Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Police Failure : बांदा में कहां टूटे कोतवाली के पास बैंक के ताले, पढ़िए पूरी खबर..

Police Failure : बांदा में कहां टूटे कोतवाली के पास बैंक के ताले, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी कोतवाली पुलिस की अपराधियों पर पकड़ कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। अभी चंद दिन पहले बालू खदान पर गोलियां चलने से दहशत फैल गई थी। पुलिस को घटना का पता तक नहीं था, जबकि एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। अब नरैनी कस्बे में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एक बैंक के ताले टूट गए हैं। तहसील परिसर के पास चोरों ने ताले तोड़कर बैंक में चोरी का प्रयास किया। हालांकि, सफल नहीं हो सके। चौंकाने वाली बात यह है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े मिले। अब समझा जा सकता है कि बैंक की कितनी बड़ी लापरवाही है। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर घटना बताया जाता है कि बीती रात नरैनी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर तहसील परिसर के पास इंडियन बैंक (इलाहाबाद) के मुख्य गेट का ताला चोरों ने कटर से काट डाला। ये भी पढ़ें : बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों ...
बांदा के दो बेटे PCS में चयनित, परिवार के साथ बुंदेलखंड का मान बढ़ाया

बांदा के दो बेटे PCS में चयनित, परिवार के साथ बुंदेलखंड का मान बढ़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की बेटियां लगातार बांदा और बुंदेलखंड का नाम रोशन कर रही हैं। इसी बीच अब बेटों ने भी परिवार के साथ-साथ बुंदेलखंड का सिर गर्व से ऊंचा किया है। बांदा के दो बेटों ने यूपी पीसीएस में बाजी मारते हुए अपनी जगह बनाई है। परिवारों में खुशी का माहौल है। लोग बधाई दे रहे हैं। शहर की छोटी बाजार जैन धर्मशाला के पास गली नंबर-3 में रहने वाले नारायण गुप्ता का चयन यूपी पीसीएस में हो गया है। वह अब डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हो गए हैं। हालांकि, उनका इससे पहले भी आबकारी निरीक्षक के पद पर चयन हो चुका है। पवन ने दूसरी बार पाई सफलता अब दूसरी बार में पीसीएस में डिप्टी जेलर के तौर पर सफलता मिली है। उनका कहना है कि वह आईएएस की तैयारी भी कर रहे हैं। उनके पिता रमेश प्रसाद गुप्ता चौक बाजार में खोवा बिक्री का काम करते हैं। मां पोस्ट आसिफ में एजेंट के तौर पर कार्यरत हैं। ये भी पढ़ें : बा...
कानपुर में हाईवे पर ITBP की बस में ट्राले ने मारी टक्कर, 4 घंटे रहा जाम

कानपुर में हाईवे पर ITBP की बस में ट्राले ने मारी टक्कर, 4 घंटे रहा जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कानपुर में गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर आईटीबीपी की बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताते हैं कि बस में उस वक्त 50 जवान सवार थे। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर से जाम लग गया। 4 घंटे तक 5 किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने क्रेन से ट्राला को हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन चालू हो सका। गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर हादसा बताया जाता है कि महराजपुर से आइटीबीपी के 50 जवान आज सुबह करीब 7 बजे औरैया फायरिंग रेंज जाने के लिए निकले थे। बस गुजैनी केंद्रांचल कालोनी में बने आईटीबीपी आवास के पास रुकी थी। ये भी पढ़ें : Big Action : कैराना के सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर गैंगस्टर इसी बीच नौबस्ता की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्र...
Unnao case : कमिश्नर और आईजी की मौजूदगी में बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार

Unnao case : कमिश्नर और आईजी की मौजूदगी में बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : आज शुक्रवार को उन्नाव केस में कमिश्नर और आईजी मृतक बुआ-भतीजी के गांव पहुंचे। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार न हो पाने के कारण आज उसकी तैयारियां कराईं। सुबह पौने 10 बजे करीब दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया। बताते हैं कि दोनों अधिकारी मृतक किशोरियों के परिवार के लोगों से मिले। उनको समझाया और उनके राजी होने के बाद ही शवों का अंतिम संस्कार हुआ। यह था पूरा मामला बताते हैं कि उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में वुधवार को एक ही परिवार की तीन किशोरियां खेत में अचेत मिली थीं। इनमें से दो की मौत हो गई थी। वहीं एक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना के बाद राजनीतिक भी तेज हो गई थी। उधर, शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव ले जाया गया। विपक्षी दलों के नेताओं के विरोध इसे सुबह तक के लिए रोक दिया गया था। आज सुबह कमिश्नर रंजन कुमार व आईजी लक्ष्मी सिंह, एसपी आनंद कुलकर्णी ...
उन्नाव : बुआ-भतीजी के शवों के पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मुकदमा, सियासत तेज

उन्नाव : बुआ-भतीजी के शवों के पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मुकदमा, सियासत तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले के असोहा थाना क्षेत्र में आज दिनभर बुआ-भतीजी की मौत के मामले को लेकर गहमागहमी बनी रही। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा रही। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं विपक्षी दलों ने भी मामले में सरकार को घेरने की कोशिश की। उधर, घायल एक भतीजी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस-खुफिया की कई टीमें खुलासे के लिए जुटीं बताते चलें कि उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में बुधवार को बुआ और दो भतीती गंभीर हालत में खेत पर पड़ी मिली थीं। बाद में बुआ और एक भतीजी की मौत हो गई थी।  वहीं एक भतीजी की इलाज के दौरान हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाली बुआ-भतीजी दलित थीं। मामले में तनाव को देखते हुए बुधवार रात से ही असोहा को पु...
Update : बांदा में सुबह से मुस्तैद थी पुलिस, फिर भी भारी पड़े किसान-रेलवे ट्रैक जाम

Update : बांदा में सुबह से मुस्तैद थी पुलिस, फिर भी भारी पड़े किसान-रेलवे ट्रैक जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा किसानों के पूर्व घोषित रेल रोको आंदोलन के चलते पूरा दिन अफरा-तफरी मची रही। पुलिस और किसानों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। हालांकि, किसान अपने निश्चय में कामयाब रहे, रेलवे ट्रैक तक पहुंचे भी और प्रदर्शन भी किया। किसानों ने पुलिस की चौकसी को दरकिनार करते हुए रेल पटरी पर बैठकर चक्का जाम किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाते हुए ट्रैक से हटाया। उधर, कचहरी के पास किसानों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। किसान आंदोलन को लेकर जिला मुख्यालय छावनी बना रहा। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ अशोक लाट पर मौजूद रहे। चकमा देकर स्टेशन पर पहुंचे किसान आज सुबह से ही किसानों के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने पूरी व्यवस्था चाकचौबंद कर रखी थी। तमाम जगहों पर बैरिकेड...
बांदा के बजरंग कालेज में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला

बांदा के बजरंग कालेज में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बजरंग इंटर कालेजम में फिट इंडिया के तहत आयोजित खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। वालीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसी बीच कांटे की टक्कर के बाद वालीबाल में आदर्श बजरंग इंटर कालेज और कबड्डी में स्टेडियम की टीम विजेता रहीं। दरअसल, आदर्श बजरंग इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को फिट इंडिया के तहत आयोजित खेल महोत्सव का उद्घाटन मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने किया। महोत्सव में वॉलीबाल, बैडमिंटन तथा कबड्डी के मुकाबले हुए। इन टीमों ने फाइनल में बनाई जगह वॉलीबाल के पहले सेमी फाइनल में खानकाह इंटर कॉलेज ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में बड़ोखरखुर्द को तथा दूसरे सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कालेज की टीम ने लोहिया क्लब कबरे का पुरवा की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने खानक...
बांदा महिला कालेज में बेटियों को दिए संकट की घड़ी में निपटने को सुरक्षा टिप्स

बांदा महिला कालेज में बेटियों को दिए संकट की घड़ी में निपटने को सुरक्षा टिप्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महिला कालेज में आयोजित रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन छात्राओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा के टिप्स दिए गए। छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, बेड टच के बारे में बताया गया। साथ ही मिशन शक्ति में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपना हुनर भी दिखाया। अपने हाथ से तैयार तंबुओं में बिना बर्तन के खाना बनाकर दिखाया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश एवं निपुण जांच शिविर बनाकर दिखाया। पाक कला और हस्तकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रिचा पहले और आंचल दूसरे स्थान पर रहीं हस्तकला प्रतियोगिता में रिचा रैकवार अव्वल रहीं। आंचल द्विवेदी और आफरीन खान क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पाक कला प्रतियोगिता में जैसमीन टोली पहले स्थान पर रहीं। गुलाब टोली दूसरे और सूरजमुखी टोली ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक ड...
महिला पंडित ने कराई दीया मिर्जा की शादी, सुर्खियों में आई फोटो

महिला पंडित ने कराई दीया मिर्जा की शादी, सुर्खियों में आई फोटो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेत्री दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी की एक फोटो काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसकी वजह है दोनों की शादी कराने वालीं महिला पंडित। दरअसल, अभिनेत्री दिया और वैभव की शादी महिला पंडित ने कराई है। फैंस खूब पसंद कर रहे शादी की फोटोज यही वजह है कि यह फोटो काफी चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस फोटो को बाकी फोटोज के साथ अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है। फोटो में दखाई दे रहा है कि दिया और वैभव मंडप पर बैठे हैं और महिला पंडित उनके शादी की रस्मों को धार्मिक रीति-रिवाज से पूरा करा रही हैं। शादी की बाकी फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं। एक फोटो में दिया अपने पति के गले में वरमाला पहनाते दिखाई दे रही हैं। वहीं एक में दोनों फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज मे दोनों के चेहरे पर खुशियां देखा जा सक...
UP : हमीरपुर में मंगेतर पर चाकू से हमला, फिर उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, दोनों की मौत

UP : हमीरपुर में मंगेतर पर चाकू से हमला, फिर उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक सिरफिरे ने अपना दांपत्य जीवन शुरू करने से पहले ही खत्म कर लिया। इस सिरफिरे ने किसी बात पर मंगेतर से झगड़ा किया। इसके बाद उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे बचाने उसकी सहेली आई तो उसे भी चाकू मार दिया। इसके बाद मंगेतर के दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ पर लटकर फांसी लगा ली। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खेत पर मिलने पहुंचा था मंगेतर बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा गांव की रहने वाली 19 साल की ज्योति की शादी जालौन के रहने वाले युवक देवेंद्र (22) लगभग 3 साल पहले तय हुई थी। ज्योति के माता-पिता ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। ये भी पढ़ें : UP को दहलाने की साजिश न...