Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

अखिलेश यादव के सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने के बाद सपा में सियासत तेज

अखिलेश यादव के सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने के बाद सपा में सियासत तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुलायम समर्थक सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने के बाद सपा में सियासत तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिल सकता है। दरअसल, सोमवार को समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद जिले में सपा के संस्थापक और मौजूदा सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को पार्टी से निकाल दिया था। उनको छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया। बता दें कि सिरसागंज के विधायक हरिओम, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी भी हैं। प्रसपा के लिए काम और पार्टी विरोध के आरोप बताया जा रहा है कि विधायक हरिओम बीते काफी समय से पार्टी से हटकर अपने एजेंडे पर काम कर रहे थे। इतना ही नहीं उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल होने के आरोप लगे हैं। ये भी पढ़ें : मुुख्यमंत्री योगी ने मुलायम सिंह से की मुलाकात, अखिलेश और शिवपाल भी ...
पुलिस की गिरफ्त में माफिया मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे, हजरतगंज थाने में चल रही पूछताछ

पुलिस की गिरफ्त में माफिया मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे, हजरतगंज थाने में चल रही पूछताछ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मऊ के बाहुबली माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे पुलिस के कब्जे में आ गए हैं। दोनों से हजरतगंज थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे लिया हुआ है और फिलहाल वह दोनों अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। बयान दर्ज होने पर अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि हजरतगंज थाने में दोनों के खिलाफ 2020 में लेखपाल की तहरीर पर डालीबाग में जालसाजी, जमीन पर अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज हुआ था। तब पुलिस ने दावा किया था कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। दोनों पुलिस की निगरानी में उक्त जमीन पर दोनों बेटों के टावर बन गए थे। हालांकि, उनको जमींदोज कराने के बाद प्रशासन ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिशें दीं। लेकिन दोनों नहीं पकड़े गए। बाद में दोनों के खिलाफ...
Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, मां और मामा गंभीर

Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, मां और मामा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक मासूम की जान ले ली। वहीं बच्चे की मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। बच्चे की मौत ने सभी परिजनों को दुखी कर दिया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीछे से वाहन ने मारी टक्कर बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ दीपक (30) सोमवार दोपहर बाद अपनी बहन गुड़िया (26) और डेढ़ साल के भांजे धीरज को बाइक से उनके घर छोड़ने चंदवारा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पैलानी के कानाखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उनको तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चाल...
Update : बांदा के लिए रेल की खास खबर, अब 4 दिन चलेगी अंबेडकर नगर एक्सप्रेस

Update : बांदा के लिए रेल की खास खबर, अब 4 दिन चलेगी अंबेडकर नगर एक्सप्रेस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा जिले से होकर प्रयागराज और खजुराहों से लेकर उज्जैन तक जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस को अब चार दिन कर दिया है। यानी ट्रेन के दो फेरे और बढ़ा दिए गए हैं। अब सप्ताह में ट्रेन चार संचालन चार दिन होगा। यात्री अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग इन चार दिन ट्रेन से सफर कर सकते हैं। बताते चलें कि कोरोना संकट के बीच लाकडाउन में बंद हुए ट्रेनों का संचालन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। ऐसे में अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन के चार दिन चलने से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। इतना ही नहीं तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी। बांदा से फिलहाल चल रहीं 8 ट्रेनें फिलहाल, बांदा से कुल 8 ट्रेनें संचालित हो रही हैं। 04116 प्रयागराज से अंबेडकर नगर एक्स. अभी सप्ताह में रविवार, मंगलवार और शुक्...
बांदा शहर के पाॅश इलाके डीएम कालोनी में लाखों की नगदी-जेवर चोरी

बांदा शहर के पाॅश इलाके डीएम कालोनी में लाखों की नगदी-जेवर चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए चोरों ने बीती रात सबसे पाॅश इलाके डीएम कालोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां रखे लाखों के जेवर-नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना दे दी है। बताया जाता है कि डीएम कालोनी गली नंबर दो में रहने वाले अजीत बाबू गत दिवस अपने गांव गए हुए थे। बाहर गए थे गृहस्वामी इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां रखे 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार की नगदी बात कर दी। गृहस्वामी का कहना है कि 12 फरवरी से वह अपने घर में नहीं थे। सोमवार को जब वह घर लौटे तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है। गृहस्वामी ने पुलिस चौकी सिविल लाइन में सूचना देने के साथ ही कुछ लोगों पर शक भी जताया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक अधिवक्...
बांदा में धूमधाम से निकली  श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आज सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ प्रमुख मार्गों से गुजरी। बताते हैं कि 15 फरवरी से 23 फरवरी तक भागवत कथा का वाचन आचार्य तुलसीदास द्वारा चौधरी धाम बलखंडीनाका में होगा। कथा के परीक्षित लल्ला प्रसाद गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी राजश्री गुप्ता हैं। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं कलश लेकर व नगर के गणमान्य लोग उत्साह से भक्ति संगीत में थिरकते चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर गोपाल चंद्र अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्त राज, योग गुरु प्रकाश साहू, अरुण दाल वाले, अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा...
बांदा : CM योगी ने अभ्युदय योजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया शुभारंभ

बांदा : CM योगी ने अभ्युदय योजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांदा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस योजना से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के जीवन का सर्वांगीण विकास होगा। अभ्युदय योजना एक अभिनव योजना है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि के लिए गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी यह योजना मंडल स्तर पर शुरू की जा रही है, बाद में इसे जिलास्तर पर शुरू किया जाएगा। बांदा के बजरंग इंटर कालेज में लगेंगी क्लासेस दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए आज पूरी व्यवस्था बजरंग इंटर कालेज में की गई थी। इस मौके पर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर आयुक्त ने कह...
कानपुर : छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, रुपए लेने का भी आरोप

कानपुर : छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, रुपए लेने का भी आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बर्रा में एक युवक ने छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने पहले उससे दोस्ती की, फिर रुपए भी लिए। इसके बाद जब रुपए वापस मांगे तो उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, मामला काफी उलझा हुआ है। बर्रा की एक कालोनी की रहने वाली है पीड़िता बताया जाता है कि बर्रा की एक कालोनी में रहने वाली छात्रा के अनुसार जे-ब्लाक विश्वबैंक के रहने वाले युवक ने उससे दोस्ती कर ली। उसने छात्रा से 20 हजार रुपए उधार मांगे। 16 सितंबर 2019 को छात्रा ने अपने खाते से 20 हजार निकाले और आरोपी युवक को दे दिए। वापस मांगने पर 5 हजार रुपए लौटाते हुए दोबार रुपए न मांगने को कहा। दोस्ती कर 20,000 रुपए लिए, 5 हजार लौटाए छात्रा का आरोप है कि लगभग 4 दिन पहले वह कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में परीक्षा द...
Big News : लखनऊ में सबसे बड़ा पुलिस एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का शूटर गिरधारी मारा गया

Big News : लखनऊ में सबसे बड़ा पुलिस एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का शूटर गिरधारी मारा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज तड़के राजधानी लखनऊ में सबसे बड़ा एनकाउंटर हुआ। रिमांड पर लाया गया अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ कन्हैया भागते समय पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। एनकाउंटर में पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। बताते हैं कि शूटर गिरधारी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। एनकाउंटर तड़के सुबह विभूतिखंड में हुआ। पुलिस अजीत सिंह हत्याकांड में इस्तेमाल हुए पिस्टल बरामद करने शूटर गिरधारी को वहां ले जा रही थी। सब इंस्पेकटर की नाक पर सिर मारकर गिराया बताते हैं कि शूटर गिरधारी ने इंस्पेक्टर अख्तर उस्मानी की नाक पर अपना सिर दे मारा। इससे इंस्पेक्टर जमीन पर गिर पड़े। बताते हैं कि शूटर उनकी पिस्टल लेकर भागने लगा। इसके बाद शूटर भागकर झाड़ियों में जा छिपा। बताते हैं कि बाद में और फोर्स बुलाया गया। शूटर को घेरने के बाद सरेंडर करने को कहा। शूटर ने पुलिस टीम पर गोलिय...
बांदा के कमासिन में दबंगों का किसान पर हमला, मरणासन्न कर भागे

बांदा के कमासिन में दबंगों का किसान पर हमला, मरणासन्न कर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम धौसड़ में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों ने किसान पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला किया। बाद में मरणासन्न करके भाग निकले। जानकारी होने पर घायल किसान को उनके परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उनको बांदा रेफर कर दिया गया। पुरानी दुश्मनी में दिया घटना को अंजाम बताया जाता है कि धौसड़ गांव के रहने वाले कुंजीलाल निषाद (45) खेत सींच रहे थे। इसी दौरान अछरील गांव के रहने वाले विनोद उर्फ प्रधान मिश्रा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। सभी ने कुंजीलाल पर हमला बोल दिया। हमले में किसान के शरीर व सिर पर गंभीर चोटें आईं। बाद में हमलावर उन्हें मरा समझकर छोड़ गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों ने घायल हाल में उनको लेकर जाकर स्वास्थ्य में भर्ती क...