Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Valentine day : पति ने जिन महिलाओं की फोटोज लाइक की, पत्नी ने प्रिंट निकाल दीं वैलेंटाइन गिफ्ट

Valentine day : पति ने जिन महिलाओं की फोटोज लाइक की, पत्नी ने प्रिंट निकाल दीं वैलेंटाइन गिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : वैलेंटाइंस-डे पर हर किसी को कहीं न कहीं अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें, इसको लेकर कशमकश रही होगी। इसी बीच सोशल मीडिया से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। दरअसल, एक महिला ने अपने पति को जो गिफ्ट दिया है, उसे जानकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में इसे लोग देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं देखने के बाद अपने-अपने ढंग से कमेंट्स भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो इसमें गलोरिया नाम की टिक-टाॅक यूजर अमेरिकी महिला ने अपने पति को वैलेंटाइंस-डे पर गिफ्ट में कुछ लड़कियों की फोटोज दी हैं। दरअसल, ये वही फोटोज हैं जिनको उनके पति ने हाल ही में जबरदस्त ढंग से लाइक किया था। इंस्टाग्राम से पहले फोटो की प्रिंट, फिर गिफ्ट कीं महिला ने इन फोटोज के प्रिंट आउट निकाले और बाद में उनको अपने पति को स्...
लखनऊ में सैलून-स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे, सेक्स रैकेट में 20 युवतियां-15 युवक गिरफ्तार

लखनऊ में सैलून-स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे, सेक्स रैकेट में 20 युवतियां-15 युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी पुलिस ने शहर के इंदिरानगर और गाजीपुर क्षेत्र के पॉश इलाकों में चल रहे छह सैलून और स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस छापों में स्पा सेंटरों और सैलून की आड़ में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने इन स्पा और सैलून से आपत्तिनजक हालत में मिले 15 युवक और 20 युवतियों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि पुलिस के छापे के दौरान एक ग्राहक बिना कपड़ों के भाग खड़ा हुआ। हालांकि, सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस पर झाड़ा रौब, फिर पहुंचे थाने बताया जाता है कि राजधानी की एडीसीपी प्राची सिंह के निर्देशन में कुल आठ पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर रेड मारी। रेड के दौरान इंदिरानगर में स्थित स्टालिश सैलून एंड स्पा सेंटर के साथ ब्यूटी एंड माइंड, गाजीपुर के जस्ट हेवन, द माउंटेन पर भी रेड पड़ी। वहां के मैनेजर और कर्मचारियों ने पहले पुलिस को अपने रौब में लेने...
महोबा में अधिवक्ता ने गोली मारकर जान दी, सुसाइड नोट में ब्लाक प्रमुख..

महोबा में अधिवक्ता ने गोली मारकर जान दी, सुसाइड नोट में ब्लाक प्रमुख..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में अधिवक्ता द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, अधिवक्ता द्वारा कबरई के ब्लाक प्रमुख छत्रपाल यादव और उसके साथियों पर अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आरोपियों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की शिकायत भी की गई थी। बताते हैं कि इसी बीच देर रात अधिवक्ता मुकेश पाठक (50) ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि मौके पर लाइसेंसी राइफल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। ब्लाक प्रमुख पर कराई थी अवैध वसूली की FIR, मिल रही थीं धमकियां बताया जाता है कि मृतक ने सुसाइड नोट में कबरई ब्लाक प्रमुख के खिलाफ साजिश रचने और फंसाने की धमकी देने के चलते आत्महत्या का कदम उठाने की बात सुसाइड नोट ...
CM योगी के बांदा कृषि विवि के किसान मेले में आने की संभावना,  होमवर्क में जुटा प्रशासन

CM योगी के बांदा कृषि विवि के किसान मेले में आने की संभावना, होमवर्क में जुटा प्रशासन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कृषि विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से देश के 7 राज्यों के किसानों का एक मेला लगने जा रहा है। इस मेले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री के आने की संभावना है। बताते हैं कि दोनों के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर आज जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड और संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण भी कर सकते हैं सीएम बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ वहां का भी निरीक्षण किया है। बताया जाता है कि बांदा के कृषि विवि में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला 20 फरवरी से शुरू होगा। इसमें 7 राज्य...
बांदा कुलपति बोले, मशरूम से 4 गुना फायदा

बांदा कुलपति बोले, मशरूम से 4 गुना फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बोले, मशरूम उत्पादन से चार गुना फायदा दे सकता है। उन्होंने कहा कि मशरूम व्यवसाय विभिन्न समस्याओं जैसे प्राकृतिक विषमताएं, बेरोजगारी और पलायन को दूर कर सकता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं-बच्चों में कुपोषण को भी दूर करने में सहायक होगा। कहा कि मशरूम की खेती से एक साथ कई फायदे हैं। साथ ही कई गुना फायदा कमाया जा सकता है। यह युवाओं के लिए बड़ा रोजगार साबित होगा। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दरअसल, कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुलपति डा. यूएस गौतम के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 फरवरी से शुरू किया गया था जो कि 12 फरवरी को पूरा हो गया। इसके बाद कुलपति ने प्रशिक्षित युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि अगर को...
..जब बांदा जिलाधिकारी को महिला प्रधान ने बताई तालाब पर कब्जे की बात

..जब बांदा जिलाधिकारी को महिला प्रधान ने बताई तालाब पर कब्जे की बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह आज की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने वहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ोखर ब्लाक के करहिया गांव की प्रधान राम देवी ने गांव में तालाब खुदाई के भीटे पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल व हल्का इंचार्ज को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ समस्या के निस्तारण के आदेश दिए। डीएम ने देहात कोतवाली में सुनीं समस्याएं इस मौके पर जिलाधिकारी ने थाना दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थनापत्रों के रजिस्टर को भी देखा। साथ ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार को निर्देशित किया, कि शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर रजिस्टर में जरूर अंकित किए जाएं। ताकि शिकायतकर्ताओं से प्रार्थनापत्र को लेकर जानकारी ली जा सके। जिलाधिकार...
बांदा में कृषि मंत्री ने डाला केंद्रीय बजट पर प्रकाश

बांदा में कृषि मंत्री ने डाला केंद्रीय बजट पर प्रकाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय आम बजट में यूपी को फायदा मिला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुजनजाति बाहुल्य स्थानों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा की है। इसका फायदा यूपी को मिलेगा। प्रदेष में चार नए एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा हुई है। ये चारों विद्यालय लखनऊ, बिजनौर, सोनभद्र और श्रावस्ती में खोले जाएंगे। आयुक्त और डीएम भी रहे मौजूद अभी एकलव्य विद्यालय लखीमपुर खीरी तथा बहराइच में ही संचालित हैं। ये बातें राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बांदा सर्किट हाउस में कहीं। इसके अलावा उन्होंने बजट की दूसरी बातों पर भी प्रकाश डाला। वह बांदा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। इस दौरान भाजपा नेताओं के अलावा आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : इंसानियत ! कार में...
बांदा के कालिंजर में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत-3 रेफर

बांदा के कालिंजर में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत-3 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी-एमपी राजमार्ग पर सड़क किनारे कैंप में सो रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि मजदूर फोनलेन सड़क के निर्माण का काम कर रहे थे। मजदूरों की कंपनी ने के इंजीनियर की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सड़क निर्माण का चल रहा है काम बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सुखना नाला के पास सड़क का काम चल रहा है। मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर काम करने वाले मजदूर टेंट लगाकर कैंप बनाए हैं। देर रात करीब 12 बजे नरैनी से सतना की ओर जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर मजदूरों के टेंट को रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भ...
तमिल Actress रेमा अशोक का सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर छाया

तमिल Actress रेमा अशोक का सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर छाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : तमिल टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रेमा अशोक सोशल मीडिया पर अक्सर धूम मचाती रहती हैं। दरअसल, वह तमिल टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैंस रखती हैं। अक्सर अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटोज वायरल होने के बाद चर्चा में बनी रहती हैं। रेमा अशोक (Rhema Ashok) तमिलनाडु में छोटे पर्दे की फेसम कलाकार हैं। अब उनका नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रेमा इन फोटोज में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं फैंस भी उनकी अदाओं को खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे एक्ट्रेस रेमा अपने डांस के लिए खास पहचान रखती हैं, लेकिन उनकी फोटोज भी उनको खूब पब्लिसिटी दिलाती हैं। अब डांस में अपनी जगह बनाने के बाद उन्होंने टीवी सिरियल की ओर अपना रुख किया है। तमिनाडु के मदुरै की रहने वाली रेमा को डांस बेहद पसंद हैं। कम ही लोग जानते हैं कि एक अच्छ...
Big Action : कैराना के सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर गैंगस्टर

Big Action : कैराना के सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर गैंगस्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के चर्चित कैराना के विवादित सपा विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत कुल 40 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। शामली के डीएम के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई अमल में आई है। बताते चलें कि कैराना के सपा विधायक नाहिद के ऊपर 1 दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदातों के मुकदमें दर्ज हैं। कार्रवाई से मची खलबली प्रशासन की ओर से इन लोगों पर कार्रवाई की वजह लोगों में इनका भय होना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि सपा विधायक नाहिद हसन एक गैंग का लीडर है और उनकी मां तबस्सुम समेत 40 लोग उसके सदस्य हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग अपराध करने के साथ ही आर्थिक लाभ के साथ ही भौतिक फायदा भी उठाते हैं। बताया कि इस गैंग का समाज में डर और आंतक है। इनके खिलाफ कोई गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। वहीं इस कार्रवाई से शामली समेत आसपास के सपा खेमे में ...