकाला जा सका। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। लाकडाउन के बीच इस घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी तेजी से मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने घटना को लेकर अपनी अलग ही बात कही, जो ज्यादातर लोगों के गले नहीं उतरी। पुलिस का कहना है कि एटीएम को मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालांकि, एटीएम की हालत बता रही है कि उसे काफी योजनाबद्ध तरीके से तोड़ने का प्रयास किया गया है। सीसीटीवी फुटैज से पता चलेगी सही बात दरअसल, घटना के बाद मौके पर शनिवार को शहर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। छानबीन के साथ बैंक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। खास बात यह है कि इस एटीएम से चंद कदमों की दूरी पर पुरा...
बड़ी खबरः लखनऊ कैंट में रात 12 बजे से कर्फ्यू, सेना अलर्ट

बड़ी खबरः लखनऊ कैंट में रात 12 बजे से कर्फ्यू, सेना अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के कैंट में शनिवार रात 12 बजे से कर्फ्यू लागू हो गया है। दरअसल, छावनी के 50 हजार से ज्यादा आबादी वाले सदर इलाके में बनी अली जान मस्जिद में 12 कोरोना पाॅजिटिव लोगों के मिलने के बाद सेना अलर्ट है। सेना ने 48 घंटे तक सैन्य इलाके की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। अब छावनी के सैन्य इलाकों में शनिवार रात 48 घंटे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। यानी सोमवार आधी रात तक अब कैंट इलाके में कर्फ्यू रहेगा। बताते हैं कि मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय ने शनिवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक इस इलाके में संपूर्ण लाॅकडाउन के आदेश जारी किए हैं। छावनी के सदर इलाके में मिले थे 12 कोरोना पाॅजिटिव जमाती दरअसल, तब्लीगी मरकज जमात के 12 जमातियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है। ये सभी जमाती सदर इलाके में ठहरे थे। इसी के साथ सेना अलर्ट हुई है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में 12 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती, ...
बड़ी खबरः बांदा में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

बड़ी खबरः बांदा में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आया है। यह भी जमाती बताया जा रहा है। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा मुकेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार जिले में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है। यह मरीज इस वक्त मेडिकल कालेज में आइसोलेटेड है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा यादव ने बताया है कि आज कुल 9 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 8 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सीएमओ डा संतोष कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। शाम को आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा उन्होंने बताया कि दूसरा मरीज बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव का रहने वाला है। उसका नाम अनवर अली है। बताया कि देर शाम केजीएमसी से आई रिपोर्ट में पता चला है कि नौ में 1 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, ज...
लॉकडाउन में प्रेमिका के घर में घुसा प्रेमी, पीट-पीटकर हत्या

लॉकडाउन में प्रेमिका के घर में घुसा प्रेमी, पीट-पीटकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मऊः पूर्वांचल में लाकडाउन के बीच एक प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका के घर में जा घुसा। प्रेमिका के पिता और दूसरे परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, गांव में हल्ला मचने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंची। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या बताया जाता है कि कोपागंज थाना क्षेत्र के हिकमा गाढ़ा गांव के रहने वाले सरफराज (20) पुत्र सेराज का पास में रहने वाली नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती देर रात वह प्रेमिका के घर में जा घुसा। ये भी पढ़ेंः नर्सों से अश्लील हरकतों वाले ‘जाहिल’ जमातियों पर रिपोर्ट दर्ज द...
CM योगी की अपील, पार्टी विधायक UP COVID केयर फंड में दान देकर सहयोग दें

CM योगी की अपील, पार्टी विधायक UP COVID केयर फंड में दान देकर सहयोग दें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों से अपील की है कि सभी यूपी कोविड केयर फंड में दान देते हुए सहयोग दें। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के हेल्थ केयर सिस्टम को मजबूत करना है। इसके लिए एक फंड की स्थापना की है। इस फंड के जरिए यूपी में कोरोना टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी। इन टेस्टिंग लैब के जरिए पीपीई किट्स, एन-95 मास्क के साथ-साथ वेंटीलेटर्स का निर्माण कराएंगे। सीएम ने कहा कि सभी विधायकों (MLA) से अपील है कि वे सब इस फंड में दान देकर इस कार्य में योगदान करें। बसपा सुप्रीमो मायावती को दिया धन्यवाद सीएम योगी ने अपील की है कि अपनी-अपनी निधि से सभी विधायक 1-1- करोड़ रुपए तथा अपना 1-1 महीने का वेतन इस फंड में दान करें।इससे पहले सीएम योगी ने बहुजन समाज पाटी सुप्रीमों मायावती को धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ेंः PM मोदी की मुहिम को अब Actor...
बांदा में गुलरनाका इलाका सेनेटाइज करने में जुटा प्रशासन, पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद सतर्कता

बांदा में गुलरनाका इलाका सेनेटाइज करने में जुटा प्रशासन, पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद सतर्कता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना वायरस का पहला पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने तेजी से अपना काम शुरू कर दिया है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन पाॅजिटिव केस मिलने वाले इलाके शहर के गुलरनाका को सेनेटाइज करना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने इस दिशा में जरूरी निर्देश दिए हैं। पूरे इलाके को किया जा रहा सेनेटाइज इस इलाके को चारों ओर से बंद करते हुए पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है, ताकि इस तरह के वायरस के फैलने की आशंका न रहे। इतना ही नहीं उन लोगों का पूरा चार्ट तैयार किया जा रहा है जिनसे दिल्ली मरकज से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने मुलाकात की थी। प्रशासन ने अपनी तैयारियों के मद्देनजर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के रहने वाले इलाके में फायर बिग्रेड और नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सेनेटाइज कराने का काम किया। शनिवार को सुबह से ही यह काम चालू रहा। ह...
नर्सों से अश्लील हरकतों वाले ‘जाहिल’ जमातियों पर रिपोर्ट दर्ज

नर्सों से अश्लील हरकतों वाले ‘जाहिल’ जमातियों पर रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले तब्लीगी जमात के जमातियों ने देशभर में फैलकर देश को कोरोना वायरस के संकट में धकेलने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। मानवता के दुश्मन बने इन 'जाहिल' जमातियों के घिनौने चेहरे उस वक्त सामने आए जब इन्होंने इलाज कर रहे डाक्टरों और नर्सों से अश्लीलत हरकतें करना शुरू कर दिया। नर्सों ने शिकायत की थी कि ये जाहिल उनको देखकर अश्लील इशारे कर रहे हैं, पेंट उतारकर उनके सामने घूमते हैं और गंदे-गंदे गाने सुन रहे हैं। नर्सों ने अफसरों से की थी शिकायत इतना ही नहीं जब महिला डाक्टर या नर्स इनके वार्ड में इलाज को जाती हैं तो ये उनके बीड़ी-सिगरेट मांगने के साथ ही अश्लीलता भरे गाने गाते हैं। इससे पहले दिल्ली में भी इन जमातियों ने ऐसी ही हरकतें की थीं। पुलिस कर्मियों पर हमला करने, थूंकने और कुल्ला करने जैसी शिकायतें आई थीं। गाजियाबाद में ये खबरें मीडिया की स...
DIG का डंडाः बांदा मंडल में 28 दरोगाओं के तबादले, कई ‘घाघ’ भी निपटे

DIG का डंडाः बांदा मंडल में 28 दरोगाओं के तबादले, कई ‘घाघ’ भी निपटे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मंडल दीपक कुमार ने चित्रकूटधाम मंडल के 28 उप निरीक्षकों का तबादला दूसरे जिलों में किया है। बताते हैं कि इनमें से कुछ दरोगाओं को एक जिले में समयावधि पूरी होने के चलते दूसरे जिले में भेजा गया है। वहीं कुछ दरोगा एक जगह जमे रहने से घाघ हो गए थे और विभाग के लिए सिरदर्द बन रहे थे। इनपर उच्चाधिकारी लगातार नजर रख रहे थे। इसी सबके बीच कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए डीआईजी दीपक कुमार ने यह तबादले किए हैं। इन दरोगाओं के बदले गए जिले डीआईजी दफ्तर से जारी सूची के अनुसार दरोगा विनोद कुमार शुक्ल को बांदा से महोबा, दिनेश कुमार पांडे को चित्रकूट, केसरी कुमार तिवारी को हमीरपुर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह को चित्रकूट, शिवसागर आदिवासी को हमीरपुर, उपेंद्र प्रताप सिंह को महोबा, रीतेश कुमार गुप्ता को चित्रकूट, ओमप्रकाश वर्मा हमीरपुर, लाखन सिंह और श...