Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

आपराधिक मामलों में फंसे आजम खान को एक और झटका..

आपराधिक मामलों में फंसे आजम खान को एक और झटका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कई आपराधिक मामलों में फंसे रामपुर के सांसद आमज खान को सरकार एक और झटका दिया है। आजम को मिलने वाली लोकतंत्र सेनानी पेंशन बंद कर दी गई है। बताते हैं कि पेंशन के रूप में आजम को हर महीने 20 हजार मिल रहे थे। दरअसल, आपात काल के दौरान जो लोग जेल गए थे, उनको सरकार लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देकर पेंशन देती है। 2005 में मुलायम सरकार ने आजम को यह पेंशन देना शुरू किया था। योजना के शुरू से मिल रही थी पेंशन अब कई मुकदमों में आरोपी होने की वजह से आजम की यह पेंशन रोक दी गई है। बताया जाता है कि जिस समय इमरजेंसी लगी थी, तब आजम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे। वह जेल भी गए थे। फिलहाल आजम खान इस वक्त भी कई आपराधिक मामलों में फंसे हैं और जेल में बंद हैं। बुधवार को रामपुर जिले की लोकतंत्र सेनानियों की सूची में आजम का नाम नहीं था। उधर, रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मी...
बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप

बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जसपुरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 6 दिनों से घर से लापता महिला का शव केन नदी में उतराता मिला है। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने कराई थी गुमशुदगी की FIR बताया जाता है कि जसपुरा क्षेत्र में केन नदी के पथरैल घाट के पास एक महिला का शव उतराता दिखाई दिया। मृतक महिला की पहचान मथुरापुरी के मजरा नादादेव निवासी लालजी की पत्नी जयदेवी के रूप में हुई। ये भी पढ़ें : बांदा : बेटे संग स्कूटी से कानपुर जा रहीं शिक्षिका समेत हादसे में 5 घायल उधर, जसपुरा के बिलोड़ा डेरा के रहने वाले रमेश नि...
Love Jihad Law : विधानसभा में लव जिहाद विधेयक ध्वनि मत से पारित

Love Jihad Law : विधानसभा में लव जिहाद विधेयक ध्वनि मत से पारित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज बुधवार को लव जिहाद पर लगाम कसने के लिए संबंधित विधेयक को पास करा लिया। सरकार ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 को ध्वनि मत से पास कराया। अब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास इसे हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही कानून बन जाएगा। बताते चलें कि बीते वर्ष नवंबर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के साथ यूपी में यह अध्यादेश लागू हो गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानून इसकी अधिसूचना जारी कर गई। कैबिनेट ने 24 नवंबर को मंजूरी दे दी थी। निमय के अनुसार अध्यादेश को 6 माह के अंदर विधान मंडल के दोनों सदनों में मंजूरी दिलाना पड़ता है। इसी क्रम में आज बुधवार को सरकार ने विधान सभा में इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित कराया। अब विधान परिषद में इसकी परीक्षा होनी है। बताते चलें कि यूपी में लव जिहाद के बढ़ते...
बांदा : बेटे संग स्कूटी से कानपुर जा रहीं शिक्षिका समेत हादसे में 5 घायल

बांदा : बेटे संग स्कूटी से कानपुर जा रहीं शिक्षिका समेत हादसे में 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अलग-अलग सड़क हादसों में शिक्षिका समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम मोहल्ला निवासी सरिता (38) पत्नी राकेश बुधवार को सुबह स्कूटी से अपने पुत्र आदित्य (5) के साथ कानपुर स्थित काकादेव अपनी ससुराल जा रही थीं। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक को साइड देते समय स्कूटी फिसल जाने से मां-बेटे घायल हो गए। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि वह देहात कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी हरिराम (32) पुत्र छकौड़ी बुधवार को सुबह बाइक पर अपनी मां सुदामा (45) और पत्नी संगीता को लेकर जिला मुख्यालय आ रहा था। शहर कोतवा...
Banda Big Breaking : बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बेरहमी से पीटकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे

Banda Big Breaking : बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बेरहमी से पीटकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डकैती की एक बड़ी वारदात से बांदा जिला हिल गया है। जिले के एक पूर्व विधायक के साले एवं पूर्व बीडीसी सदस्य के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे लिए। परिजनों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश सीढ़ी लगाकर घर में घुसे, इसके बाद परिवार के लोगों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। फिर घर में रखी लाखों की नगदी, जेवर और कीमती कपड़े लूट ले गए। बदमाश घर में करीब साढ़े 3 घंटे तक लूटपाट करते रहे। इसके बाद सारा सामान बटोरकर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने किसी तरह पुलिस को फोन पर सूचना दी। मर्का थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात कमासिन और मर्का थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान मौके पर हैं और घटना के बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। पुलिस टीमें गठित करके बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास क...
UP Big Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंकर ने इनोवा को रौंदा, 1 ही परिवार के 4 समेत 7 की मौत

UP Big Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंकर ने इनोवा को रौंदा, 1 ही परिवार के 4 समेत 7 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में देर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। गलत दिशा से तेज रफ्तार जा रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने इनोवा गाड़ी को रौंद दिया। टायर फटने के कारण टैंकर अनियंत्रित हुआ था। इसके बाद इनोवा को रौंदते हुए उसपर जाकर पलट गया। इससे कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग हरियाणा के जींद के हैं। हरियाणा के जिंद का रहने वाला था परिवार बताया जाता है कि इनोवा गाड़ी से हरियाणा के जींद शहर के मोहल्ला सफीदों के रहने वाले मनोज अपने परिवार के साथ देर रात मथुरा वृंदावन दर्शन करके नोएडा की लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 61 के पास गलत दिशा से आ रहे टैंकर का टायर फट गया। टैंकर ने इनोवा को रौंद दिया और बाद में पलट गया। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव के सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने...
बांदा जीआईसी में बच्चों को स्कूल बैग वितरण हुआ

बांदा जीआईसी में बच्चों को स्कूल बैग वितरण हुआ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय इंटर कालेज में बच्चों को स्कूल बैग वितरण किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों को बैग वितरण की बात बताई गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रजराज सिंह यादव और अध्यापक अशोक कुमार साहू मौजूद रहे। अध्यापक साहू ने बताया है कि तीनों क्लास के बच्चों को बैग बांटे गए हैं। बैग पाकर के चेहरे खिल उठे। वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभी और बच्चों को बैग बांटे जाएंगे। कहा कि बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा : अरविंद सिंह बने मंडल अध्यक्ष, उमाकांत कुशवाह महामंत्री...
बांदा में घिनौनी वारदात, चाचा ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

बांदा में घिनौनी वारदात, चाचा ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है। पड़ोस के एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म कर डाला। घटना के लिए आरोपी नाबालिग को सोते समय अगवा कर ले गया। फिर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र में पास के एक गांव में 13 साल की किशोरी सरकारी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। रात में सोते समय अगवा किया बताते हैं कि बीती रात वह घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे वह घर में सो रही थी। इसी बीच पास में रहने वाला एक पारिवारिक चाचा बच्चा निषाद वहां जा पहुंचा। वह बच्ची को मुंह दबाकर उठाकर अपने ...
अमरोहा नरसंहार : शबनम को फांसी से कुछ दिन की राहत मिली

अमरोहा नरसंहार : शबनम को फांसी से कुछ दिन की राहत मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : अमरोहा नरसंहार में मौत की सजा पा चुकी शबनम को फिलहाल कुछ दिन की राहत मिल गई है। दरअसल, शबनम के वकील ने राज्यपाल के पास दया याचिका दायर की है। अब इस याचिका के निस्तारण तक शबनम का डेथ वारंट जारी नहीं हो सकेगा। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है। मामला अमरोहा के बावनखेड़ी में हुए एक परिवार के नरसंहार का है जो वर्ष 2008 में 15 अप्रैल को हुआ था। यह थी पूरी वारदात अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में शबनम नाम की इस महिला ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर 15 अप्रैल, वर्ष 2008 को अपने माता-पिता, दो भाइयों, भाभी और फुफेरी बहन के साथ एक मासूम भतीजे को मार डाला था। 15 जुलाई 2010 को अमरोहा सेशन कोर्ट ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की सजा को बरकरार रखा था। संबंधित खबर पढ़ें : खास खबर : आजाद भा...
Bollywood : 40 की उम्र में भी बेहद Fit और Bold हैं Actress रिया सेन

Bollywood : 40 की उम्र में भी बेहद Fit और Bold हैं Actress रिया सेन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : 40 की उम्र में भी एक्ट्रेस रिया सेन की खूबसूरती और बोल्डनेस का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में रिया ने अपनी बिकनी वाली हाट लुक फोटो शेयर की। फोटो शेयर होते ही उनके फैंस ने खूब लाइक दिए। दरअसल, लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रिया अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। रिया ने 2017 में शिवम तिवारी से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरियां बना ली थी। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। फैंस उनपर जबरदस्त अटेंशन दे रहे हैं। फैंस अपने-अपने ढंग से रिएक्ट भी कर रहे हैं। इन फोटोज में रिया काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बिकनी पहली हुई है और किसी बीच पर इंजाय कर रही हैं। इन फोटो में रिया काफी सेक्सी लुक में हैं और उनकी उम्र का अंदाजा भी लगाना मुश्किल हैं। बताते चलें कि रिया ने अपने करियर की शु...