Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कानपुर के बर्रा में सनसनी : लावारिश कार में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या का शक

कानपुर के बर्रा में सनसनी : लावारिश कार में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या का शक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक स्कूल के बाहर खड़ी लावारिस कार में एक युवक का शव पड़ा मिला। यह कार बीती 31 दिसंबर की रात से वहां खड़ी थी। आसपास के लोगों ने कार खड़ी देखी तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने कहा, खुलासे के लिए टीमें लगाईं बताते हैं मृतक रेल बाजार के खपरा मोहाल का रहने वाला है। उसका नाम आशू (30) है। मृतक के परिजनों का कहना है कि 31 दिसंबर की रात को करीब डेढ़ बजे वह घर से निकला था। इसके बाद जब नहीं लौटा तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये भी पढ़ें : राजधानी लखनऊ के होटल में लड़कियों से जबरन करा रहे थे गंदा काम, मैनेजर गिरफ्तार उधर, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसप...
दर्दनाक : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पति के सामने ही कार में जिंदा जलकर पत्नी की मौत, सेंट्रल लाॅक..

दर्दनाक : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पति के सामने ही कार में जिंदा जलकर पत्नी की मौत, सेंट्रल लाॅक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 3 बजे हुए हादसे ने हर किसी को झंकझोरकर रख दिया। दरअसल, फतेहाबाद क्षेत्र में हुए एक नवविवाहिता की उनके पति के सामने ही कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताते हैं पति ने पत्नी को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लाक खराब हो जाने के कारण वह कुछ नहीं कर सके। पीड़ित पति का कहना है कि हाइवे पर आसपास कोई पत्थर भी उनको नहीं दिखा, इसलिए वह शीशा भी नहीं तोड़ सके। सबकुछ देखते ही देखते खत्म हो गया। पिछले महीने ही हुई थी शादी बताया जाता है कि लखनऊ के मोहनलालगंज के रहने वाले विकास की पिछले महीने ही 2 दिसंबर को शादी हुई थी। उनकी पत्नी लखनऊ के कृष्णा नगर की रहने वाली थीं। दोनों 30 दिसंबर को मथुरा-वृंदावन भगवान के दर्शन के लिए गए थे। वहां से रात में वापस लखनऊ लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र दे...
UP : महिला दरोगा ने लगाई फांसी, दो लाइन के सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

UP : महिला दरोगा ने लगाई फांसी, दो लाइन के सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी पुलिस की एक महिला दरोगा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उन्होंने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। दो लाइन के अपने सुसाइड नोट में अपनी मरने की वजह की ओर भी इशारा किया है। मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है। उधर, परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से पूरे महकमे में खलबली सी मची है। पूरा मामला यूपी के बुलंदशहर का है। महिला दरोगा शामली की रहने वाली थीं। पंखे के सहारे लगाई फांसी बताया जाता है कि यूपी के बुलंदशहर जिले में महिला दरोगा आरजू पवार तैनात थीं। वह शहर में ही किराए पर कमरा लेकर रहती थीं। 2015 बैच की महिला उप निरीक्षक आरजू ने कमरे में पंखे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगाई। शाम 7 बजे जब मकान मालिक ने खाने के लिए पूछने को दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। झांकने पर घटना का पता चला तो मकान मालिक ने तुरंत पुल...
बांदा के बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ का धांधली का आरोप, जांच की मांग

बांदा के बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ का धांधली का आरोप, जांच की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति ने बैठक कर संगठन को गांव-गांव में मजबूती के साथ खड़ा करने की योजना बनाई गई है। साथ ही बबेरू नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति की बैठक तहसील प्रभारी श्रीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी शिवविलास शर्मा ने कहा कि संगठन को गांव-गांव में मजबूती के साथ टीम बनाई जाए। इस दौरान नगर पंचायत बबेरू में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में भारी धांधली का आरोप लगाया गया। लेखपाल और जेई पर गंभीर आरोप एसडीएम सौरभ शुक्ला को जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि लेखपाल व जेई ने सुविधा शुल्क लेकर आवास दिए हैं। बबेरू नगर पंचायत में लगभग 600 आवासों का आवांटन किया गया है। इसमें कई आवास अमान्य लोगों को दिए गए है...
बांदा में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को दी विदाई

बांदा में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को दी विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और बीडीए सचिव के तौर पर शानदार पारी खेलने वाले सुरेंद्र सिंह चाहल का मुरादाबाद एडीएम के तौर पर स्थानांतरण हो गया है। अपनी तैनाती में बांदा विकास प्राधिकरण यानी बीडीए की नई साख बनाने वाले और अतिक्रण के खिलाफ मजबूत अभियान को अंजाम देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट की छवि सख्त अधिकारी की रही। हालांकि, उन्होंने जनहित की समस्याओं को भी उतनी ही तेजी से निपटाया। इसलिए लोगों की बीच अलग पहचान रही। इसी बीच गुरुवार देर शाम उनके तबादले की खबर आई। मुरादाबाद एडीएम के पद पर संभालेंगे कार्यभार शासन ने उनका अच्छा कामकाज देखते हुए प्रमोशन किया। इतना ही नहीं उनको मुरादाबाद जैसे बड़े जिले का अपर जिलाधिकारी यानी एडीएम बनाकर भेजा गया है। यह अपने आप में बड़ी बात है। आज शुक्रवार को बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सि...
बांदा : टेंपो की टक्कर से गिरे, कार ने रौंदा, पति की मौत और पत्नी व 5 घायल

बांदा : टेंपो की टक्कर से गिरे, कार ने रौंदा, पति की मौत और पत्नी व 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नयूज, बांदा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी उनकी पत्नी व सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी तरह तीन और लोग हादसे में घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव के रहने वाले कमलेश (35) शुक्रवार दोपहर पत्नी शिव प्यारी (30) तथा सास रानी (60) को बाइक से लेकर ससुराल देवरार जा रहे थे। रास्ते में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।  वाहन चालक मौके से हुए फरार  तीनों बाइक सवार गिर पड़े। एक अन्य कार वहां से गुजर रही थी और कार से कुचलकर कमले बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। टेंपो और कार ...
UP : बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट बने मुरादाबाद ADM, 10 और PCS के तबादले

UP : बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट बने मुरादाबाद ADM, 10 और PCS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार ने आज गुरुवार शाम प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में 17 आईएएस के साथ 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में बांदा में तैनात तेज तर्रार छवि वाले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल को मुरादाबाद के एडीएम प्रशासन के पद नियुक्ति दी गई है। बांदा में बीडीए के सचिव पद पर रहते हुए कई सराहनीय कार्य करने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अब मुरादाबाद अपर जिलाधिकारी के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं सीतापुर जिले में एसडीएम शशिभृषण राय को राजधानी लखनऊ का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। PCS अफसरों के तबादलों की सूची अधिकारी का नाम - वर्तमान में तैनाती - नई तैनाती स्थल  सुरेंद्र सिंह चाहल - सिटी मजिस्ट्रेट बांदा - एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद केशवनाथ - उप जिलाधिकारी रायबरेली - नगर मजिस्ट्रेट बांदा विजय प्रकाश तिवारी - एसडीएम राज...
Big News : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के DM समेत 17 IAS के तबादले 

Big News : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के DM समेत 17 IAS के तबादले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नए साल की पूर्व संध्या पर यूपी सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। साल के आखिरी दिन 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में 11 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। फतेहपुर, मिर्जापुर, बलरामपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, चंदौली, कुशीनगर, मथुरा, सोनभद्र, हाथरस और औरैया में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। हाथरस कांड में चर्चित डीएम बने मिर्जापुर के जिलाधिकारी तबादलों के इस क्रम में हाथरस कांड के दौरान चर्चा में रहने वाले प्रवीन लक्षकार को मिर्जापुर का जिलाधिकारी बना दिया गया है। वहीं बलरामपुर के डीएम कृष्णा करुणेश को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। अबतक इस पद पर रहीं कंचन वर्मा को उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभार से कार्यभार संभालने के ...
शानदार शख्सियत और कर्मठता के धनी बांदा DM आनंद कुमार सिंह का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, पढ़िए ! खास खबर

शानदार शख्सियत और कर्मठता के धनी बांदा DM आनंद कुमार सिंह का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, पढ़िए ! खास खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : चित्रकूटधाम मंडल का बांदा जिला इस समय तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। करोड़ों की सरकारी परियोजनाएं रफ्तार पकड़ चुकी हैं। सरकारी दफ्तरों में नई कार्य संस्कृति तैयार हो रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास जैसी बुनियादी जरूरतों पर कारगर ढंग से काम हो रहा है। यह संभव हो रहा है तीन-तीन मुख्य सचिवों के साथ काम कर चुके बेहद अनुभवी और काबिल शख्सियत वाले बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की कर्मठता और परिपक्व कार्यशैली के चलते। हाल ही में जिलाधिकारी ने अपने पद पर रहते हुए 100 दिन पूरे किए हैं। उनके 100 दिन के कामकाज को लेकर 'समरनीति न्यूज' ने बांदा के लोगों के लिए एक रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। इसका मकसद है, लोगों को पता चले कि विकास के लिए सरकारी मशीनरी क्या कर रही है और उसका नेतृत्व करने वाले जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की प्राथमिकता क्या हैं, वे इन्हें कैसे परवान चढ़ा...
Breaking News : बांदा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Breaking News : बांदा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज बुधवार को हुए एक सड़के हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बड़ोखर गांव के पास हुआ। बाइक सवार ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी राकेश (38) पुत्र रामकिशोर, दूध बेचने का काम करता था। मे़डिकल कालेज में डाक्टरों ने मृत घोषित किया बुधवार शाम को वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अतर्रा रोड में बड़ोखर गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : हद हो गई : बांदा में पुलिस चौकी के सामने से ट्रैक्टर चोरी  ...