Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक : बांदा में घर की चौखट में रस्सी बांधकर खेल रही मासूम की जान गई

Painful : innocent life lost in sports in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में एक मासूम बच्ची की खेल-खेल में जान चली गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रो-रोकर परेशान हैं। मरने वाली बच्ची की उम्र मात्र 8 साल थी। यह दर्दनाक घटना बांदा से सटे गांव मवई बुजुर्ग में हुई। घटना के वक्त कोई बड़ा सदस्य घर में मौजूद नहीं था।

परिवार में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मवई बुजुर्ग गांव के रहने वाले इंद्र कुमार की 8 साल की बेटी सुमन शाम को घर की चौखट में रस्सी बांधकर खेल रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान बच्ची गले में रस्सी बांधकर झूला झूलने लगी। तभी अचानक रस्सी कस जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पड़ोसी के घर से लौटी उसकी मां पुष्पा ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक बच्ची तीन बहनों में मझली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बच्ची की मौत से आसपास के लोग भी बेहद दुखी हैं।

ये भी पढ़ें : Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..