Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : उन्नाव में खेत गईं तीन बहनों में दो के शव मिले, तीसरी की हालत गंभीर

UP : उन्नाव में खेत गईं तीन बहनों में दो के शव मिले, तीसरी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वहां खेत से चारा लेने गईं तीन बहनों में दो मृत हालत में पड़ी मिलीं। वहीं तीसरी गंभीर हालत में मिली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की है। वहां रहने वाली तीनों बहनें चारा लेने खेत पर गई थीं। बाद में तीनों रस्सी और दुपट्टे से बंधी हुई हालत में खेत में पड़ी मिलीं। अस्पताल ले जाने पर दो को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। घटना से राजधानी लखनऊ तक हलचल मची हुई है। तीनों लड़कियां आपस में चचेरी बहनें हैं। दुष्कर्म की आशंका को पुलिस ने नकारा बताया जाता है कि असोहा के बबुरहा गांव की रहने वाली किशोरियां क्रमश: 13 साल, 16 साल और 17 साल की हैं। बुधवार शाम घर से तीनों खेत से चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब दोनों वापस घर नहीं लौंटी तो परिवार के लोगों...
बांदा IG बोले, कानूनी बारीकियों का उपयोग कर दिलाएं बेटियों को न्याय

बांदा IG बोले, कानूनी बारीकियों का उपयोग कर दिलाएं बेटियों को न्याय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी के. सत्यनारायण ने कहा कि पुलिसकर्मी कानूनी बारीकियों को अच्छी तरह से सीखें, समझें और फिर उनका उपयोग करें। ऐसा करके बेटियों को न्याय दिलाएं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस का विवेचक कानूनी बारीकियों का उपयोग करेगा तो अपराधियों को बचने का मौका नहीं मिलेगा। दरअसल, बांदा के आईजी नारायण आज जिला पुलिस लाइन में आयोजित बालिका सुरक्षा व मानव तस्करी विषय पर आयोजित मंडलीय कार्यशाला में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर कार्याशाला का शुभारंभ भी किया। बांदा एसपी एसएस मीणा बोले.. कार्यशाला का विषय बाल विवाह व मानव तस्करी रहा। इस मौके पर बांदा पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा भी मौजूद रहे। एसपी मीणा ने कहा कि इस कार्यशाला से पुलिस कर्मियों को महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की विवेचना करने में काफी मदद मिलेगी। कहा कि इस कार्यशाला में कई कानूनी जानकारियां मिलेंगी। अपर ...
Update : बांदा में बालू खदान पर गोलियां चलने से दहशत कायम, पुलिस ने लिखी FIR-लेकिन खाली हाथ

Update : बांदा में बालू खदान पर गोलियां चलने से दहशत कायम, पुलिस ने लिखी FIR-लेकिन खाली हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में बिल्हरका बालू खदान पर सोमवार रात हुई गोलीबारी की घटना से दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस अबतक कोई कारगर कार्रवाई नहीं कर पाई है। न किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही गोली चलाने वाले किसी व्यक्ति की पहचान हुई है। बता दें कि अबतक नरैनी पुलिस घटना की जानकारी से ही साफ इंकार कर रही थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना को 36 घंटे गुजर चुके हैं, फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। नरैनी की बिल्हरका खदान पर चली थीं गोलियां  बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका गांव में महादेव कंट्रक्शन कंपनी द्वारा बालू खदान चलाई जा रही है। सोमवार रात को गांव के रास्ते पर एक पुलिया पर बालू खनन की इस कंपनी के गुर्गे वहां बैठे थे। इसी...
खास खबर : आजाद भारत में पहली बार महिला को होगी फांसी

खास खबर : आजाद भारत में पहली बार महिला को होगी फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी महिला को फांसी होने जा रही है। जल्द ही इस महिला को यूपी के मुथरा में स्थित इकलौते महिला फांसीघर में मौत की सजा दी जाएगी। यह महिला अमरोहा जिले की रहने वाली है, जिसका नाम शबनम है। फांसी के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पवन जल्लाद ने दो बार फांसीघर का निरीक्षण कर लिया है। फांसी का फंदा तैयार किया जा रहा है। दरअसल, इस महिला ने वर्ष 2008 में अपने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी थी। हत्या की वजह प्रेमी के संग रहने की जिद्द थी। हत्याकांड में प्रेमी भी शामिल रहा था। 2008 में परिवार के 7 लोगों की कर दी थी हत्या बताया जाता है कि अमरोहा जिले की रहने वाली शबनम नाम की महिला ने वर्ष 2008 के अप्रैल में अपने प्रेमी के साथ जघन्य वारदात की थी। महिला ने अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काट डाला था। ये भी पढ़ें : Update : UP...
बांदा जिलाधिकारी ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, ये खास निर्देश..

बांदा जिलाधिकारी ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर बेहद गंभीर और सुधार की दिशा में लगातार प्रयासरत बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज पैलानी के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्था देखीं। साथ ही कुछ निर्माण कार्य अधूरे मिलने पर जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। बताते हैं कि इस दौरान निरीक्षण में गौशाला में 193 गोवंश संरक्षित मिले। 191 गोवंश की टैगिंग की जा चुकी है और 19 नर गोवंश का बधियाकरण किया गया है। अधिकारियों को गौशाला में पर्याप्त मात्रा में नमक, पराली व भूसा भी उपलब्ध मिला। चारा खाने के लिए दो चरही पानी पीने के लिए एक टैंक की व्यवस्था भी मिली। जिलाधिकारी ने पानी से लेकर गौवंश के लिए ठंड से बचाव के उपाए भी देखे। हालांकि, व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन एक स्थाई शेड के निर्माण के लिए पिलर का काम रुका मिलने पर जिलाधिकारी ने नारा...
UP को दहलाने की साजिश नाकाम, STF ने पकड़े दो खतरनाक आतंकी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

UP को दहलाने की साजिश नाकाम, STF ने पकड़े दो खतरनाक आतंकी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के विरोध की आड़ में यूपी में हिंसा फैलाने वाले संगठन पीएफआइ ने अबकी बार यूपी को दहलाने की साजिश रची थी। हालांकि, यूपी एसटीएफ ने समय रहते कार्रवाई कर इस आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। एसटीएफ ने दो आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। पकड़े गए आतंकियों में एक पीएफआई संगठन का कमांडर अंसद बदरुद्दीन है जो कि केरल का रहने वाला है। वहीं दूसरा गिरफ्तार हुआ शख्स उसका साथी केरल का ही फिरोज खान है। यूपी एसटीएफ की इस सफलता ने बड़ी आतंकी साजिश पर पानी फेर दिया है। एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों को मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे कुकरैल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें : सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी ...
Update : MP के सीधी में नदी में गिरी नर्सिंग छात्रों की बस हादसे में 47 शव मिले, पढ़िए ! मृतकों-घायलों की पूरी जानकारी

Update : MP के सीधी में नदी में गिरी नर्सिंग छात्रों की बस हादसे में 47 शव मिले, पढ़िए ! मृतकों-घायलों की पूरी जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नदी में गिरी नर्सिंग छात्र-छात्राओं की बस हादसे में मरने वालों की संख्या 47 हो गई है। रात 10 बजे तक बस से कुल 47 शव निकाले जा चुके हैं। इस मामले में सीधी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया है कि 44 शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। वहीं 3 शव अभी शवगृह पर रखे हैं, क्योंकि उनके परिजन भी इस हादसे में मारे जा चुके हैं। परिवार के लोगों का पता नहीं लग सका है। बताते हैं कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। मरने वालों में 21 पुरुष, 18 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है। मौके पर बचाव कार्य रात तक जारी है। लापता लोगों को तलाश की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद स्थिति की जानकारी लेते रहे। वहीं दो मंत्रियों को भी मौके पर भेजा। मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा इनमें ज्यादातर नर्सिंग छात्र-छात्राएं ही हैं। ...
बांदा में धूमधाम से मनाई गई महाराज सुहेलदेव की जयंती

बांदा में धूमधाम से मनाई गई महाराज सुहेलदेव की जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महाराज सुहेलदेव जयंती बांदा के भूरागढ़ में शहादत स्थल पर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य व देश भक्ति गीत के जरिए लोगों का मनमोह लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने अपने पराक्रम से मातृभूमि का सम्मान बढ़ाया। स्थानीय राजाओं को संगठित कर विदेशी हमलावरों को पराजित किया। ऐसा करके उन्होंने भारतीय संस्कृतिक और विरासत की सुरक्षा की। पीएम ने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। बहराइच जिले में हुए थे महाराजा सुहेलदेव डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास में मध्यकाल की 11वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बराइच जिले में महाराज सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे। उनका शौर्य व पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने कहा कि हमें पुराने गौरवशाली इतिहास से प्र...
बांदा में फांसी पर लटकते मिले 65 साल की वृद्धा और 25 साल की विवाहिता के शव

बांदा में फांसी पर लटकते मिले 65 साल की वृद्धा और 25 साल की विवाहिता के शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के दौरान बांदा में एक 65 साल की वृद्धा और 25 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव फांसी पर लटकते हुए मिले हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथमदृष्टया दोनों मामले आत्महत्या के बताए जा रहे हैं। खाना खाकर सोने गईं, सुबह लटकता मिला शव बताया जाता है कि कालिंजर थाने के बसराही निवासी सुधा (25) पत्नी बुद्धविलास बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। सुबह उनका शव फांसी पर लटकता मिला। घर में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने-पीटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ पहुंचे। जानकारी पर गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी मृतका के पिता लालू यादव भी परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बेटी की मौत को संदिग्ध ...
MP के सीधी में नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 34 के शव मिले

MP के सीधी में नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 34 के शव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : मध्यप्रदेश के सीधी में आज एक बड़ा और भयावह हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी बस अनियत्रित होकर नदी में जा गिरी। अबतक 34 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। यह हादसा एमपी के सीधी में हुआ। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। बताते हैं कि बस में करीब 54 यात्री सवार थे। 6 यात्री तैरकर बाहर निकले बताया जा रहा है कि हादसे के बाद 6 यात्री तैरकर किसी तरह बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। 34 लोगों के शव बाहर निकाले गए। हादसा सीधी के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटना पुल पर हुआ है। उधर, हादसे की जानकारी होते ही एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेस्क्यू आपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। अभी और लोगों के शव मिलने की आशंका है। ये भी पढ़ें : एमपी में चार राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की हादसे में मौत...