Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में उद्यान विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने आत्महत्या की, यह वजह..

kanpur businessman committed suicide
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजली खेड़ा के रहने वाले एक उद्यान विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मोहनलाल प्रजापति (62) ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया। देर रात होते-होते उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

करीब डेढ़ साल पहले हुए थे सेवानिवृत

वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों ने बताया है कि वह करीब डेढ़ साल पहले उद्यान विभाग से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद उनको पेट में अल्सर की शिकायत हो गई। झांसी से उनका इलाज चल रहा था। वह लगातार परेशान चल रहे थे। बताते हैं कि रात में छत पर टहलने चले गए। इसके बाद उन्होंने सल्फास खा ली। हालत बिगड़े पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी शांति समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Banda News : बांदा में इन 6 ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज रात से होंगे सीज, बाकी 2 के..